मालवीय नगर आग हादसा : होटल मालिक को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया

Categorized as समाचार

दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बहुमंजिला ‘फ्लोरिश स्टे बीएंडबी’ में भीषण आग लगने की घटना के एक दिन बाद गुरुवार को प्रॉपर्टी के मालिक लवकेश बजाज को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। इस भीषण आग हादसे में 21 लोगों की जान चली गई थी। 

दिल्ली पुलिस ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाने के बाद लवकेश बजाज को गिरफ्तार किया। पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी भर में कई जगहों पर छापेमारी की थी। गुरुवार को लवकेश बजाज को दिल्ली की एक अदालत में पेश किया गया।

इस बीच, आरोपी के वकील ने कहा कि उन्हें एफआईआर की कॉपी नहीं मिली है, जिस पर दिल्ली पुलिस ने कहा कि वे कॉपी उपलब्ध करा देंगे।

पुलिस ने बजाज की चार दिन की हिरासत मांगते हुए होटल स्टाफ के बारे में जानकारी मांगी है, और कहा है कि अब तक केवल दो स्टाफ सदस्यों का विवरण ही उपलब्ध कराया गया है। जांचकर्ताओं ने होटल के दस्तावेजों और रिकॉर्ड से संबंधित जानकारी भी मांगी है।

लवकेश बजाज के वकील ने तर्क दिया कि दिल्ली पुलिस को स्पष्ट करना चाहिए कि बजाज को गिरफ्तार क्यों किया गया है। बचाव पक्ष के अनुसार, बजाज को केवल इसलिए गिरफ्तार किया गया है क्योंकि वह होटल के मालिक हैं।

Also Read : आंधी-तूफान के बाद ग्रेटर नोएडा में जाम, विकास प्राधिकरण का विशाल बोर्ड गिरा

दिल्ली पुलिस ने कहा कि आग इतनी भीषण थी कि फोरेंसिक जांच अभी तक पूरी नहीं हो पाई है।

पुलिस ने अदालत को बताया कि होटल स्टाफ से पूछताछ करना आवश्यक है, क्योंकि होटल लवकेश बजाज की देखरेख में ही संचालित हो रहा था। पुलिस ने बजाज की रिमांड मांगते हुए अदालत को बताया कि जांच अभी भी शुरुआती चरण में है।

अधिकारियों ने कहा फोरेंसिक विशेषज्ञ अभी तक विस्तृत जांच शुरू नहीं कर पाए हैं, और स्टाफ उनके निर्देशों के तहत ही काम कर रहा था। इसी कारण जांच के लिए हिरासत में लेकर पूछताछ करना आवश्यक है।

पुलिस ने कहा कि होटल के पास केवल छह कमरों के संचालन की अनुमति थी, लेकिन वहां 28 कमरे संचालित किए जा रहे थे। उन्होंने दावा किया कि लवकेश बजाज की ओर से गंभीर लापरवाही बरती गई थी। बचाव पक्ष के वकील ने पुलिस रिमांड के अनुरोध का विरोध किया।

इससे पहले, अधिकारियों ने बताया था कि इमारत से 47 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया था, जिनमें से 26 लोगों का फिलहाल इलाज चल रहा है।

वहीं, दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्‍स) में कई घायलों का इलाज किया जा रहा है, जिनमें वे पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, जो जलती हुई इमारत में सबसे पहले प्रवेश करने वाले बचाव दल का हिस्सा थे।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

छात्रों पर बर्बरता के जिम्मेदार का नाम लिया तो भाजपा ने मुझे बोलने नहीं दिया: राहुल

July 29, 2026

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला और दावा किया कि जब उन्होंने इस ‘बर्बरता’ के लिए जिम्मेदार का नाम सदन में लिया तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्हें बोलने नहीं दिया। उन्होंने सदन में अमित…

गोवा विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र 31 अगस्त से

July 29, 2026

गोवा विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र 31 अगस्त से आयोजित किया जाएगा। विधानसभा सचिवालय द्वारा बुधवार को जारी बुलेटिन से यह जानकारी मिली है। सदन की बैठकें 31 अगस्त, एक और दो सितंबर को होंगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रवि नाइक और जेनिफर मोनसेरेट के निधन के बाद राज्य विधानसभा की सदस्य…

उपराज्यपाल सक्सेना ने लद्दाख वन्यजीव बोर्ड के पुनर्गठन को मंजूरी दी

July 29, 2026

लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश में ‘राज्य वन्यजीव बोर्ड’ के पुनर्गठन को मंजूरी दे दी। इसके लिए उन्होंने जाने-माने संरक्षणवादियों, पारिस्थितिकी विशेषज्ञों, पर्यावरणविदों और वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाले गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों को नामित किया है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता…

सनातन संस्कृति, परंपरा को तबाह करना चाहती हैं कुछ ताकतें : योगी

July 29, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि कुछ ताकतें भारत की सनातन संस्कृति और परंपरा को तबाह करना चाहती हैं और देश के नागरिक ऐसे लोगों से सतर्क रहें। आदित्यनाथ ने बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर परिसर में विगत 23 जुलाई से जारी श्रीराम कथा के विश्राम…

ड्रीमलाइनर के ईंधन नियंत्रण स्विच में कोई गड़बड़ी नहीं मिली: सरकार

July 29, 2026

सरकार ने बुधवार को बताया कि बोइंग कंपनी ने ड्रीमलाइनर विमान के ईंधन नियंत्रण स्विच ‘‘लॉकिंग सिस्टम’’ की विस्तृत जांच की और इसमें कोई असामान्यता नहीं पाई गई। यह जांच इस साल फरवरी में लंदन हीथ्रो-बेंगलुरु उड़ान संचालन के बाद एयर इंडिया के एक पायलट द्वारा इस प्रणाली में संभावित समस्या की ओर ध्यान दिलाने…

logo