खड़गे ने खड़ा किया नया विवाद

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। पेपर लीक रोकने के लिए लाए गए ‘पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रीवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) अमेंडमेंट बिल, 2026’ पर चर्चा के दौरान लोकसभा में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने बिल से अलग हट कर दूसरे मुद्दों पर विवाद खड़ा किया था। वैसे ही राज्यसभा में इस बिल पर चर्चा के दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे ने अलग विवाद खड़ा कर दिया। उन्होंने मनुस्मृति और शूद्र के पढ़ने का अधिकार छीनने का मुद्दा उठा दिया। उनके इस बयान पर उच्च सदन में काफी देर तक विवाद हुआ।

पेपर लीक के खिलाफ बिल पर बोलते हुए खड़गे ने शैक्षणिक संस्थाओं पर आरएसएस के नियंत्रण का दावा किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा संस्थानों में मनुस्मृति मानने वाले बढ़ गए हैं, इससे शूद्र को पढ़ने का अधिकार छिन गया है। इस पर सदन में हंगामा शुरू हो गया। जेपी नड्डा ने टोकते हुए कहा कि खड़गे का बयान तथ्यों से परे है। इससे अशांति फैल सकती है। इसके बाद सभापति सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि मनुस्मृति वाला बयान रिकॉर्ड से हटा दिया जाएगा।

मल्लिकार्जुन खड़गे की बातों का उच्च सदन में भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने जवाब दिया। उन्होंने बताया कि 1790 में पहली बार मनुस्मृति का अंग्रेजी में अनुवाद हुआ। सुधांशु त्रिवेदी ने बताया कि मनुस्मृति में जो शूद्र की अवधारणा है वह आज की अवधारणा से काफी भिन्न है। बहरहाल, खड़गे ने जो विवाद खड़ा किया वह संसद से बाहर और सोशल मीडिया में भी चर्चा में है।

इससे पहले केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने पेपर लीक के खिलाफ लाया गया बिल पेश किया। इसे लोकसभा से पास किया जा चुका है। लोकसभा में मंगलवार को नौ घंटे और बुधवार को सात घंटे तक इस पर बहस हुई थी। गुरुवार को राज्यसभा में इस पर चर्चा को दौरान खड़गे ने कहा कि सरकार को छात्रों के आंदोलन और जनदबाव के आगे झुकना पड़ा। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान को हटाना और संशोधन बिल लाना छात्रों के हित में नहीं, बल्कि सरकार की कुर्सी बचाने की मजबूरी थी। खड़गे ने यह भी कहा कि सिर्फ सजा बढ़ाने या स्पेशल टास्क फोर्स बनाने या फास्ट ट्रैक कोर्ट से पेपर लीक नहीं रूक जाएगा।


Previous News Next News

More News

राजस्थान के नतीजों से परेशानी

September 16, 2026

यह बहुत दिलचस्प संयोग है कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का यूजीसी के दिशानिर्देशों को लेकर बयान उस दिन आया, जिस दिन राजस्थान के स्थानीय निकायों के चुनाव नतीजे आ रहे थे। सोमवार की सुबह नतीजे आने शुरू हुए तो भाजपा के सारे बड़े नेता हैरान थे। राजस्थान के तमाम बड़े और प्रभावशाली नेताओं के…

कांग्रेस संगठन में राहुल बड़ा बदलाव करेंगे

September 16, 2026

कांग्रेस पार्टी में महासचिवों की जिम्मेदारियों में बदलाव के बाद अब कुछ और बदलाव की बारी है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी के 64 सचिवों में बड़ा बदलाव हो सकता है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही भारतीय जनता पार्टी ने भी संगठन में बदलाव किया। उसका भी सबसे बड़ा बदलाव सचिवों…

केंद्रीय एजेंसियां जाल बिछा रही हैं

September 16, 2026

डिजिटल लेन देन की शुरुआत के बाद फिशिंग शब्द की चर्चा बहुत होती है। ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले फिशिंग करते हैं यानी जाल डालते हैं। वे लोगों को फंसाने वाले ईमेल और मैसेज भेजते हैं, लोगों को डराते हैं या लालच देते हैं। उसमें जो फंस जाता है तो उसको लूट लिया जाता है। ऐसे…

कांग्रेस ने तृणमूल से तालमेल नहीं किया

September 16, 2026

कांग्रेस पार्टी की राजनीति दिलचस्प होती जा रही है। वह अब सहयोगी पार्टियों की चिंता नहीं कर रही है और पुरानी सहयोगी पार्टियों से भी नाता तोड़ने में उसे समय नहीं लग रहा है। तमिलनाडु में उसने डीएमके को छोड़ने में एक मिनट की देरी नहीं की। वैसे ही वह ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस…

यूपीआई पेमेंट पर लगेगा शुल्क

September 16, 2026

नई दिल्ली। आखिरकार केंद्र सरकार ने यूपीआई से पेमेंट करने पर शुल्क लगाने का फैसला कर लिया। लंबे समय से चल रही अटकलों को समाप्त करते हुए सरकार ने ऐलान किया है कि अब किसी भी वस्तु या सेवा के लिए यूपीआई से दो हजार रुपए से ज्यादा का भुगतान करने पर 0.4 फीसदी शुल्क…

logo