संसदीय समिति का क्या मतलब रह गया?

Categorized as राजनीति

यह चिंता पिछले कई सालों से जताई जा रही है कि संसदीय समितियों को धीरे धीरे कमजोर किया जा रहा है। अभी शिक्षा के क्षेत्र में जो गड़बड़ियां हुई हैं उनको लेकर शिक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति के कामकाज में इसके संकेत मिले हैं। पता चला है कि सत्तारूढ़ दल यानी भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टियों के सांसद बहुमत का फायदा उठा कर प्रक्रिया को प्रभावित कर रहे हैं। समिति के अध्यक्ष कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह हैं लेकिन उनको अपने हिसाब से काम नहीं करने दिया जा रहा है। पहले भी कई और समितियों में ऐसा देखने को मिला है कि विपक्षी पार्टी का अध्यक्ष होने के बावजूद सत्तापक्ष के सांसदों ने उनको फैसला करने से रोक दिया।

गौरतल है कि शिक्षा मामलों की संसदीय समिति दो मामलों की जांच कर रही है। एक सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में ऑन स्क्रीन मार्किंग सिस्टम के कारण हुई गड़बड़ियों और दूसरी नीट यूजी की परीक्षा में पेपर लीक मामले की। सीबीएसई के मामले में तो पहली बार ऐसा हुआ कि 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र को भी प्रेजेंटेशन के लिए बुलाया गया। लेकिन नीट यूजी के पेपर लीक मामले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने वाले डॉक्टरों के संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ डॉक्टर्स को समिति के सामने नहीं पेश होने दिया गया। समिति के चेयरमैन चाहते थे कि डॉक्टरों के संगठन के प्रतिनिधि को बुलाया जाए और उनकी बात सुनी जाए। लेकिन भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टियों के सांसदों ने इसे रोक दिया।


Previous News Next News

More News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये मंजूर

July 31, 2026

सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना को 2030-31 तक बढ़ाने के साथ ही योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय को भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के बाद यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार…

मोरक्को से स्पेन पहुंचने की कोशिश में अबतक 41 की मौत

July 31, 2026

मोरक्को की सीमा पार कर लगभग 50,000 प्रवासियों के स्पेन के स्यूटा क्षेत्र में घुसने के प्रयास के दौरान कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। यह हादसा बड़ी संख्या में प्रवासियों के पहुंचने और बाड़ पार करते समय हुई भगदड़ के कारण हुआ। हालात बेकाबू होते…

तमिलनाडु उपचुनाव: मद्रास उच्च न्यायालय ने पांच सीटों पर उपचुनाव की रोक 24 अगस्त तक बढ़ायी

July 31, 2026

मद्रास उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को तमिलनाडु की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने पर लगायी गयी रोक को 24 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया। उच्च न्यायालय ने इन सीटों से चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ दायर चुनावी याचिकाओं के निपटारे तक इस स्थगन को आगे बढ़ाया है। इससे पहले 10 जुलाई को…

अंकित शर्मा हत्याकांड में अदालत के फैसले से हुई न्याय की जीत : सूद

July 31, 2026

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने वर्ष 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में ताहिर हुसैन और चार अन्य दोषियों को कड़कड़डूमा अदालत द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाये जाने का स्वागत किया है। श्री सूद ने शुक्रवार को कहा कि यह फैसला कानून के शासन…

अरुणाचल ने ईभविष्य पेंशन सिस्टम शुरू किया

July 31, 2026

अरुणाचल प्रदेश सरकार ने डिजिटल गवर्नेंस को मज़बूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ‘ई भविष्य’ पेंशन मंज़ूरी और ट्रैकिंग सिस्टम’ शुरू किया है। यह एक कागज रहित प्लेटफ़ॉर्म है जिसे पेंशन प्रोसेस को आसान बनाने और सरकारी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले लाभ समय पर पहुँचाने के लिए डिज़ाइन…

logo