आकांक्षा की आत्महत्या पर राहुल ने सरकार को घेरा

Categorized as प्रादेशिक समाचार

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को नीट यूजी 2026 परीक्षा के पेपर लीक को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पेपर घोटाले ने एक और युवा जीवन छीन लिया है। 

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करके बताया कि मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले की 18 वर्षीय आकांक्षा ने नागपुर में आत्महत्या कर ली। आकांक्षा डॉक्टर बनकर देश और समाज की सेवा करना चाहती थी, लेकिन परीक्षा रद्द होने और दोबारा परीक्षा की अनिश्चितता ने उसे गहरे अवसाद में डाल दिया।

उन्होंने आगे बताया, आकांक्षा के पिता कृष्ण कुमार चतुर्वेदी एक छोटे किसान हैं। बेटी के सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड पर करीब 3 लाख रुपए का लोन लिया। लोन की राशि और कोचिंग फीस जुटाने के लिए पिता नागपुर में रसोइए का काम करने लगे। आकांक्षा नागपुर के एक कोचिंग संस्थान में रहकर तैयारी कर रही थी।

Also Read : पश्चिम बंगाल: गृह मंत्रालय पर भड़काऊ टिप्पणी को लेकर ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

आकांक्षा ने एक सुसाइड नोट में भी लिखा, जिसमें उसने कहा, “मम्मी-पापा… अब मेरे पास नीट दोबारा देने का साहस नहीं है।

दरअसल, 5 मई को परीक्षा हुई, लेकिन कुछ दिनों बाद पेपर लीक की खबरें सामने आने लगीं। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी और दोबारा परीक्षा कराने का ऐलान किया। इस खबर ने आकांक्षा को तोड़ दिया और वह गहरे अवसाद में चली गई।

नीट-यूजी 2026 परीक्षा में पेपर लीक और अनियमितताओं के आरोपों के बाद एनटीए को परीक्षा रद्द करनी पड़ी। सीबीआई जांच कर रही है और कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। विपक्षी दलों ने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में शिक्षा प्रणाली बिगाड़ दी गई है, जिसकी कीमत युवा पीढ़ी चुका रही है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

भीलवाड़ा पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, आचार्य पुलक सागर से की धर्मचर्चा

September 15, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को भीलवाड़ा पहुंचे। श्री भागवत ने यहां शास्त्री नगर स्थित सूर्य महल में चल रहे आचार्य पुलक सागर महाराज के चातुर्मास कार्यक्रम में शिरकत करके उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों महानुभावों के बीच करीब 40 मिनट तक महत्वपूर्ण विषयों पर धर्म चर्चा हुई। बातचीत का…

योगी ने बुलंदशहर में दिवंगत विधायक के परिजनों से की मुलाकात

September 15, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को शिकारपुर में दिवंगत विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा के निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। सूचना अधिकारी चांद मियां ने बतया कि उन्होंने श्री अनिल शर्मा के पुत्र कुश के सर पर हाथ रखते हुए कहा कि वह पार्टी के…

डिजिटल भुगतान पर मोदी सरकार का सबसे बड़ा यू टर्न: राहुल

September 15, 2026

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के संसद में यूपीआई भुगतान पर कोई टैक्स या शुल्क नहीं लगाने के आश्वासन के बावजूद मोदी सरकार ने दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई कारोबारी लेनदेन पर शुल्क लगाने का रास्ता खोल दिया…

भाजपा कैसे 21 राज्यों में यूसीसी लागू करेगी

September 15, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि 2029 के लोकसभा चुनाव तक देश के भाजपा और एनडीए शासित 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी लागू हो जाएगी। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने ऐसे बहुत से काम हैं, जिनकी समय सीमा का ऐलान किया था और समय सीमा पूरी होने…

आप का अलायंस कांग्रेस के लिए खतरा

September 15, 2026

आम आदमी पार्टी की राजनीति का एक हिस्सा अपने चुनाव जीतने का तो है लेकिन साथ ही दूसरा हिस्सा कांग्रेस को कमजोर करते जाने का भी है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने गोवा और गुजरात में कांग्रेस का बड़ा नुकसान किया था। गुजरात में आप को 13 फीसदी के करीब वोट मिले थे,…

logo