डॉलर की कीमत 95 रुपए के करीब पहुंची

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमत में गिरावट का सिलसिला जारी है। शुक्रवार के कारोबार में एक अमेरिकी डॉलर की कीमत 95 रुपए के करीब पहुंच गई। पश्चिम एशिया में चल रही जंग की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ रहे हैं और दूसरी ओर भारतीय रुपए की कीमत गिरती जा रही है। शुक्रवार को यह डॉलर के मुकाबले 94.7 रुपए के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। पिछले एक महीने में ही रुपया करीब चार फीसदी गिर चुका है। अगर वित्त वर्ष 2025-26 की बात करें तो इसमें 10 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। यह पिछले 14 सालों की सबसे बड़ी गिरावट है। माना जा रहा है कि बहुत जल्दी डॉलर की कीमत 98 रुपए तक पहुंच जाएगी।

रुपए की कीमत के साथ साथ शुक्रवार को कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में भी बड़ी गिरावट हुई। शुक्रवार को 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक 1,690 अंक यानी 2.25 फीसदी की गिरावट के साथ 73,583 पर आ गया है। वहीं निफ्टी में भी 486 अंक यानी 2.09 फीसदी की गिरावट रही। यह 22,820 पर बंद हुआ। शुक्रवार को ऑटो और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली रही। ईरान में युद्धविराम की वार्ता होने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे की वजह से दो दिन तक शेयर बाजार में तेजी रही थी।


Previous News Next News

More News

ज्ञानेश के खिलाफ देश भर में प्रदर्शन

September 26, 2026

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शुक्रवार, 25 सितंबर को कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश में प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने सभी राज्यों की राजधानी में शुक्रवार को मार्च निकाला और प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। गौरतलब है कि एक दिन पहले गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष…

नेहा बोरा जंतर मंतर पहुंची, सीजेपी का प्रदर्शन टला

September 26, 2026

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी ने पहले तो 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था लेकिन अब उसे आगे बढ़ा दिया गया है। सीजेपी के नेताओं ने कहा है कि अगर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं तो सीजेपी दो अक्टूबर से देश भर में प्रदर्शन करेगी। पहले सीजेपी के संस्थापक…

सुप्रीम कोर्ट और बॉम्ब हाई कोर्ट में याचिका

September 26, 2026

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मनमाने तरीके से चुनाव आयोग को चलाने के ‘इंडियन एक्सप्रेस’ के खुलासे के बाद अब मामला अदालत में पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट में एक वकील ने याचिका दायर की है तो दो याचिकाएं बॉम्बे हाई कोर्ट में दर्ज की गई हैं। दोनों अदालतों में दायर याचिकाओं…

भाजपा की दो सहयोगी पार्टियों ने उठाए सवाल

September 26, 2026

नई दिल्ली। देश की विपक्षी पार्टियां तो मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ऊपर हमला कर ही रही हैं अब दो सहयोगी पार्टियों ने भी सवाल उठाए हैं। बिहार की दो सहयोगी पार्टियों के नेताओं ने चुनाव आयोग से ज्यादा स्पष्टता से अपनी बात रखने को कहा है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पहले यह…

ज्ञानेश कुमार के कार्यक्रम स्थगित

September 26, 2026

नई दिल्ली। अंग्रेजी के अखबार ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ के खुलासे के तीन दिन हो गए हैं। लेकिन अभी तक मुख्य चुनाव आयुक्त या दोनों चुनाव आयुक्तों की ओर से आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। चुनाव आयोग की ओर से एक नोट जरूर जारी हुआ लेकिन जिन दो चुनाव आयुक्तों की 14 आपत्तियों…

logo