सरकार क्यों इतनी जल्दबाजी में है?

Categorized as राजनीति

यह लाख टके का सवाल है कि नारी शक्ति वंदन कानून में संशोधन करके महिला आरक्षण 2029 से ही लागू करने और 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन लागू करने की जल्दबाजी सरकार क्यों कर रही है? सबसे पहले तो सरकार को संविधान संशोधन विधेयक पास कराने के लिए दोनों सदनों में विशेष बहुमत की जरुरत होगी। संविधान संशोधन के लिए सरकार को दो तिहाई बहुमत की जरुरत है, जो उसके पास नहीं है। इसलिए मजबूरी है कि उसे विपक्ष से बात करनी पड़ रही है। ध्यान रहे सरकार के पास 293 सांसदों का समर्थन है, जो 273 के साधारण बहुमत से थोड़ा ज्यादा है। सो, बिना विपक्ष के समर्थन के संविधान संशोधन बिल नहीं पास होगा। तभी विपक्ष ने भी नखरे दिखाए और सोमवार की बैठक में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस सहित कई विपक्षी पार्टियों ने बैठक में हिस्सा नहीं लिया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बाद में अलग से विपक्षी पार्टियों की बैठक की।

बहरहाल, कहा जा रहा है कि सरकार जाति जनगणना के आंकड़े से बचना चाह रही है इसलिए उससे पहले ही महिला आरक्षण लागू किया जा रहा है। हालांकि अभी यह समझना मुश्किल है कि जाति गणना के आंकड़ों को किस तरह से महिला आरक्षण और सीटों की संख्या में बढ़ोतरी से जोड़ा जाता। फिर भी जानकार सूत्रों का कहना है कि सरकार की ओर से ऐसा कहा जा रहा है कि हजारों जातियां हैं और लाखों उप जातियां हैं, जिन सबको कंसिडर किया गया तो जटिलता बढ़ेगी। जो हो अगले साल होने वाली जनगणना में जातियों की गिनती होने वाली है और उसके आंकड़े आने से पहले सरकार सीटों की संख्या बढ़ा रही है और महिला आरक्षण को लागू कर रही है। तभी कहा जा रहा है कि भाजपा की समर्थक अगड़ी जातियों की नाराजगी को सरकार समझ रही है। साथ ही कांग्रेस और अन्य प्रादेशिक पार्टियों की ओर से जातियों की गोलबंदी भी समझ में आ रही है। इसलिए अगले चुनाव से पहले जाति निरपेक्ष आधी आबादी यानी 50 फीसदी महिलाओं को साथ जोड़ने की कोशिश शुरू हो गई। पहले लग रहा था कि भाजपा 2029 को लेकर बहुत भरोसे में है इसलिए 2034 से महिला आरक्षण लागू होगा। लेकिन वह भरोसा टूटा दिख रहा है। तभी आननफानन में परिसीमन कानून में बदलाव के लिए संशोधन लाया जा रहा है और परिसीमन आयोग बना कर 2011 की जनगणना के आधार पर ही सीटों की बढ़ोतरी करने का प्रयास हो रहा है।


Previous News Next News

More News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये मंजूर

July 31, 2026

सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना को 2030-31 तक बढ़ाने के साथ ही योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय को भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के बाद यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार…

मोरक्को से स्पेन पहुंचने की कोशिश में अबतक 41 की मौत

July 31, 2026

मोरक्को की सीमा पार कर लगभग 50,000 प्रवासियों के स्पेन के स्यूटा क्षेत्र में घुसने के प्रयास के दौरान कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। यह हादसा बड़ी संख्या में प्रवासियों के पहुंचने और बाड़ पार करते समय हुई भगदड़ के कारण हुआ। हालात बेकाबू होते…

तमिलनाडु उपचुनाव: मद्रास उच्च न्यायालय ने पांच सीटों पर उपचुनाव की रोक 24 अगस्त तक बढ़ायी

July 31, 2026

मद्रास उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को तमिलनाडु की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने पर लगायी गयी रोक को 24 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया। उच्च न्यायालय ने इन सीटों से चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ दायर चुनावी याचिकाओं के निपटारे तक इस स्थगन को आगे बढ़ाया है। इससे पहले 10 जुलाई को…

अंकित शर्मा हत्याकांड में अदालत के फैसले से हुई न्याय की जीत : सूद

July 31, 2026

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने वर्ष 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में ताहिर हुसैन और चार अन्य दोषियों को कड़कड़डूमा अदालत द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाये जाने का स्वागत किया है। श्री सूद ने शुक्रवार को कहा कि यह फैसला कानून के शासन…

अरुणाचल ने ईभविष्य पेंशन सिस्टम शुरू किया

July 31, 2026

अरुणाचल प्रदेश सरकार ने डिजिटल गवर्नेंस को मज़बूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ‘ई भविष्य’ पेंशन मंज़ूरी और ट्रैकिंग सिस्टम’ शुरू किया है। यह एक कागज रहित प्लेटफ़ॉर्म है जिसे पेंशन प्रोसेस को आसान बनाने और सरकारी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले लाभ समय पर पहुँचाने के लिए डिज़ाइन…

logo