ट्रंप के निशाने पर बाहर बनने वाली फिल्में

Categorized as समाचार

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के बाहर बनने वाली सभी फिल्मों पर एक सौ फीसदी टैरिफ लगाने का एलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिका में अपना फर्नीचर न बनाने वाले किसी भी देश पर भारी टैरिफ लगाने की घोषणा की। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि अमेरिका का फिल्म निर्माण व्यवसाय दूसरे देशों द्वारा बच्चे से कैंडी की तरह छीन लिया गया है।

ट्रंप ने कैलिफोर्निया के गवर्नर को भी निशाना बनाया और कहा कि कैलिफोर्निया अपने कमजोर और अक्षम गवर्नर के कारण बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसलिए लंबे समय से चली आ रही, कभी न खत्म होने वाली समस्या को हल करने के लिए मैं अमेरिका के बाहर बनने वाली सभी फिल्मों पर एक सौ फीसदी टैरिफ लगाऊंगा।

एक अन्य पोस्ट में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि उत्तरी कैरोलिना, जिसने अपना फर्नीचर कारोबार चीन और अन्य देशों के हाथों पूरी तरह खो दिया है, को फिर से महान बनाने के लिए मैं ऐसे किसी भी देश पर भारी टैरिफ लगाऊंगा जो संयुक्त राज्य अमेरिका में अपना फर्नीचर नहीं बनाता है। इस सप्ताह की शुरुआत में राष्ट्रपति ट्रंप ने कई उत्पादों पर भारी शुल्क लगाने का एलान किया था। उन्होंने दवा उत्पादों पर सबसे अधिक एक सौ फीसदी शुल्क लगाया और कहा कि यह शुल्क उन कंपनियों पर लागू नहीं होगा जो अमेरिका में अपना विनिर्माण संयंत्र बना रही हैं। इसके अलावा उन्होंने किचन कैबिनेट, बाथरूम वैनिटी और अन्य संबंधित उत्पादों पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाया।


Previous News Next News

More News

2025 की चुनौतियों के बाद स्थिर हुए भारत-अमेरिका के रिश्ते: निशा बिस्वाल

June 4, 2026

भारत और अमेरिका ने 2025 में आई मुश्किल स्थिति के बाद अपने रिश्ते को फिर से स्थिर करने में सफलता पाई है, लेकिन विश्वास को फिर से बनाना और उस महत्वाकांक्षा को वापस लाना, जो हाल के वर्षों में इस साझेदारी की पहचान थी, इसमें समय लगेगा। यह बात अमेरिका की पूर्व वरिष्ठ राजनयिक निशा…

खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द

June 4, 2026

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का गुरुवार को अल्मोड़ा दौरा रद्द् हो गया। खराब मौसम होने की वजह से अल्मोड़ा में राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर लैंड नहीं हो पाया और वे वापस पंतनगर लौट गए। इसके बाद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो संदेश जारी कर वहां नहीं पहुंचने की…

राजस्थान के 9 जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी, बारिश और आंधी-तूफान की संभावना

June 4, 2026

जयपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार को राजस्थान के कई जिलों के लिए मौसम का अलर्ट जारी किया है, जिसमें अगले तीन घंटों के दौरान बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है। बीकानेर, श्री गंगानगर, हनुमानगढ़, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़ और चित्तौड़गढ़ जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया…

आकांक्षा की आत्महत्या पर राहुल ने सरकार को घेरा

June 4, 2026

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को नीट यूजी 2026 परीक्षा के पेपर लीक को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पेपर घोटाले ने एक और युवा जीवन छीन लिया है।  राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करके बताया कि मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले की 18…

पश्चिम बंगाल: गृह मंत्रालय पर भड़काऊ टिप्पणी को लेकर ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

June 4, 2026

गृह मंत्रालय को लेकर भड़काऊ बयान देने के मामले में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।  गुरुवार को पुलिस ने बताया कि सिलीगुड़ी साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में एक वकील की शिकायत के आधार पर यह केस दर्ज किया गया है। यह शिकायत 2 जून को कोलकाता…

logo