ट्रंप के खिलाफ 80 लाख लोगों का प्रदर्शन

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। अमेरिका में करीब 80 लाख लोग राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ सड़क पर उतरे। देश के हर हिस्से में लोगों ने ट्रंप के खिलाफ प्रदर्शन किया। शनिवार को 50 राज्यों के करीब 33 सौ जगहों पर प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारियों ने इसे ‘नो किंग्स रैली’ का नाम दिया। अमेरिकी नागरिकों ने ईरान में चल रही जंग के साथ साथ बढ़ती महंगाई और प्रवासियों के खिलाफ हो रही सख्त कार्रवाई के विरोध में इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

इस रैली के आयोजकों ने कहा है कि पिछले साल अक्टूबर में हुई ‘नो किंग्स रैली’ के मुकाबले इस बार करीब 10 लाख ज्यादा लोग शामिल हुए। साथ ही पिछली बार के मुकाबले छह सौ ज्यादा जगहों पर प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारियों ने कई जगहों पर राष्ट्रपति ट्रंप के साथ साथ उप राष्ट्रपति जेडी वेंस के खिलाफ भी पोस्टर दिखाए और दोनों को पद से हटाने की मांग की। राष्ट्रपति के रूप में ट्रंप का दूसरा कार्यकाल शुरू होने के बाद अब तक तीन बार बार ‘नो किंग्स रैली’ हो चुकी है। पहला प्रदर्शन जून 2025 में, दूसरा अक्टूबर में और तीसरा प्रदर्शन शनिवार, 28 मार्च को हुआ।

दूसरी ओर ट्रंप प्रशासन ने इन विरोध प्रदर्शनों को खारिज कर दिया है। व्हाइट हाउस ने इसे  ‘थेरेपी सेशन’ बताते हुए कहा कि आम लोगों को इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ता। ट्रंप ने भी इन प्रदर्शनों को खारिज किया है और कहा है कि उनके फैसले देश को मजबूत बनाने के लिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे राजा नहीं हैं और उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोप गलत हैं। अमेरिका के साथ साथ पेरिस और लंदन जैसी राजधानियों में भी लोगों ने सड़कों पर उतरकर ट्रंप के खिलाफ प्रदर्शन किया और उन्हें पद से हटाने की मांग की।


Previous News Next News

More News

ज्ञानेश के खिलाफ देश भर में प्रदर्शन

September 26, 2026

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शुक्रवार, 25 सितंबर को कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश में प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने सभी राज्यों की राजधानी में शुक्रवार को मार्च निकाला और प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। गौरतलब है कि एक दिन पहले गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष…

नेहा बोरा जंतर मंतर पहुंची, सीजेपी का प्रदर्शन टला

September 26, 2026

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी ने पहले तो 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था लेकिन अब उसे आगे बढ़ा दिया गया है। सीजेपी के नेताओं ने कहा है कि अगर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं तो सीजेपी दो अक्टूबर से देश भर में प्रदर्शन करेगी। पहले सीजेपी के संस्थापक…

सुप्रीम कोर्ट और बॉम्ब हाई कोर्ट में याचिका

September 26, 2026

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मनमाने तरीके से चुनाव आयोग को चलाने के ‘इंडियन एक्सप्रेस’ के खुलासे के बाद अब मामला अदालत में पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट में एक वकील ने याचिका दायर की है तो दो याचिकाएं बॉम्बे हाई कोर्ट में दर्ज की गई हैं। दोनों अदालतों में दायर याचिकाओं…

भाजपा की दो सहयोगी पार्टियों ने उठाए सवाल

September 26, 2026

नई दिल्ली। देश की विपक्षी पार्टियां तो मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ऊपर हमला कर ही रही हैं अब दो सहयोगी पार्टियों ने भी सवाल उठाए हैं। बिहार की दो सहयोगी पार्टियों के नेताओं ने चुनाव आयोग से ज्यादा स्पष्टता से अपनी बात रखने को कहा है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पहले यह…

ज्ञानेश कुमार के कार्यक्रम स्थगित

September 26, 2026

नई दिल्ली। अंग्रेजी के अखबार ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ के खुलासे के तीन दिन हो गए हैं। लेकिन अभी तक मुख्य चुनाव आयुक्त या दोनों चुनाव आयुक्तों की ओर से आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। चुनाव आयोग की ओर से एक नोट जरूर जारी हुआ लेकिन जिन दो चुनाव आयुक्तों की 14 आपत्तियों…

logo