लॉकडाउन लगाने का सवाल नहीं

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में चल रही जंग से पैदा हो रहे हालात पर विचार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से बात की। चुनाव वाले पांच राज्यों के मुख्यमंत्री आचार संहिता की वजह से इस बैठक में शामिल नहीं हुए। इस बैछक में प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्रियों से कहा कि सभी राज्य टीम इंडिया की तरह मिल कर काम करें और अपनी तैयारियां मजबूत रखें। वर्चुअल तरीके से हुई इस बैठक में प्रधानमंत्री ने राज्यों से उनकी तैयारियों और योजनाओं की जानकारी ली। यह पहली बार है जब इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की है। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहे।

इससे पहले केंद्र सरकार ने पश्चिम एशिया में चल रही जंग की वजह से भारत में लॉकडाउन लगाए जाने की चर्चाओं को सिरे से खारिज किया। शुक्रवार को दिन में कम से कम तीन केंद्रीय मंत्रियों ने इस चर्चाओं का खंडन किया है और कहा है कि देश में तेल और गैस का पर्याप्त भंडार और सुचारू रूप से आपूर्ति हो रही है इसलिए लॉकडाउन लगाने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक दिन पहले कहा था कि सरकार लॉकडाउन लगाने की तैयारी कर रही है ताकि लोग वोट डालने नहीं जा सकें।

बहरहाल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू और पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लॉकडाउन की खबरों का खंडन किया है। दूसरी ओर पेट्रोलियम मंत्रालय की संय़ुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने रोजाना की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सभी रिफाइनरी सौ फीसदी की क्षमता से काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि देश में एलपीजी उत्पादन 40 फीसदी बढ़ा है।

इस बीच केंद्र सरकार ने पश्चिम एशिया में चल रही जंग से पैदा हो रहे हालात  पर नजर रखने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रियों की एक कमेटी का गठन किया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों पश्चिम एशिया के हालात पर विचार के लिए सरकार ने सभी पार्टियों की एक बैठक बुलाई थी। उसकी भी अध्यक्षता राजनाथ सिंह ने की।


Previous News Next News

More News

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, लगातार आठवें दिन नहीं चल सका प्रश्नकाल

July 30, 2026

लोकसभा में बृहस्पतिवार को विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस समेत विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण प्रश्नकाल लगातार आठवें दिन नहीं चल सका और कार्यवाही शुरू होने के कुछ मिनट के भीतर दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई। कांग्रेस सदस्यों को बुधवार को सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण के दौरान पैदा…

भारत से लगे नेपाल के इलाकों में चौथे दिन भी कर्फ्यू जारी

July 30, 2026

नेपाल के कोशी प्रांत में भारत की सीमा से लगे सुनसरी जिले के कई हिस्सों में सांप्रदायिक हिंसा के बाद बृहस्पतिवार को लगातार चौथे दिन अनिश्चितकालीन कर्फ्यू जारी रहा। इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। सुनसरी के सहायक मुख्य जिला अधिकारी पोषण लामिछाने ने…

राजस्थान: आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी

July 30, 2026

राजस्थान सरकार ने आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी दी है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इन स्थाई लोक अदालतों के गठन के प्रस्ताव को अनुमोदित किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्णय के तहत फलौदी, डीडवाना-कुचामन, खैरथल-तिजारा, ब्यावर, बाड़मेर,…

पंजाब में ‘प्रश्नपत्र लीक’ के विरोध में दिल्ली भाजपा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

July 30, 2026

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली ईकाई ने बृहस्पतिवार को मंडी हाउस के निकट आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर पंजाब में कथित प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं को लेकर राज्य के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी फिरोजशाह…

गृह मंत्री संसद में आने से क्यों डर रहे हैं, ‘अपराधबोध’ नजर आता है : राहुल

July 30, 2026

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बीते 20 जुलाई को बलप्रयोग किए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को गृह मंत्री अमित शाह पर एक बार फिर निशाना साधा और सवाल किया कि वह संसद में आने से तथा इस मामले पर सफाई देने से क्यों डरे हुए हैं। लोकसभा में…

logo