2025 की चुनौतियों के बाद स्थिर हुए भारत-अमेरिका के रिश्ते: निशा बिस्वाल

Categorized as समाचार

भारत और अमेरिका ने 2025 में आई मुश्किल स्थिति के बाद अपने रिश्ते को फिर से स्थिर करने में सफलता पाई है, लेकिन विश्वास को फिर से बनाना और उस महत्वाकांक्षा को वापस लाना, जो हाल के वर्षों में इस साझेदारी की पहचान थी, इसमें समय लगेगा। यह बात अमेरिका की पूर्व वरिष्ठ राजनयिक निशा देसाई बिस्वाल ने कही है।

आईएएनएस को दिए एक खास इंटरव्यू में बिस्वाल ने कहा कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की हाल की भारत यात्रा ने दोनों देशों के बीच चल रहे सहयोग को और मजबूत किया, लेकिन इससे कुछ बुनियादी तनाव पूरी तरह खत्म नहीं हुए हैं।

उन्होंने कहा, “हमने देखा है कि भारत-अमेरिका रिश्ते 2025 की मुश्किलों के बाद फिर से धीरे-धीरे सुधरे हैं। दोनों तरफ से रिश्ते को बेहतर और स्थिर बनाने की लगातार कोशिशें हुई हैं।

बिस्वाल ने कहा कि रुबियो की यात्रा ने इस दिशा को आगे बढ़ाया और दोनों देशों के रिश्ते में स्थिरता बनाए रखने पर जोर दिया। लेकिन उन्होंने यह भी माना कि कुछ मुद्दे अभी भी खुले हुए हैं।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि भारत में अमेरिका-पाकिस्तान रिश्तों को लेकर चिंता है और अमेरिका किस तरह पाकिस्तान के साथ काम कर रहा है, इसे लेकर सवाल बने हुए हैं। उनके अनुसार, रुबियो इस चिंता को पूरी तरह दूर नहीं कर पाए।

इसके बावजूद बिस्वाल ने कहा कि दोनों देशों के बीच मजबूत आधार मौजूद है और कई क्षेत्रों में सहयोग लगातार बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा क‍ि भारत और अमेरिका कई ऐसे क्षेत्रों में साथ काम करते रहेंगे जहां सहयोग और मजबूत हो सकता है, जैसे कि क्रिटिकल मिनरल्स, डिजिटल तकनीक और ट्रस्‍ट पार्टनरशिप।

बिस्वाल के अनुसार, टेक्नोलॉजी और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर का क्षेत्र दोनों देशों के बीच सबसे बड़ा जुड़ाव बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि अमेरिका, भारत, यूरोप और जापान आने वाले समय में टेक्नोलॉजी, सप्लाई चेन, दवाइयों और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में मिलकर काम करते रहेंगे।

Also Read : खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द

बिस्वाल ने कहा कि हाल की घटनाओं ने दशकों की प्रगति को पूरी तरह खत्म नहीं किया है।

उन्होंने कहा, “ऐसा नहीं है कि सब कुछ खत्म हो गया है, लेकिन मौजूदा हालात में रिश्ते को जितना ऊंचा ले जाने की उम्मीद थी, उसमें बदलाव आया है।

उन्होंने कहा कि अब लक्ष्य यह है कि रिश्ते को स्थिर रखा जाए और जो सहयोग पहले से बना है, उसे आगे बढ़ाया जाए। लेकिन नए बड़े स्तर पर रिश्ते को ले जाने को लेकर कुछ झिझक और भरोसे में थोड़ी कमी जरूर दिख रही है।

व्यापार (ट्रेड) वार्ताओं पर बात करते हुए बिस्वाल ने भरोसा जताया कि दोनों देश जल्द किसी समझौते के करीब पहुंच सकते हैं।

