शिवकुमार ने सीएम पद की शपथ ली

Categorized as समाचार

बेंगलुरू। कर्नाटक कांग्रेस के दिग्गज नेता और वोक्कालिगा समुदाय से आने वाले डीके शिवकुमार आखिरकार राज्य के मुख्यमंत्री बन गए। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने उनको बुधवार की शाम को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। शपथ के दौरान शिवकुमार हाथ में संविधान लिए हुए थे। दलित समाज से आने वाले पूर्व गृह मंत्री जी परमेश्वर को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। इनके अलावा 12 अन्य विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है।

गौरतलब है कि डीके शिवकुमार को 30 मई को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया था। उससे पहले सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। नेता चुने जाने के बाद डीके शिवकुमार ने कहा था कि तेल की किल्लत और महंगाई को देखते हुए शपथ ग्रहण समारोह सादा रखा जाएगा। तभी उन्होंने लोकभवन में ही शपथ ली।

शिवकुमार के साथ मंत्री पद की शपथ लेने वालों में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे और सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र भी शामिल हैं। इनके अलावा केएच मुनियप्पा, एमवी पाटिल, यूटी खादर, सतीश जरकिहोली आदि नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। ईसाई समुदाय से आने वाले केजे जॉर्ज को भी मंत्री बनाया गया है। राज्य में कुल 34 मंत्री हो सकते हैं लेकिन अभी 14 लोगों को ही शपथ दिलाई गई है। इसमें सीएम सहित तीन वोक्कालिगा, तीन लिंगायत, तीन दलित, दो ओबीसी मंत्री हैं। इनके अलावा अनुसूचित जनजाति, मुस्लिम और ईसाई समुदाय से एक एक मंत्री बनाए गए हैं।

बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल का दूसरा विस्तार विधान परिषद और राज्यसभा चुनाव के बाद होने की संभावना है। शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे के अलावा केरल, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना के कांग्रेस मुख्यमंत्री और अन्य कांग्रेस नेता शामिल हुए। शपथ ग्रहण से ठीक एक दिन पहले मंगलवार  सिद्धारमैया को कांग्रेस कार्य समिति यानी सीडब्लुसी) का सदस्य नियुक्त किया गया। कांग्रेस आलाकमान चाहता है कि वे राज्यसभा जाएं लेकिन उन्होंने इसके लिए मना किया है।


Previous News Next News

More News

छात्रों पर बर्बरता के जिम्मेदार का नाम लिया तो भाजपा ने मुझे बोलने नहीं दिया: राहुल

July 29, 2026

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला और दावा किया कि जब उन्होंने इस ‘बर्बरता’ के लिए जिम्मेदार का नाम सदन में लिया तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्हें बोलने नहीं दिया। उन्होंने सदन में अमित…

गोवा विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र 31 अगस्त से

July 29, 2026

गोवा विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र 31 अगस्त से आयोजित किया जाएगा। विधानसभा सचिवालय द्वारा बुधवार को जारी बुलेटिन से यह जानकारी मिली है। सदन की बैठकें 31 अगस्त, एक और दो सितंबर को होंगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रवि नाइक और जेनिफर मोनसेरेट के निधन के बाद राज्य विधानसभा की सदस्य…

उपराज्यपाल सक्सेना ने लद्दाख वन्यजीव बोर्ड के पुनर्गठन को मंजूरी दी

July 29, 2026

लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश में ‘राज्य वन्यजीव बोर्ड’ के पुनर्गठन को मंजूरी दे दी। इसके लिए उन्होंने जाने-माने संरक्षणवादियों, पारिस्थितिकी विशेषज्ञों, पर्यावरणविदों और वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाले गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों को नामित किया है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता…

सनातन संस्कृति, परंपरा को तबाह करना चाहती हैं कुछ ताकतें : योगी

July 29, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि कुछ ताकतें भारत की सनातन संस्कृति और परंपरा को तबाह करना चाहती हैं और देश के नागरिक ऐसे लोगों से सतर्क रहें। आदित्यनाथ ने बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर परिसर में विगत 23 जुलाई से जारी श्रीराम कथा के विश्राम…

ड्रीमलाइनर के ईंधन नियंत्रण स्विच में कोई गड़बड़ी नहीं मिली: सरकार

July 29, 2026

सरकार ने बुधवार को बताया कि बोइंग कंपनी ने ड्रीमलाइनर विमान के ईंधन नियंत्रण स्विच ‘‘लॉकिंग सिस्टम’’ की विस्तृत जांच की और इसमें कोई असामान्यता नहीं पाई गई। यह जांच इस साल फरवरी में लंदन हीथ्रो-बेंगलुरु उड़ान संचालन के बाद एयर इंडिया के एक पायलट द्वारा इस प्रणाली में संभावित समस्या की ओर ध्यान दिलाने…

logo