ममता बनर्जी की पार्टी टूटी

Categorized as समाचार

कोलकाता। ममता बनर्जी की 28 साल पुरानी पार्टी तृणमूल कांग्रेस में विभाजन हो गया है। पार्टी के 58 विधायक अलग हो गए हैं। उन्होंने ममता बनर्जी द्वारा चुने गए नेता प्रतिपक्ष के नाम को खारिज कर दिया है और ऋतब्रज बनर्जी को नया नेता चुन लिया है। विधानसभा स्पीकर रथिंद्र बोस ने ऋतब्रज बनर्जी को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की मान्यता दे दी है। इससे पहले ममता बनर्जी ने अपने करीबी शोभनदेव चट्टोपाध्याय को विधायक दल का नेता चुना था।

गौरतलब है कि ऋतब्रत बनर्जी ने शोभनदेव को नेता चुने जाने का विरोध करते हुए प्रस्ताव पर फर्जी दस्तखत किए जाने का आरोप लगाया था। इसके बाद ममता बनर्जी ने उनको और संदीपन साहा को पार्टी से निकाल दिया था। बुधवार को पार्टी के 58 विधायकों ने पार्टी से निकाले गए ऋतब्रज बनर्जी को अपना नेता चुन लिया। तृणमूल कांग्रेस में कुल 80 विधायक चुने गए थे। इनमें से दो तिहाई से ज्यादा विधायकों ने अलग गुट बनाया है। तभी माना जा रहा है कि उनके खिलाफ दलबदल विरोधी कानून नहीं लागू होगा।

इस बीच ममता बनर्जी को बुधवार को एक और झटका लगा। उनके बेहद करीबी फिरहाद हाकिम ने कोलकाता के मेयर पद से इस्तीफा दे दिया। बहरहाल, विधानसभा स्पीकर रथींद्र बोस ने ऋतब्रत बनर्जी को विपक्ष का नेता के तौर पर मंजूरी दे दी। साथ ही उन्हें विधानसभा में नेता विपक्ष का रूम भी आवंटित कर दिया गया है। बागी विधायकों ने जावेद खान, संदीपन साहा और सिउली साहा को उप नेता बनाया है, जबकि अखरुज्जमां को चीफ व्हिप बनाया गया है।

हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम पर विधानसभा स्पीकर ने आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है और ममता बनर्जी की ओर से भी कोई बयान नहीं आया है। इसी बीच कुणाल घोष ने बताया कि तृणमूल के विधायक फिरहाद हकीम ने कोलकाता के मेयर पद से इस्तीफा दे दिया है। गौरतलब है कि ममता बनर्जी की पार्टी में विवाद उस समय शुरू हुआ, जब नेता विपक्ष चुनने के प्रस्ताव पर ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा ने फर्जी दस्तखत का आरोप लगाया और दोनों को पार्टी से निकाला गया।

भले 58 विधायक बागी होकर तृणमूल कांग्रेस से अलग हो गए हैं लेकिन उन्होंने स्पीकर को दिए पत्र में ममता बनर्जी को ही पार्टी अध्यक्ष बताया है। उन्होंने अभिषेक बनर्जी का नेतृत्व और विधायक दल से जुड़े फैसलों को मानने से इनकार कर दिया है। ऋतब्रज बनर्जी ने कहा है कि अभिषेक बनर्जी से पार्टी और जनता का दूर दूर तक कोई संबंध नहीं है। अगर संबंध होता तो वे 26 दिनों तक छिपे नहीं रहते, बल्कि बाहर आते। उन्होंने कहा कि अभिषेक को चोरों की तरह पीटा गया है। पिटाई के बाद भी अभिषेक कह रहे थे कि उनकी सुरक्षा जनता करेगी। नेता विपक्ष बने बनर्जी ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की तारीफ की है।

बहरहाल, अभी यह तय नहीं है कि बागी गुट तृणमूल कांग्रेस पर दावा करेगा या नहीं। ध्यान रहे विधायकों की संख्या के आधार पर स्पीकर नेता विपक्ष और चीफ व्हिप का फैसला कर सकते हैं। लेकिन असली पार्टी कौन है और नाम व चुनाव चिन्ह किसके पास रहेगा इसका फैसला चुनाव आयोग और अदालत में होगा। संभव है कि ममता बनर्जी बागी गुट के फैसले को चुनौती दें।


Previous News Next News

More News

छात्रों पर बर्बरता के जिम्मेदार का नाम लिया तो भाजपा ने मुझे बोलने नहीं दिया: राहुल

July 29, 2026

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला और दावा किया कि जब उन्होंने इस ‘बर्बरता’ के लिए जिम्मेदार का नाम सदन में लिया तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्हें बोलने नहीं दिया। उन्होंने सदन में अमित…

गोवा विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र 31 अगस्त से

July 29, 2026

गोवा विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र 31 अगस्त से आयोजित किया जाएगा। विधानसभा सचिवालय द्वारा बुधवार को जारी बुलेटिन से यह जानकारी मिली है। सदन की बैठकें 31 अगस्त, एक और दो सितंबर को होंगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रवि नाइक और जेनिफर मोनसेरेट के निधन के बाद राज्य विधानसभा की सदस्य…

उपराज्यपाल सक्सेना ने लद्दाख वन्यजीव बोर्ड के पुनर्गठन को मंजूरी दी

July 29, 2026

लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश में ‘राज्य वन्यजीव बोर्ड’ के पुनर्गठन को मंजूरी दे दी। इसके लिए उन्होंने जाने-माने संरक्षणवादियों, पारिस्थितिकी विशेषज्ञों, पर्यावरणविदों और वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाले गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों को नामित किया है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता…

सनातन संस्कृति, परंपरा को तबाह करना चाहती हैं कुछ ताकतें : योगी

July 29, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि कुछ ताकतें भारत की सनातन संस्कृति और परंपरा को तबाह करना चाहती हैं और देश के नागरिक ऐसे लोगों से सतर्क रहें। आदित्यनाथ ने बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर परिसर में विगत 23 जुलाई से जारी श्रीराम कथा के विश्राम…

ड्रीमलाइनर के ईंधन नियंत्रण स्विच में कोई गड़बड़ी नहीं मिली: सरकार

July 29, 2026

सरकार ने बुधवार को बताया कि बोइंग कंपनी ने ड्रीमलाइनर विमान के ईंधन नियंत्रण स्विच ‘‘लॉकिंग सिस्टम’’ की विस्तृत जांच की और इसमें कोई असामान्यता नहीं पाई गई। यह जांच इस साल फरवरी में लंदन हीथ्रो-बेंगलुरु उड़ान संचालन के बाद एयर इंडिया के एक पायलट द्वारा इस प्रणाली में संभावित समस्या की ओर ध्यान दिलाने…

logo