केंद्र से बात नहीं करेगी लेह एपेक्स बॉडी

Categorized as समाचार

लेह। लद्दाख के लिए पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद लद्दाख में आंदोलन कर रहे समूहों के साथ बातचीत की प्रक्रिया प्रभावित होती दिख रही है। केंद्र सरकार ने छह अक्टूबर को बातचीत की तारीख तय की थी लेकिन उससे पहले लेह एपेक्स बॉडी ने ऐलान किया है कि वह लद्दाख में सामान्य स्थिति बहाल होने तक गृह मंत्रालय की हाई पावर कमेटी के साथ बातचीत नहीं करेगी।

लेह एपेक्स बॉडी के अध्यक्ष थुपस्तान छेवांग ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में कहा, ‘जब तक लद्दाख में शांति बहाल नहीं हो जाती, हम किसी भी बातचीत में भाग नहीं लेंगे। गन प्वाइंट पर कोई बातचीत नहीं हो सकती जबकि लद्दाख की स्थिति तनावपूर्ण है’। गौरतलब है कि पूर्ण राज्य का दर्जा और लद्दाख को छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग पर केंद्र के साथ बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए लेह एपेक्स बॉडी यानी एलएबी ने 24 सितंबर को बंद बुलाया था। उसी बंद के दौरान हिंसा भड़क गई, जिसमें चार लोग मारे गए थे और अनेक लोग घायल हो गए।

इन मांगों पर अनशन कर सोनम वांगचुक को पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तार कर लिया। उनको राजस्थान की जोधपुर जेल में रखा गया है। इसके बाद बातचीत की तारीख आगे बढ़ा दी गई। लिया। लेकिन अब कोई भी समूह वार्ता के लिए तैयार नहीं है। लेह एपेक्स बॉडी के अलावा कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस की सरकार से बातचीत हुई है। हालांकि चार महीने तक वार्ता बंद रही थी और उसके बाद 20 सितंबर को वार्ता शुरू होने वाली थी। अभी ऐसा लग रहा है कि वार्ता स्थगित रहेगी। इस बीच लद्दाख में आंदोलन और हिंसा की वजह से पर्यटन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। हिंसा के बाद से ही पूरे क्षेत्र में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद है।


Previous News Next News

More News

2025 की चुनौतियों के बाद स्थिर हुए भारत-अमेरिका के रिश्ते: निशा बिस्वाल

June 4, 2026

भारत और अमेरिका ने 2025 में आई मुश्किल स्थिति के बाद अपने रिश्ते को फिर से स्थिर करने में सफलता पाई है, लेकिन विश्वास को फिर से बनाना और उस महत्वाकांक्षा को वापस लाना, जो हाल के वर्षों में इस साझेदारी की पहचान थी, इसमें समय लगेगा। यह बात अमेरिका की पूर्व वरिष्ठ राजनयिक निशा…

खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द

June 4, 2026

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का गुरुवार को अल्मोड़ा दौरा रद्द् हो गया। खराब मौसम होने की वजह से अल्मोड़ा में राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर लैंड नहीं हो पाया और वे वापस पंतनगर लौट गए। इसके बाद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो संदेश जारी कर वहां नहीं पहुंचने की…

राजस्थान के 9 जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी, बारिश और आंधी-तूफान की संभावना

June 4, 2026

जयपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार को राजस्थान के कई जिलों के लिए मौसम का अलर्ट जारी किया है, जिसमें अगले तीन घंटों के दौरान बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है। बीकानेर, श्री गंगानगर, हनुमानगढ़, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़ और चित्तौड़गढ़ जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया…

आकांक्षा की आत्महत्या पर राहुल ने सरकार को घेरा

June 4, 2026

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को नीट यूजी 2026 परीक्षा के पेपर लीक को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पेपर घोटाले ने एक और युवा जीवन छीन लिया है।  राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करके बताया कि मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले की 18…

पश्चिम बंगाल: गृह मंत्रालय पर भड़काऊ टिप्पणी को लेकर ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

June 4, 2026

गृह मंत्रालय को लेकर भड़काऊ बयान देने के मामले में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।  गुरुवार को पुलिस ने बताया कि सिलीगुड़ी साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में एक वकील की शिकायत के आधार पर यह केस दर्ज किया गया है। यह शिकायत 2 जून को कोलकाता…

logo