बिहार में इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम घोषित, 85 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित

Categorized as समाचार

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा फरवरी महीने में आयोजित इंटरमीडिएट (12वीं) के परीक्षा परिणाम सोमवार को जारी कर दिए गए। इस साल एक बार फिर छात्राओं ने बाजी मारी है। इस साल तीनों संकाय मिलाकर 85.19 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने सफलता पाई है।  

बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने परीक्षा परिणाम जारी करते हुए सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। परीक्षा परिणाम की जानकारी देते हुए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि लड़कों ने इस बार 84.09 प्रतिशत सफलता हासिल की जबकि छात्राओं का पास प्रतिशत 86.23 प्रतिशत रहा है। 

Also Read : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में पेश किया कॉर्पोरेट कानून (संशोधन) विधेयक

उन्होंने बताया कि मेरिट लिस्ट में शामिल कुल 26 टॉपर्स में से 19 छात्राएं शामिल हैं। कला और वाणिज्य संकाय की टॉपर जहां छात्राएं रहीं, वहीं विज्ञान संकाय में छात्र ने सर्वोच्च अंक प्राप्त कर टॉपर बना। इस साल विज्ञान संकाय में आदित्य प्रकाश अमन (समस्तीपुर) ने 481 अंक प्राप्त कर प्रदेश का टॉपर बना। उनका प्रतिशत 96 प्रतिशत रहा। इसके अलावा कला संकाय में रितु कुमारी ने 489 अंक लाकर पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि वाणिज्य संकाय में टॉपर गई निशु कुमारी, 479 अंक लाकर बनीं। 

मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि बिहार ने एक बार फिर देश भर में सबसे पहले इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम जारी किया है। साल 2025 में 86.56 प्रतिशत छात्र सफल हुए थे। इस बार का रिजल्ट पिछली बार से करीब एक फीसदी कम रहा। पिछले साल विज्ञान संकाय में पश्चिमी चंपारण की प्रिया जायसवाल ने 484 अंक के साथ टॉप किया था। कला संकाय में वैशाली की अंकिता कुमारी और बक्सर के शाकिब शाह ने 473-473 अंक (94.6 प्रतिशत) हासिल किए थे। वाणिज्य संकाय में वैशाली की रौशनी कुमारी ने 475 अंक लाकर पहला स्थान पाया था। 

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

भारत का कबड्डी में ‘गोल्डन डबल’, पुरुष और महिला टीमों ने फ़ाइनल में ईरान को हराया

September 26, 2026

भारत ने एशियाई खेलों में पुरुष और महिला वर्ग में कबड्डी फ़ाइनल में शनिवार को ईरान को हराकर दोहरी स्वर्णिम सफलता हासिल की। पुरुषों के रोमांचक मुकाबले में भारत ने ईरान को 40-34 से हराकर गोल्ड मेडल जीता और एशियाई खेलों में अपना ख़िताब सफलतापूर्वक बचाया। महिला कबड्डी टीम ने ईरान को 37-34 से हराकर…

‘लस्ट स्टोरीज़ 3’: कामना के उस पार

September 26, 2026

सभी कहानियों को साथ रखिए तो एक दिलचस्प बात सामने आती है कि सेक्स इच्छा की शुरुआत नहीं है। इच्छा उससे बहुत पहले शुरू हो चुकी होती है। शायद यही वह बिंदु है, जहां ओशो की सोच प्रासंगिक हो जाती है। ओशो ने सेक्स को केवल दबाने या भोगने की वस्तु के रूप में देखने…

ज्ञानेश के खिलाफ देश भर में प्रदर्शन

September 26, 2026

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शुक्रवार, 25 सितंबर को कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश में प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने सभी राज्यों की राजधानी में शुक्रवार को मार्च निकाला और प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। गौरतलब है कि एक दिन पहले गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष…

नेहा बोरा जंतर मंतर पहुंची, सीजेपी का प्रदर्शन टला

September 26, 2026

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी ने पहले तो 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था लेकिन अब उसे आगे बढ़ा दिया गया है। सीजेपी के नेताओं ने कहा है कि अगर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं तो सीजेपी दो अक्टूबर से देश भर में प्रदर्शन करेगी। पहले सीजेपी के संस्थापक…

सुप्रीम कोर्ट और बॉम्ब हाई कोर्ट में याचिका

September 26, 2026

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मनमाने तरीके से चुनाव आयोग को चलाने के ‘इंडियन एक्सप्रेस’ के खुलासे के बाद अब मामला अदालत में पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट में एक वकील ने याचिका दायर की है तो दो याचिकाएं बॉम्बे हाई कोर्ट में दर्ज की गई हैं। दोनों अदालतों में दायर याचिकाओं…

logo