यादव सांसद पर जदयू ने लटकाई तलवार

Categorized as राजनीति

बिहार में भाजपा और जनता दल यू दोनों ने विधानसभा चुनाव में खुल कर गैर यादव पिछड़ी जातियों की राजनीति की। दोनों पार्टियों के बड़े यादव नेताओं की टिकट कटी। नंदकिशोर यादव और रामसूरत राय जैसे नेताओं को टिकट नहीं दी गई। माना गया कि यादव बिहार के नवसामंत हैं और उनके खिलाफ वोटों की गोलबंदी आसान होती है। अब एक यादव सांसद गिरधारी यादव पर जनता दल यू ने तलवार लटकाई है। नीतीश कुमार की पार्टी ने लोकसभा स्पीकर को लिखा है कि गिरधारी यादव ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में हिस्सा लिया है इसलिए उनकी सदस्यता रद्द की जाए। गिरधारी यादव बांका सीट से सांसद हैं। उनके ऊपर आरोप है कि उन्होंने अपने बेटे चाणक्य प्रकाश रंजन को पिछले साल विधानसभा चुनाव में राजद की टिकट दिलवाई। दूसरी ओर गिरधारी यादव का कहना है कि उनका बेटा विदेश से पढ़ कर आया है और अपने फैसले करने के लिए स्वतंत्र है। उनके ऊपर दूसरा आरोप यह है कि उन्होंने पिछले साल बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर की प्रक्रिया पर सवाल उठाया था और उसकी आलोचना की थी।

अब इससे जुड़े दो मुद्दे हैं। पहला तो यह है कि जैसे गिरधारी यादव के बेटे ने राजद की टिकट से विधानसभा का चुनाव लड़ा वैसे ही लोकसभा चुनाव में नीतीश सरकार के मंत्री महेश्वर हजारी के बेटे सनी हजारी ने कांग्रेस की टिकट लेकर समस्तीपुर सीट पर लोजपा उम्मीदवार शाम्भवी चौधरी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। लेकिन जदयू ने अपने मंत्री महेश्वर हजारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसी तरह एसआईआर को लेकर गिरधारी यादव ने पिछले साल जुलाई में आलोचना की थी। अब जाकर 10 महीने बाद कार्रवाई क्यों हो रही है? ऐसा लग रहा है कि नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से विदा होने की तैयारियों की बीच जदयू की ओर से अपनी पार्टी में विधायकों व सांसदों को एक संदेश दिया जा रहा है कि अनुशासनहीनता बरदाश्त नहीं होगी।

हालांकि इसमें समस्या यह है कि अगर स्पीकर गिरधारी यादव की सदस्यता खत्म कर देते हैं तो बांका सीट पर उपचुनाव होगा। भाजपा किसी सीट पर उपचुनाव से बचना चाह रही है क्योंकि इस बार भाजपा के पास अपने 240 सांसद हैं और सहयोगी दलों को मिला कर भी संख्या 293 पहुंचती है। ध्यान रहे बांका सीट पर दिग्विजय सिंह एक बार निर्दलीय लड़ कर चुनाव जीते थे। बांका से महान समाजवादी नेता मधु लिमये सांसद रहे हैं। वहां उपचुनाव एनडीए के लिए परीक्षा की तरह हो जाएगा।


Previous News Next News

More News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये मंजूर

July 31, 2026

सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना को 2030-31 तक बढ़ाने के साथ ही योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय को भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के बाद यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार…

मोरक्को से स्पेन पहुंचने की कोशिश में अबतक 41 की मौत

July 31, 2026

मोरक्को की सीमा पार कर लगभग 50,000 प्रवासियों के स्पेन के स्यूटा क्षेत्र में घुसने के प्रयास के दौरान कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। यह हादसा बड़ी संख्या में प्रवासियों के पहुंचने और बाड़ पार करते समय हुई भगदड़ के कारण हुआ। हालात बेकाबू होते…

तमिलनाडु उपचुनाव: मद्रास उच्च न्यायालय ने पांच सीटों पर उपचुनाव की रोक 24 अगस्त तक बढ़ायी

July 31, 2026

मद्रास उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को तमिलनाडु की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने पर लगायी गयी रोक को 24 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया। उच्च न्यायालय ने इन सीटों से चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ दायर चुनावी याचिकाओं के निपटारे तक इस स्थगन को आगे बढ़ाया है। इससे पहले 10 जुलाई को…

अंकित शर्मा हत्याकांड में अदालत के फैसले से हुई न्याय की जीत : सूद

July 31, 2026

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने वर्ष 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में ताहिर हुसैन और चार अन्य दोषियों को कड़कड़डूमा अदालत द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाये जाने का स्वागत किया है। श्री सूद ने शुक्रवार को कहा कि यह फैसला कानून के शासन…

अरुणाचल ने ईभविष्य पेंशन सिस्टम शुरू किया

July 31, 2026

अरुणाचल प्रदेश सरकार ने डिजिटल गवर्नेंस को मज़बूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ‘ई भविष्य’ पेंशन मंज़ूरी और ट्रैकिंग सिस्टम’ शुरू किया है। यह एक कागज रहित प्लेटफ़ॉर्म है जिसे पेंशन प्रोसेस को आसान बनाने और सरकारी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले लाभ समय पर पहुँचाने के लिए डिज़ाइन…

logo