अब दो पायदान नीचे

Categorized as संपादकीय

इस घटनाक्रम का सबक है कि भारत ने एआई समिट आयोजित करने से ज्यादा ध्यान एआई से संबंधित सामग्रियों के उत्पादन पर लगाया होता, तो आज वह फिसल कर सातवें नबंर पर नहीं पहुंचता।

महीने भर के अंदर बाजार मूल्य (मार्केट कैपिटलाइजेशन) के हिसाब से भारत वैश्विक शेयर बाजार सूची में दो पायदान नीचे उतर गया है। मई में वह ताइवान और इस मंगलवार को दक्षिण कोरिया से नीचे चला गया। 31 दिसंबर 2025 को भारत के शेयर बाजार का कुल मूल्य 5।29 ट्रिलियन डॉलर था, जो दो जून को 4।84 ट्रिलियन डॉलर बचा। स्पष्टतः इस गिरावट का प्रमुख कारण विदेशी निवेशकों का बड़े पैमाने पर भारत से पैसा निकालना है। ईरान युद्ध इसका महज फौरी कारण है।

अमेरिका के टैरिफ लगाने, अमेरिका से अनुकूल शर्तों पर व्यापार समझौता होने की कमजोर पड़ी संभावना, और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस अर्थव्यवस्था में भारत की जगह ना बन पाने आदि ने पहले से माहौल नकारात्मक बनाए रखा था। शेयर बाजार अब तक जितना संभला हुआ है, वह दरअसल छोटे देसी निवेशकों के भरोसे है, जो हो रहे घाटे के बावजूद म्युचुअल फंड या अन्य माध्यमों से निवेश करना जारी रखे हुए हैं। वैसे भारत के पिछड़ने की वजह सिर्फ उसके बाजार मूल्य में गिरावट नहीं है। इसी बीच ताइवान और दक्षिण कोरिया के मार्केट कैपिलटलाइजेशन में तेज उछाल आया है। इसकी वजह इन दोनों देशों की चिप और सेमीकंडक्टर जैसी उन हाई टेक वस्तुओं के उत्पादन में महारत है, जिनकी एआई बूम के दौर में तेजी से मांग बढ़ी है।

अतः बीते 31 दिसंबर की तुलना में ताइवान का बाजार मूल्य 3।27 ट्रिलियन से 5।15 ट्रिलियन डॉलर और दक्षिण कोरिया का 2।68 ट्रिलियन से 5।04 ट्रिलियन हो गया है। अमेरिका, चीन, जापान, और हांगकांग के बाद अब ये दोनों देश क्रमशः पांचवें और छठे नंबर पर हैँ। इस घटनाक्रम का सबक है कि भारत ने एआई समिट आयोजित करने से ज्यादा ध्यान एआई से संबंधित सामग्रियों के उत्पादन पर लगाया होता, तो आज वह फिसल कर सातवें नबंर पर नहीं पहुंचता। बहरहाल, ये शेयर बाजार के मूल्य की बातें हैं। आज के दौर में इनका वास्तविक अर्थव्यवस्था एवं बहुसंख्यक जनता के जीवन स्तर से कम ही रिश्ता बचा है। अतः ज्यादा जरूरी अर्थव्यवस्था के उत्पादक पहलुओं पर ध्यान देना है। अगर वहां ताकत बने, तो शेयर बाजार खुद ही फूलते-फलते रहेंगे।


Previous News Next News

More News

आप का अलायंस कांग्रेस के लिए खतरा

September 15, 2026

आम आदमी पार्टी की राजनीति का एक हिस्सा अपने चुनाव जीतने का तो है लेकिन साथ ही दूसरा हिस्सा कांग्रेस को कमजोर करते जाने का भी है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने गोवा और गुजरात में कांग्रेस का बड़ा नुकसान किया था। गुजरात में आप को 13 फीसदी के करीब वोट मिले थे,…

ब्रिक्स के लाइमलाइट से दूर रहे शाह

September 15, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ब्रिक्स नेताओं के सम्मान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दिए गए रात्रिभोज में शामिल हुए थे। वे अन्य केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही बस में सवार होकर भारत मंडपम पहुंचे थे। जेपी नड्डा, ओम बिरला, निर्मला सीतारमण आदि उसी बस में थे। हालांकि उससे पहले या उसके बाद…

ब्रिक्स से दक्षिण की राजनीति पर नजर

September 15, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान तमिल कवि तिरुवल्लुर की किताब तिरूवक्कुल की प्रति रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भेंट की। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया भर के नेताओं का स्वागत जिस बैकग्राउंड में किया वह तमिलनाडु के रामनाथस्वामी मंदिर का था। हालांकि कहने को कहा जा सकता है कि हर…

नंदीग्राम में ममता का तीसरा उम्मीदवार

September 15, 2026

ममता बनर्जी विधानसभा की दो सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव में किसी सीट से नहीं लड़ रही हैं। पहले माना जा रहा था कि वे चुनाव लड़ सकती हैं। हुमायूं कबीर ने उनको अपनी खाली की हुई सीट से लड़ने का प्रस्ताव दिया था। यह भी कहा जा रहा था कि वे नंदीग्राम से…

संघ परिवार: किस का पैरोकार?

September 15, 2026

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अमेरिका में कहा: “यदि कोई हिन्दू सोचे, कि भारत में कोई मुस्लिम नहीं रहना चाहिए, तो वह हिन्दू नहीं है। यदि आप अपने को हिन्दू कहना चाहते हैं, तो आप को विश्वास होना चाहिए कि सभी रास्ते एक ही लक्ष्य की ओर जाते हैं।” पूछना चाहिए: यदि वे इतना अभेद…

logo