ट्रंप की योजना नेतन्याहू को कबूल

Categorized as समाचार

वॉशिंगटन। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू गाजा में सीजफायर के प्रस्ताव पर सहमत हो गए हैं। उन्होंने कहा है कि उनको अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की योजना कबूल है। इससे पहले नेतन्याहू ने सोमवार, 29 सितंबर की रात को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से वॉशिंगटन डीसी में मुलाकात की। इसके बाद दोनों नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीजफायर की योजना की जानकारी दी। हालांकि साथ ही ट्रंप ने हमास को चेतावनी भी दी कि उसके पास इस योजना को स्वीकार करने के लिए, नहीं तो दुखद अंत होगा।

बहरहाल, राष्ट्रपति ट्रंप ने सीजफायर के लिए 20 सूत्री योजना तैयार की है, जिसे नेतन्याहू ने मंजूर कर लिया है। ट्रंप ने कहा कि अगर हमास इस प्लान को नहीं मानता तो इजराइल के पास उसे खत्म करने का पूरा अधिकार है और अमेरिका इसमें साथ देगा। नेतन्याहू ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘गाजा में एक शांतिपूर्ण प्रशासन होगा। हमास के सभी हथियार हटाए जाएंगे और गाजा से इजराइल धीरे धीरे पीछे हटेगा’।

ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस प्लान में गाजा में युद्ध रोकना, सभी बंधकों को छोड़ना और गाजा में प्रशासन चलाने के लिए एक अस्थायी बोर्ड बनाने का प्रस्ताव है। इस बोर्ड की अध्यक्षता ट्रंप करेंगे और इसमें पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर भी होंगे। ट्रंप के 20 सूत्री प्रस्ताव का पहला बिंदु तुरंत युद्ध रोकने का है। उन्होंने कहा है कि इजराइल और हमास के बीच सहमति बनी तो गाजा में युद्ध तुरंत खत्म होगा। इसके बाद इजराइल अपनी सेनाओं के धीरे धीरे पीछे करेगा। ट्रंप के मुताबिक समझौता लागू होने के 72 घंटे के अंदर हमास सभी बंधकों को रिहा करेगा। इसके बाद ट्रंप के प्रस्ताव में कैदियों की रिहाई, शवों का आदान प्रदान आदि शामिल है। बाद में एक अंतरिम प्रशासन समिति बनेगी। शांति बोर्ड और पुनर्निर्माण बोर्ड भी बनाया जाएगा। शांति बोर्ड की अध्यक्षता खुद ट्रंप करेंगे।


Previous News Next News

More News

2025 की चुनौतियों के बाद स्थिर हुए भारत-अमेरिका के रिश्ते: निशा बिस्वाल

June 4, 2026

भारत और अमेरिका ने 2025 में आई मुश्किल स्थिति के बाद अपने रिश्ते को फिर से स्थिर करने में सफलता पाई है, लेकिन विश्वास को फिर से बनाना और उस महत्वाकांक्षा को वापस लाना, जो हाल के वर्षों में इस साझेदारी की पहचान थी, इसमें समय लगेगा। यह बात अमेरिका की पूर्व वरिष्ठ राजनयिक निशा…

खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द

June 4, 2026

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का गुरुवार को अल्मोड़ा दौरा रद्द् हो गया। खराब मौसम होने की वजह से अल्मोड़ा में राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर लैंड नहीं हो पाया और वे वापस पंतनगर लौट गए। इसके बाद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो संदेश जारी कर वहां नहीं पहुंचने की…

राजस्थान के 9 जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी, बारिश और आंधी-तूफान की संभावना

June 4, 2026

जयपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार को राजस्थान के कई जिलों के लिए मौसम का अलर्ट जारी किया है, जिसमें अगले तीन घंटों के दौरान बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है। बीकानेर, श्री गंगानगर, हनुमानगढ़, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़ और चित्तौड़गढ़ जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया…

आकांक्षा की आत्महत्या पर राहुल ने सरकार को घेरा

June 4, 2026

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को नीट यूजी 2026 परीक्षा के पेपर लीक को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पेपर घोटाले ने एक और युवा जीवन छीन लिया है।  राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करके बताया कि मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले की 18…

पश्चिम बंगाल: गृह मंत्रालय पर भड़काऊ टिप्पणी को लेकर ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

June 4, 2026

गृह मंत्रालय को लेकर भड़काऊ बयान देने के मामले में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।  गुरुवार को पुलिस ने बताया कि सिलीगुड़ी साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में एक वकील की शिकायत के आधार पर यह केस दर्ज किया गया है। यह शिकायत 2 जून को कोलकाता…

logo