केरल में केसीवी के चहेतों को टिकट

Categorized as राजनीति

केरल में कांग्रेस पार्टी में अलग घमासान चल रहा है। राहुल गांधी के सबसे नजदीकी और कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल यानी केसीवी ने टिकट बंटवारे में अपनी खूब चलाई है। उन्होंने अपनी पसंद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को टिकट दिलाई। कांग्रेस के एक जानकार नेता के मुताबिक केरल में कांग्रेस ने 55 उम्मीदवारों की जो पहली सूची जारी की उसमें 17 लोग घोषित तौर पर केसीवी के करीबी हैं। पार्टी के दिग्गज नेता रमेश चेन्निथला के नौ करीबियों को टिकट मिली है, जबकि विधायक दल के नेता वीडी सतीशन की सिफारिश पर पांच लोगों को टिकट मिली है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस के 16 सांसदों में से शशि थरूर अकेले सांसद हैं, जो टिकट बंटवारे से दूर रहे। बाकियों को अपने क्षेत्र में एक या दो टिकट की सिफारिश करने का मौका मिला।

कांग्रेस के नेता मान रहे हैं कि उनमें भी केसीवी की पसंद चली। कुल माल कर 60 फीसदी के करीब सीटों पर केसीवी की पसंद के उम्मीदवार दिए जा रहे हैं। कांग्रेस के टिकट बंटवारे में एक और बात खासतौर से देखने वाली है कि उसने आबादी के अनुपात में ईसाइयों को ज्यादा टिकट दी है और मुसलमानों को कम दी है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस कोटे की भरपाई इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग करेगी। गौरतलब है कि केरल में 23 फीसदी के करीब मुस्लिम आबादी है। कांग्रेस ने अभी तक 12 मुस्लिम उम्मीदवार दिए हैं। दूसरी ओर ईसाई आबादी 18 से 19 फीसगी के करीब है और कांग्रेस ने 22 ईसाई उम्मीदवार उतारे हैं। कांग्रेस ने आबादी के अनुपात में नायर को भी ज्यादा सीटें दी हैं, जबकि सबसे मुख्य ओबीसी जाति एझवा को आबादी के अनुपात में कम सीट दी है। पार्टी ने तीन ब्राह्मण उम्मीदवार भी दिए हैं।


Previous News Next News

More News

भारत का कबड्डी में ‘गोल्डन डबल’, पुरुष और महिला टीमों ने फ़ाइनल में ईरान को हराया

September 26, 2026

भारत ने एशियाई खेलों में पुरुष और महिला वर्ग में कबड्डी फ़ाइनल में शनिवार को ईरान को हराकर दोहरी स्वर्णिम सफलता हासिल की। पुरुषों के रोमांचक मुकाबले में भारत ने ईरान को 40-34 से हराकर गोल्ड मेडल जीता और एशियाई खेलों में अपना ख़िताब सफलतापूर्वक बचाया। महिला कबड्डी टीम ने ईरान को 37-34 से हराकर…

‘लस्ट स्टोरीज़ 3’: कामना के उस पार

September 26, 2026

सभी कहानियों को साथ रखिए तो एक दिलचस्प बात सामने आती है कि सेक्स इच्छा की शुरुआत नहीं है। इच्छा उससे बहुत पहले शुरू हो चुकी होती है। शायद यही वह बिंदु है, जहां ओशो की सोच प्रासंगिक हो जाती है। ओशो ने सेक्स को केवल दबाने या भोगने की वस्तु के रूप में देखने…

ज्ञानेश के खिलाफ देश भर में प्रदर्शन

September 26, 2026

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शुक्रवार, 25 सितंबर को कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश में प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने सभी राज्यों की राजधानी में शुक्रवार को मार्च निकाला और प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। गौरतलब है कि एक दिन पहले गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष…

नेहा बोरा जंतर मंतर पहुंची, सीजेपी का प्रदर्शन टला

September 26, 2026

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी ने पहले तो 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था लेकिन अब उसे आगे बढ़ा दिया गया है। सीजेपी के नेताओं ने कहा है कि अगर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं तो सीजेपी दो अक्टूबर से देश भर में प्रदर्शन करेगी। पहले सीजेपी के संस्थापक…

सुप्रीम कोर्ट और बॉम्ब हाई कोर्ट में याचिका

September 26, 2026

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मनमाने तरीके से चुनाव आयोग को चलाने के ‘इंडियन एक्सप्रेस’ के खुलासे के बाद अब मामला अदालत में पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट में एक वकील ने याचिका दायर की है तो दो याचिकाएं बॉम्बे हाई कोर्ट में दर्ज की गई हैं। दोनों अदालतों में दायर याचिकाओं…

logo