टेंडर और ओएसएम दोनों में गड़बड़ी

Categorized as राजनीति

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई के चेयरमैन और सचिव को हटाने के फैसले का कोई मतलब नहीं है। असली सवाल यह है कि जांच के लिए जो एक सदस्यीय कमेटी बनी है उसकी रिपोर्ट में क्या बताया जाता है और उसके आधार पर शिक्षा मंत्रालय क्या कदम उठाता है? उस जांच कमेटी को कुछ भी ज्यादा करने की जरुरत नहीं है क्योंकि 17 से 18 साल की उम्र के तीन छात्रों ने इतनी गड़बड़ियां खोज दी हैं कि उन्हीं की सूची बना कर दे दी जाए तो काम पूरा हो जाएगा। वेदांत श्रीवास्तव, सार्थक सिद्धांत और निसर्ग अधिकारी ने सीबीएसई की ओर से ऑन लाइन मार्किंग यानी ओएसएम के लिए जो टेंडर निकाला गया था उसमें और बाद में जो ओएसएम लागू किया गया उसमें भी जो गड़बड़िंयां थीं उनके सामने ला दिया है।

केंद्र सरकार की कमेटी के सामने एक तैयार रेफरेंस है। सार्थक सिद्धांत तो शिक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति के सामने भी पेश हुए थे और अपने सात पन्नों के प्रेजेंटेशन में ठेके की एक दर्जन गड़बड़ियां बता दी थीं। इसके अलावा ओएसएम में जो गड़बड़ी है, सीबीएसई की वेबसाइट में जो समस्याएं हैं उनके बारे में वेदांत और निसर्ग ने विस्तार से बताया है। सीबीएसई की अपनी टीम ने भी इसमें कई गड़बड़ियों का पता लगा लिया है। यह रिपोर्ट भी आई है कि पहले भी सीबीएसई को बताया गया था कि ओएसएम में गड़बड़ी है। शिक्षकों ने बताया था कि पूरे अंक का जोड़ कई बार गलत आ रहा है, कई बार दो पार्ट के सवाल में से एक ही पार्ट का अंक दिखाई दे रहा है, कई बार ऐसे सवाल का नंबर भी जुड़ रहा है, जो छात्र ने हल नहीं किया है, कई बार ओएसएम की स्क्रीन फ्रीज हो रही है आदि आदि। लेकिन सीबीएसई ने इन पर ध्यान ही नहीं दिया। इसी तरह ठेका देने में जो शर्तें बदली गई थीं उससे भ्रष्टाचार का संकेत मिलता है। उम्मीद करनी चाहिए कि सरकार और सीबीएसई इससे सबक लेकर एक फुलप्रूफ सिस्टम बनाएंगे।


Previous News Next News

More News

बिहार की चार हस्तियों को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

September 19, 2026

बिहार की चार फिल्मी हस्तियों को वर्ष 2024 के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। बिहार के लिए 72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह खास होने जा रहा है। बिहार से जुड़ी चार फिल्मी हस्तियों अभिनेता संजय मिश्रा, निर्देशक कमलेश के. मिश्र, निर्माता मिंटी मिश्रा और फिल्म समीक्षक संजीव श्रीवास्तव को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार…

गूगल जेमिनी एआई ने सुरक्षा परीक्षण के दौरान तीन कंपनियों के सिस्टम में लगाई सेंध

September 19, 2026

गूगल के कृत्रिम मेधा (एआई) मॉडल जेमिनी ने साइबर सुरक्षा क्षमताओं के परीक्षण के दौरान तीन कंपनियों के सिस्टम में स्वायत्त रूप से सेंध लगाई। कंपनी ने यह जानकारी दी है। इसे इस तरह की कार्रवाई को अंजाम देने वाला जेमिनी का पहला ज्ञात मामला माना जा रहा है। यह घटना इजरायली साइबर सुरक्षा फर्म…

आस्था का कारोबार, सिनेमा की जीत: ‘हनुमान अंश’

September 19, 2026

कभी-कभी कोई फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चलती, वह समाज के भीतर चलती है। ‘हनुमान अंश’ के साथ कुछ ऐसा ही होता हुआ दिखाई देता है। लगभग दो करोड़ की लागत से बनी यह फ़िल्म तीन सौ करोड़ से ज़्यादा का वैश्विक कारोबार कर चुकी है। लेकिन इस वाक्य में सबसे महत्वपूर्ण शब्द दो करोड़…

टीएमसी प्रत्याशी को चुनाव से हटाया, कांग्रेस उम्मीदवार को गिरफ्तार किया

September 19, 2026

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की अपनी पारंपरिक नंदीग्राम सीट के उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी चिंता में हैं। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख बीतने के बाद शुक्रवार को शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे से मुलाकात की और उसके बाद वे चुनाव मैदान से हट गईं। इसके बाद ममता ने…

ममता की पार्टी का नाम, चुनाव चिन्ह जब्त

September 19, 2026

नई दिल्ली/कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस का नाम और चुनाव चिन्ह जब्त हो गया है। राज्य की दो सीटों के उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस के दोनों गुटों यानी ममता बनर्जी गुट और ऋतब्रज बनर्जी गुट को अस्थायी तौर पर अलग अलग नाम और चुनाव चिन्ह…

logo