राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। लोकसभा में पेपर लीक के खिलाफ लाए गए बिल पर दिए गए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण के कुछ अंशों को लेकर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन और सदन की अवमानना का नोटिस सौंपा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ असंसदीय और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। गंभीर व बेबुनियाद आरोप लगाए।

तीन पन्नों के इस नोटिस में अनुराग ठाकुर ने ओम बिरला से मांग की है कि वे इस मामले को विशेषाधिकार समिति को भेजें ताकि इसकी विस्तृत जांच हो सके और मामले में कार्रवाई हो सके। उन्होंने यह भी कहा है कि राहुल गांधी को निर्देश दिया जाए कि सदन और अमित शाह से बिना शर्त माफी मांगें। अनुराग ठाकुर ने बुधवार, 29 जुलाई को लोकसभा में हुई चर्चा का हवाला दिया है। उस दौरान राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर पुलिस ने पैलेट गन गोली चलाई थी। अनुराग ठाकुर ने अपने नोटिस में कहा है कि विरोध कर रहे छात्रों के साथ हुई बातचीत का ब्योरा देते समय राहु गांधी ने नियम 352 का उल्लंघन किया।

बहरहाल, गुरुवार को लोकसभा में वंदे मातरम् बिल पास हो गया है। इस दौरान काफी हंगामा हुआ। यह बिल राज्यसभा से पहले ही पास हो चुका है। इसमें वंदे मातरम् के अपमान को अपराध बनाया गया है। इस बिल के पास होने के बाद सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई। उधर तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी गुरुवार को पार्टी के 20 दलबदलू सांसदों के पोस्टर गले में लटकाकर संसद भवन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रियंका गांधी सहित कई विपक्षी सांसदों से बातचीत की। प्रियंका से बात करते हुए कल्याण बनर्जी ने कहा कि उन्होंने अपना पहला चुनाव कांग्रेस से ही लड़ा था।


Previous News Next News

More News

आप का अलायंस कांग्रेस के लिए खतरा

September 15, 2026

आम आदमी पार्टी की राजनीति का एक हिस्सा अपने चुनाव जीतने का तो है लेकिन साथ ही दूसरा हिस्सा कांग्रेस को कमजोर करते जाने का भी है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने गोवा और गुजरात में कांग्रेस का बड़ा नुकसान किया था। गुजरात में आप को 13 फीसदी के करीब वोट मिले थे,…

ब्रिक्स के लाइमलाइट से दूर रहे शाह

September 15, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ब्रिक्स नेताओं के सम्मान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दिए गए रात्रिभोज में शामिल हुए थे। वे अन्य केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही बस में सवार होकर भारत मंडपम पहुंचे थे। जेपी नड्डा, ओम बिरला, निर्मला सीतारमण आदि उसी बस में थे। हालांकि उससे पहले या उसके बाद…

ब्रिक्स से दक्षिण की राजनीति पर नजर

September 15, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान तमिल कवि तिरुवल्लुर की किताब तिरूवक्कुल की प्रति रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भेंट की। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया भर के नेताओं का स्वागत जिस बैकग्राउंड में किया वह तमिलनाडु के रामनाथस्वामी मंदिर का था। हालांकि कहने को कहा जा सकता है कि हर…

नंदीग्राम में ममता का तीसरा उम्मीदवार

September 15, 2026

ममता बनर्जी विधानसभा की दो सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव में किसी सीट से नहीं लड़ रही हैं। पहले माना जा रहा था कि वे चुनाव लड़ सकती हैं। हुमायूं कबीर ने उनको अपनी खाली की हुई सीट से लड़ने का प्रस्ताव दिया था। यह भी कहा जा रहा था कि वे नंदीग्राम से…

संघ परिवार: किस का पैरोकार?

September 15, 2026

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अमेरिका में कहा: “यदि कोई हिन्दू सोचे, कि भारत में कोई मुस्लिम नहीं रहना चाहिए, तो वह हिन्दू नहीं है। यदि आप अपने को हिन्दू कहना चाहते हैं, तो आप को विश्वास होना चाहिए कि सभी रास्ते एक ही लक्ष्य की ओर जाते हैं।” पूछना चाहिए: यदि वे इतना अभेद…

logo