विजय ने स्टालिन पर लगाया आरोप

Categorized as समाचार

चेन्नई। करूर में अपनी पार्टी टीवीके की रैली में हुई भगदड़ के लिए तमिलनाडु की डीएमके सरकार को जिम्मेदार ठहराने के बाद अब टीवीके पार्टी के संस्थापक विजय ने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पर नया आरोप लगाया है। तमिल फिल्मों के सुपर स्टार विजय ने हादसे के दो दिन बाद मंगलवार को कहा, ‘क्या सीएम स्टालिन बदला लेने की कोशिश कर रहे हैं। हमने कुछ गलत नहीं किया। अगर बदला लेना है तो मेरे पास आओ। मैं घर में मिलूंगा या ऑफिस में’।

थलपति विजय ने कहा कि उनकी पार्टी के पदाधिकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा कि उनकी पार्टी के पदाधिकारियों को नुकसान न पहुंचाएं। विजय ने कहा, ‘जल्द ही, हर सच्चाई सामने आ जाएगी। मुझे इस घटना पर खेद है। हम राजनीतिक यात्रा पर हैं। इस पर हम मजबूती और हिम्मत से आगे बढ़ेंगे’। गौरतलब है कि विजय की पार्टी टीवीके की चुनावी रैली में 27 सितंबर की शाम भगदड़ मची थी। इसमें 41 लोग मारे गए थे और अनेक लोग घायल हुए थे। घायलों में अब भी कई लोगों की हालत गंभीर है।

तमिलनाडु पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें विजय की पार्टी के जिला सचिव वीपी माथिय्यालगन और पदाधिकारी पौनराज के अलावा एक पत्रकार शामिल है। मंगलवार को कोर्ट ने पौनराज और माथिय्यालगन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पौनराज पर भगदड़ केस के मुख्य आरोपी माथिय्यालगन को शरण देने का आरोप है। यूट्यूबर और पत्रकार फेलिक्स गेराल्ड को मंगलवार सुबह गिरफ्तार किया गया। उनके ऊपर अफवाहें फैलाने का आरोप है।

इस बीच भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के सांसदों की एक टीम मंगलवार को कोयंबटूर पहुंची। टीम के सदस्य सभी मृतकों के परिजन और घायलों से मिलेंगे। हादसे वाली जगह भी जाएंगे। पैनल में हेमा मालिनी, अनुराग ठाकुर सहित आठ सांसद शामिल हैं।


Previous News Next News

More News

भीलवाड़ा पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, आचार्य पुलक सागर से की धर्मचर्चा

September 15, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को भीलवाड़ा पहुंचे। श्री भागवत ने यहां शास्त्री नगर स्थित सूर्य महल में चल रहे आचार्य पुलक सागर महाराज के चातुर्मास कार्यक्रम में शिरकत करके उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों महानुभावों के बीच करीब 40 मिनट तक महत्वपूर्ण विषयों पर धर्म चर्चा हुई। बातचीत का…

योगी ने बुलंदशहर में दिवंगत विधायक के परिजनों से की मुलाकात

September 15, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को शिकारपुर में दिवंगत विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा के निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। सूचना अधिकारी चांद मियां ने बतया कि उन्होंने श्री अनिल शर्मा के पुत्र कुश के सर पर हाथ रखते हुए कहा कि वह पार्टी के…

डिजिटल भुगतान पर मोदी सरकार का सबसे बड़ा यू टर्न: राहुल

September 15, 2026

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के संसद में यूपीआई भुगतान पर कोई टैक्स या शुल्क नहीं लगाने के आश्वासन के बावजूद मोदी सरकार ने दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई कारोबारी लेनदेन पर शुल्क लगाने का रास्ता खोल दिया…

भाजपा कैसे 21 राज्यों में यूसीसी लागू करेगी

September 15, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि 2029 के लोकसभा चुनाव तक देश के भाजपा और एनडीए शासित 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी लागू हो जाएगी। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने ऐसे बहुत से काम हैं, जिनकी समय सीमा का ऐलान किया था और समय सीमा पूरी होने…

आप का अलायंस कांग्रेस के लिए खतरा

September 15, 2026

आम आदमी पार्टी की राजनीति का एक हिस्सा अपने चुनाव जीतने का तो है लेकिन साथ ही दूसरा हिस्सा कांग्रेस को कमजोर करते जाने का भी है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने गोवा और गुजरात में कांग्रेस का बड़ा नुकसान किया था। गुजरात में आप को 13 फीसदी के करीब वोट मिले थे,…

logo