ईरानी हमले में अवाक्स तबाह

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। ईरान ने अमेरिका की सैनिक ताकत को बड़ा झटका दिया है। उसने बैलेस्टिक मिसाइल और ड्रोन हमले में अमेरिका का एक ई-3 सेंट्री विमान तबाह कर दिया है। आसमान में दूर तक निगरानी करने वाला यह विमान एयरबोर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम यानी अवाक्स विमान है। यह सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयरबेस पर खड़ा था, जहां ईरान ने मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। इस हमले में में अमेरिका के 15 सैनिक घायल हुए हैं, जिनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।

अवाक्स विमान अमेरिका की बड़ी सैनिक ताकत है। यह उन्नत रडार के जरिए सैकड़ों किलोमीटर दूर तक विमान और मिसाइलों की निगरानी करता है और सेना को रियल टाइम में जानकारी देता है। यह हमला शनिवार को हुआ था, जिसमें 15 अमेरिकी सैनिक घायल हुए। बताया जा रहा है कि ईंधन भरने वाले कई विमानों को भी नुकसान पहुंचा। ईरान का यह हमला अमेरिका के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

एक रिपोर्ट में कहा गया है कि जंग से पहले अमेरिका के पास ऐसे सिर्फ 16 ऑपरेशनल ई-3 सेंट्री विमान बचे है। अमेरिकी मीडिया ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ ने यह भी बताया है कि इन विमानों का तुरंत कोई आसान विकल्प उपलब्ध नहीं है। इनका संभावित विकल्प ई-7 वेजटेल को बताया जा रहा है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 58 सौ करोड़ रुपए है। बहरहाल, जंग के 30 दिन बाद भी ईरान लगातार हमले जारी रखे हुए है। उसके ताजा बैलिस्टिक मिसाइल हमले के बाद इजराइल के दक्षिणी हिस्से में एक औद्योगिक क्षेत्र में आग लग गई। बताया जा रहा है बेरशेबा के पास स्थित नियोट होवाव इंडस्ट्रियल जोन में मिसाइल गिरने के बाद आग भड़क उठी।

उधर ईरान ने सीरिया के हसाका इलाके में अमेरिकी बेस के पास ड्रोन से हमला किया। इस हमले के बाद एक गेहूं गोदाम तबाह हो गया। ईरान ने यह भी बताया कि उसने जॉर्डन में अमेरिकी सेना के एक एयरबेस को ड्रोन से निशाना बनाया है। ईरानी मीडिया के मुताबिक, अजराक में मुवाफ्फाक साल्ती एयरबेस पर यह हमला किया गया, जो अमेरिकी सैन्य अभियानों के लिए अहम माना जाता है।

इस बीच ईरान ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि अमेरिकी सैनिक जमीन पर उतरे तो उन्हें जला दिया जाएगा। ईरानी संसद मजलिस के स्पीकर मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने कहा कि उनकी सेना अमेरिकी सैनिकों के जमीन पर आने का इंतजार कर रही है और उन्हें कड़ा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि मध्य पूर्व में ढाई हजार अमेरिकी मरीन की तैनाती से तनाव बढ़ा है। गालिबाफ ने आरोप लगाया कि अमेरिका एक तरफ बातचीत की बात कर रहा है और दूसरी तरफ जमीनी हमले की तैयारी कर रहा है।


Previous News Next News

More News

ज्ञानेश के खिलाफ देश भर में प्रदर्शन

September 26, 2026

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शुक्रवार, 25 सितंबर को कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश में प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने सभी राज्यों की राजधानी में शुक्रवार को मार्च निकाला और प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। गौरतलब है कि एक दिन पहले गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष…

नेहा बोरा जंतर मंतर पहुंची, सीजेपी का प्रदर्शन टला

September 26, 2026

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी ने पहले तो 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था लेकिन अब उसे आगे बढ़ा दिया गया है। सीजेपी के नेताओं ने कहा है कि अगर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं तो सीजेपी दो अक्टूबर से देश भर में प्रदर्शन करेगी। पहले सीजेपी के संस्थापक…

सुप्रीम कोर्ट और बॉम्ब हाई कोर्ट में याचिका

September 26, 2026

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मनमाने तरीके से चुनाव आयोग को चलाने के ‘इंडियन एक्सप्रेस’ के खुलासे के बाद अब मामला अदालत में पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट में एक वकील ने याचिका दायर की है तो दो याचिकाएं बॉम्बे हाई कोर्ट में दर्ज की गई हैं। दोनों अदालतों में दायर याचिकाओं…

भाजपा की दो सहयोगी पार्टियों ने उठाए सवाल

September 26, 2026

नई दिल्ली। देश की विपक्षी पार्टियां तो मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ऊपर हमला कर ही रही हैं अब दो सहयोगी पार्टियों ने भी सवाल उठाए हैं। बिहार की दो सहयोगी पार्टियों के नेताओं ने चुनाव आयोग से ज्यादा स्पष्टता से अपनी बात रखने को कहा है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पहले यह…

ज्ञानेश कुमार के कार्यक्रम स्थगित

September 26, 2026

नई दिल्ली। अंग्रेजी के अखबार ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ के खुलासे के तीन दिन हो गए हैं। लेकिन अभी तक मुख्य चुनाव आयुक्त या दोनों चुनाव आयुक्तों की ओर से आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। चुनाव आयोग की ओर से एक नोट जरूर जारी हुआ लेकिन जिन दो चुनाव आयुक्तों की 14 आपत्तियों…

logo