उन्होंने कहा, “मेरे हिसाब से बातचीत आखिरी चरण में है। मुझे भरोसा है कि जल्द ही व्यापार समझौता हो जाएगा।” उन्होंने कहा कि शुरुआती समझौता आगे चलकर मैन्युफैक्चरिंग, डिजिटल सिस्टम और गैर-टैरिफ बाधाओं जैसे बड़े मुद्दों को हल करने का रास्ता खोल सकता है।

बिस्वाल ने 2013 से 2017 तक दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के लिए विदेश विभाग में सहायक सचिव के तौर पर काम किया, और इस दौरान उन्होंने अमेरिका-भारत की रणनीतिक साझेदारी के बड़े विस्तार की देखरेख की। अभी वह ‘द एशिया ग्रुप’ में पार्टनर के तौर पर काम कर रही हैं, और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में हो रहे भू-राजनीतिक और आर्थिक बदलावों के बारे में कंपनियों को सलाह देती हैं।

पिछले दो दशकों में भारत और अमेरिका के रिश्ते रक्षा, व्यापार, तकनीक, ऊर्जा और लोगों के बीच संपर्क जैसे कई क्षेत्रों में काफी बढ़े हैं। आज इस रिश्ते को इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की स्थिरता के लिए एक अहम आधार माना जाता है।

दोनों देश क्वाड के भी सदस्य हैं, जो एक खुला और स्थिर इंडो-पैसिफिक क्षेत्र बनाए रखने पर काम करता है, खासकर बढ़ती रणनीतिक प्रतिस्पर्धा के बीच।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

छात्रों पर बर्बरता के जिम्मेदार का नाम लिया तो भाजपा ने मुझे बोलने नहीं दिया: राहुल

July 29, 2026

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला और दावा किया कि जब उन्होंने इस ‘बर्बरता’ के लिए जिम्मेदार का नाम सदन में लिया तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्हें बोलने नहीं दिया। उन्होंने सदन में अमित…

गोवा विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र 31 अगस्त से

July 29, 2026

गोवा विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र 31 अगस्त से आयोजित किया जाएगा। विधानसभा सचिवालय द्वारा बुधवार को जारी बुलेटिन से यह जानकारी मिली है। सदन की बैठकें 31 अगस्त, एक और दो सितंबर को होंगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रवि नाइक और जेनिफर मोनसेरेट के निधन के बाद राज्य विधानसभा की सदस्य…

उपराज्यपाल सक्सेना ने लद्दाख वन्यजीव बोर्ड के पुनर्गठन को मंजूरी दी

July 29, 2026

लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश में ‘राज्य वन्यजीव बोर्ड’ के पुनर्गठन को मंजूरी दे दी। इसके लिए उन्होंने जाने-माने संरक्षणवादियों, पारिस्थितिकी विशेषज्ञों, पर्यावरणविदों और वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाले गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों को नामित किया है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता…

सनातन संस्कृति, परंपरा को तबाह करना चाहती हैं कुछ ताकतें : योगी

July 29, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि कुछ ताकतें भारत की सनातन संस्कृति और परंपरा को तबाह करना चाहती हैं और देश के नागरिक ऐसे लोगों से सतर्क रहें। आदित्यनाथ ने बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर परिसर में विगत 23 जुलाई से जारी श्रीराम कथा के विश्राम…

ड्रीमलाइनर के ईंधन नियंत्रण स्विच में कोई गड़बड़ी नहीं मिली: सरकार

July 29, 2026

सरकार ने बुधवार को बताया कि बोइंग कंपनी ने ड्रीमलाइनर विमान के ईंधन नियंत्रण स्विच ‘‘लॉकिंग सिस्टम’’ की विस्तृत जांच की और इसमें कोई असामान्यता नहीं पाई गई। यह जांच इस साल फरवरी में लंदन हीथ्रो-बेंगलुरु उड़ान संचालन के बाद एयर इंडिया के एक पायलट द्वारा इस प्रणाली में संभावित समस्या की ओर ध्यान दिलाने…

logo