होटल में आग, 21 की मौत

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में नियमों का उल्लंघन करके बनाए गए एक होटल में बुधवार की सुबह आग लग गई, जिसमें 10 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की जल कर मौत हो गई। पिछले छह महीने में राजधानी दिल्ली में आग लगने की घटनाओं में 66 लोगों की मौत हो चुकी है। इस घटना से तीन दिन पहले ही दक्षिण दिल्ली के इलाके में एक इमारत गिरने से उसके नीचे दब कर छह लोगों की मौत हो गई।

बहरहाल, आग लगने की घटना दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर की है, जहां एक रेस्तरां के ऊपर फ्लरिश स्टे होटल चल रहा था। बुधवार को इसमें आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 11 विदेशी नागरिक हैं, जिनमें नौ अफ्रीकी नागरिक हैं और दो तुर्कमेनिस्तान के हैं। दिल्ली फायर सर्विस और स्थानीय लोगों के मुताबिक, होटल के रेस्तरां में सुबह आठ बज कर 50 मिनट पर आग लगी। जल्दी ही आग ऊपरी मंजिलों पर बने कमरों तक पहुंच गई और नीचे और बेसमेंट में आग की लपटें पहुंच गईं।

फायर सर्विस के अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने बताया कि कुल 40 लोगों को बचाया गया। यह भी बताया गया है कि होटल की इमारत का फायर एनओसी नहीं था। होटल में 25 कमरे हैं, जबकि असल में मंजूरी सिर्फ छह कमरों की थी। इसका अर्थ है कि स्थानीय प्रशासन और पुलिस की आंखों के सामने अवैध निर्माण हुआ और अवैध तरीके से होटल चल रहा था। तभी हादसे में इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटना की मजिस्ट्रेट से जांच के आदेश दिए हैं और पूरी रिपोर्ट मांगी है।

बहरहाल, बेसमेंट से छह लोगों को निकाला गया और कुल 40 लोगों को बचाव टीमों ने बाहर निकाला। इनमें कई लोगों की हालत गंभीर है। आग लगने की वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है। लेकिन स्थानीय लोगों ने बताया है कि ग्राउंड फ्लोर पर स्थित बीएनबी रेस्तरां में आग लगी, जो ऊपर तक पहुंच गई। यह होटल दिल्ली के प्रेस एन्क्लेव रोड पर है। यहीं पर मैक्स हॉस्पिटल भी है। बताया जा रहा है कि मैक्स अस्पताल में इलाज कराने आने वालों के परिजन भी इस होटल में रुका करते थे।

आग लगने के बाद निकाले गए लोगों को मैक्स अस्पताल ले जाय गया। अस्पताल के अधिकारी के मुताबिक कुल 39 लोगों को वहां लाया गया था। इनमें से 18 की पहले ही मौत हो चुकी थी। पांच लोगों को हल्की चोटें थीं। उन्हें डिस्चार्ज किया गया है, जबकि 15 लोग आईसीयू में भर्ती हैं, जिनमें से आठ वेंटिलेटर पर हैं। उनकी हालत गंभीर है। एक व्यक्ति बहुत ज्यादा झुलस गया था, उसे सफदरजंग अस्पताल भेजा गया। एम्स में 13 लोगों का इलाज हो रहा है।


Previous News Next News

More News

कांग्रेस के कहने से ईडी की कार्रवाई!

September 14, 2026

एक तरफ कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों के नेता आरोप लगाते हैं कि केंद्र सरकार ईडी और दूसरी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करती है और विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर कार्रवाई कराती है तो दूसरी ओर कांग्रेस और भाजपा विरोधी दूसरी पार्टियों के ही नेता आरोप लगा रहे हैं कि ईडी कुछ कांग्रेस नेताओं के…

केरलम में राहुल बनाएंगे नया अध्यक्ष

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी कई राज्यों में नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने जा रही है। इसमे सबसे पहले केरलम में फैसला हो सकता है। जानकार सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी केरलम में अपनी पसंद के नेता को अध्यक्ष बनवाएंगे। यह भी कहा जा रहा है कि जिस तरह से उन्होंने तमिलनाडु में पार्टी के सबसे मुखर नेताओं में…

ब्रिक्स के दौरान सर्जियो गोर दिल्ली छोड़ गए

September 14, 2026

दिल्ली में दुनिया भर के नेताओं का जमावड़ा था। नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को ब्रिक्स के 18वें सम्मेलन की मेजबानी भारत कर रहा था। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दोनों भारत आए थे। यह बहुत बड़ा घटनाक्रम था। दो साल पहले दिल्ली में हुए जी 20…

गाणपत्य मीमांसा और आधुनिक जीवनशैली

September 14, 2026

मुद्गल पुराण में गणेश के आठ अवतारों का वर्णन मिलता है, जो किसी असुर को मारने के लिए नहीं, बल्कि मानव मन के भीतर छिपे आठ मानसिक विकारों का शमन करने के लिए अवतरित हुए थे। वक्रतुण्ड, मत्सरासुर अर्थात मत्सर, ईर्ष्या के शमन हेतु अवतरित हुए थे, यह सोशल मीडिया पर दूसरों की प्रगति देखकर…

स्वराज्य प्राप्ति में गणपति उत्सव का योगदान

September 14, 2026

युगों युगों से गणेश उत्सव का आयोजन होता आ रहा है। उत्सव के प्रमाण हमें सातवाहन, राष्ट्रकूट तथा चालुक्य वंश के काल से मिलते है। गणेश उत्सव को मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज ने राष्ट्रधर्म और संस्कृति से जोड़कर एक नई शुरुआत की थी। मराठा शासकों के दौर से उत्सव के इस क्रम को जारी…

logo