प्रहलाद जोशी के जरिए बड़ा संदेश

Categorized as राजनीति

ऐसी चर्चा थी कि धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देंगे तो डॉक्टर जितेंद्र सिंह को उनकी जगह शिक्षा का प्रभार दिया जाएगा। यह अंदाजा इस बात से लगाया जा रहा था कि कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन के दौरान वे सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। प्रधानमंत्री आवास के सामने राहुल गांधी के प्रदर्शन के दौरान भी वे दो बार राहुल से बात करने गए थे। उसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी से दोबारा बात शुरू हुई तो उनको भी वार्ता में शामिल किया गया। पहले दौर की वार्ता अकेले जेपी नड्डा ने की थी, जो बेनतीजा रही थी। हालांकि प्रधान का इस्तीफा हुआ तो शिक्षा मंत्रालय का प्रभार प्रहलाद जोशी को सौंप दिया गया। फिर भी पेपर लीक और नकल रोकने के लिए लाए गए संविधान संशोधन बिल को जितेंद्र सिंह ने सदन में पेश किया। वे इस पर विस्तार से बात रखेंगे। यह भी कहा जा रहा है कि अमित शाह भी इस पर बोलेंगे।

ऐसा लग रहा है कि सरकार ने सोच लिया था कि धर्मेंद्र प्रधान विदा होंगे तो किसी अगड़ी जाति के नेता को शिक्षा का प्रभार दिया जाएगा। तभी जितेंद्र सिंह का नाम चला और प्रहलाद जोशी को अतिरिक्त प्रभार मिला। संसद के मानसून सत्र के बाद मंत्रिमंडल की फेरबदल में जोशी को शिक्षा मंत्री बनाया जाए। अगर वे नहीं बनेंगे तो जितेंद्र सिंह बनेंगे। यह कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन का एक सबक होगा, जो सरकार को मिला। असल में यूजीसी की ओर से कैंपस में समानता के नाम पर दिए गए दिशानिर्देशों के बाद से अगड़ी जाति के लोग नाराज थे। सोशल मीडिया में उन्होंने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। कॉकरोच जनता पार्टी और ‘जेन जी’ आंदोलन के दौरान जब सरकार को सोशल मीडिया में युवाओं के नैरेटिव को काउंटर करने की जरुरत पड़ी तो उसका अपना सिस्टम फेल हो गया और पहले उसकी लड़ाई लड़ने वाले अगड़ी जाति के साइबर योद्धा खामोश हो गए या आंदोलन के साथ हो गए। ध्यान रहे यूजीसी के दिशानिर्देश के बाद सरकार का सोशल मीडिया में फर्स्ट लाइन ऑफ डिफेंस टूट गई है। तभी अब माहौल ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है।


Previous News Next News

More News

आप का अलायंस कांग्रेस के लिए खतरा

September 15, 2026

आम आदमी पार्टी की राजनीति का एक हिस्सा अपने चुनाव जीतने का तो है लेकिन साथ ही दूसरा हिस्सा कांग्रेस को कमजोर करते जाने का भी है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने गोवा और गुजरात में कांग्रेस का बड़ा नुकसान किया था। गुजरात में आप को 13 फीसदी के करीब वोट मिले थे,…

ब्रिक्स के लाइमलाइट से दूर रहे शाह

September 15, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ब्रिक्स नेताओं के सम्मान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दिए गए रात्रिभोज में शामिल हुए थे। वे अन्य केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही बस में सवार होकर भारत मंडपम पहुंचे थे। जेपी नड्डा, ओम बिरला, निर्मला सीतारमण आदि उसी बस में थे। हालांकि उससे पहले या उसके बाद…

ब्रिक्स से दक्षिण की राजनीति पर नजर

September 15, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान तमिल कवि तिरुवल्लुर की किताब तिरूवक्कुल की प्रति रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भेंट की। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया भर के नेताओं का स्वागत जिस बैकग्राउंड में किया वह तमिलनाडु के रामनाथस्वामी मंदिर का था। हालांकि कहने को कहा जा सकता है कि हर…

नंदीग्राम में ममता का तीसरा उम्मीदवार

September 15, 2026

ममता बनर्जी विधानसभा की दो सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव में किसी सीट से नहीं लड़ रही हैं। पहले माना जा रहा था कि वे चुनाव लड़ सकती हैं। हुमायूं कबीर ने उनको अपनी खाली की हुई सीट से लड़ने का प्रस्ताव दिया था। यह भी कहा जा रहा था कि वे नंदीग्राम से…

संघ परिवार: किस का पैरोकार?

September 15, 2026

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अमेरिका में कहा: “यदि कोई हिन्दू सोचे, कि भारत में कोई मुस्लिम नहीं रहना चाहिए, तो वह हिन्दू नहीं है। यदि आप अपने को हिन्दू कहना चाहते हैं, तो आप को विश्वास होना चाहिए कि सभी रास्ते एक ही लक्ष्य की ओर जाते हैं।” पूछना चाहिए: यदि वे इतना अभेद…

logo