मोदी की सोना नहीं खरीदने की अपील से गिरा भाव

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर देश के लोगों से सोना नहीं खरीदने की अपील की है। उन्होंने देश के लोगों से घूमने के लिए विदेश नहीं जाने का आग्रह भी किया है। प्रधानमंत्री की अपील के बाद सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम एक हजार रुपए तक की कमी आई है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक वीडियो बना कर देश के लोगों से यह अपील की। उन्होंने देश की जीडीपी विकास दर 7.8 फीसदी रहने पर देशवासियों को बधाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा कि यह उपलब्धि देशवासियों की इच्छाशक्ति, मेहनत और सामूहिक ताकत का नतीजा है। इसी वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर लोगों से गैरजरूरी सोने की खरीदारी से बचने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘अगर जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदना चाहिए’। इससे पहले 10 मई को भी मोदी ने देशवासियों से सोना नहीं खरीदने की अपील की थी।

मंगलवार के वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी ने बिना नाम लिए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘देश के अंदर कुछ लोग निराशा फैलाने और ‘झूठ की गूंज’ के सहारे माहौल खराब करने में लगे हैं। इन सभी चुनौतियों के बावजूद भारत ने 7.8 फीसदी की विकास दर हासिल की है। देश को यही रफ्तार बनाए रखनी होगी और आगे भी तेजी से विकास करना होगा’।

प्रधानमंत्री ने अपने वीडियो में कहा, ‘विदेश में घूमने के लिए यात्राएं करने और विदेश में शादी करने से बचना चाहिए। लोगों को मेक इन इंडिया के मंत्र के साथ आगे बढ़ना चाहिए’। पीएम ने आगे कहा, ‘जितना ज्यादा स्वदेशी और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया जाएगा, भारत उतनी ही मजबूती से आगे बढ़ेगा। मुझे पूरा विश्वास है कि जब भारत अपनी आजादी के एक सौ साल पूरे करेगा, तब देश की युवा पीढ़ी को एक विकसित भारत सौंपा जाएगा’।


Previous News Next News

More News

रवि किशन से भाजपा की उम्मीदें

September 2, 2026

भारतीय जनता पार्टी किसी तरह से युवाओं और खास कर ‘जेन जी’ की नाराजगी दूर करने और उसके साथ कनेक्ट बढ़ाने के लिए बेचैन है। जिस अंदाज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंस्टाग्राम पर वीडियो डाल रहे थे और उसके बाद उनकी सरकार के मंत्री और पार्टी के नेता इंस्टाग्राम पर सक्रिय हुए हैं। उससे इसका…

जदयू के चार सांसद नाराज हैं

September 2, 2026

नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद बिहार की राजनीति में कई चीजें बदल रही हैं। भाजपा और जदयू के संबंधों में भी पहले जैसी गरमाहट नहीं है। हालांकि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपनी तरफ से जदयू और नीतीश कुमार के साथ संबंधों को सद्भावपूर्ण बवाए रखने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।…

सीजेपी ने सरकार को फिर झुकाया

September 2, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी ने पांच सितंबर को इंडिया गेट से पुलिस मुख्यालय तक मार्च का ऐलान किया है। दिल्ली पुलिस इसकी अनुमति देने के मूड में नहीं थी। लेकिन उसको सुप्रीम कोर्ट के फैसले से झटका लगा है। सर्वोच्च अदालत ने सीजेपी के मार्च पर रोक लगाने की एक याचिका खारिज कर दी।…

सोनिया की एनएसी में कौन दिमागी नक्सल था?

September 2, 2026

राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ यानी आरएसएस के मुखपत्र ‘ऑर्गेनाइजर’ में लिखा गया है कि 2004 में केंद्र में यूपीए सरकार के समय सोनिया गांधी ने जो नेशनल एडवाइजरी कौंसिल यानी एनएसी बनाई थी उसमें दिमागी नक्सल भरे हुए थे। प्रफुल्ल केतकर ने ‘ऑर्गेनाइजर’ में यह टिप्पणी लिखी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके…

नेपाल में मरने वालों की संख्या एक हजार से ऊपर

September 2, 2026

नई दिल्ली। नेपाल में बुधवार, 26 अगस्त को अचानक आई बाढ़ में मरने वालों का आंकड़ा एक हजार से ज्यादा हो गया है। अब भी हजारों लोग लापता हैं। इस बीच नेपाल में नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है, जिसके बाद कम से कम सात जिलों में बाढ़ का नया अलर्ट जारी किया गया है।…

logo