आईने की जरूरत क्या!

Categorized as संपादकीय

इस वर्ष के एनवायरॉनमेंट परफॉर्मेंस इंडेक्स में भारत को 22.46 अंक मिले, जिसकी बदौलत 177 देशों की सूची में वह 176वें नंबर पर आया है। दो साल पहले भी भारत का यही दर्जा था।

भारतवासियों को अपने बिगड़ते पर्यावरण के बारे में जानने के लिए शायद ही किसी अंतरराष्ट्रीय सचूकांक की जरूरत है। अतः इस वर्ष के पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक में अगर सिर्फ एक देश- लाओस- भारत से नीचे आया, तो उस पर शायद ही किसी को अचरज हुआ हो। अमेरिका के येल और कोलंबिया विश्वविद्यालयों के वैज्ञानिक हर दो साल पर एनवायरॉनमेंट परफॉर्मेंस इंडेक्स (ईपीआई) तैयार करते हैं। यह सूचकांक पर्यावरणीय सेहत, पारिस्थितिकीय जीवंतता, और जलवायु परिवर्तन रोकने के लिए उठाए गए कदमों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाता है।

इसके लिए संबंधित वैज्ञानिक उपग्रह सहित विभिन्न स्रोतों से आंकड़े इकट्ठा करते हैँ। फिर वे अधिकतम 100 के पैमाने पर विभिन्न देशों को अंक देते हैँ। इस बार भारत को 22.46 अंक मिले, जिसकी बदौलत 177 देशों की सूची में वह 176वें नंबर पर आया। दो साल पहले भी भारत का यही दर्जा था। लेकिन तब केंद्र सरकार ने सूचकांक को ‘अवैज्ञानिक और अनुमानों पर आधारित’ बता कर ठुकरा दिया था। लेकिन ऐसी प्रतिक्रियाएं हवा में घुलते प्रदूषण, नदियों के नाले में बदलते जाने, खेतों की मिट्टी में केमिकल्स की बढ़ती मात्रा, निर्माण कार्यों में पर्यावरण संरक्षण के नियमों की खुलेआम अनदेखी और इन नियमों के प्रति सरकार, बल्कि अब तो न्यायपालिका के रुख में भी बढ़ती अगंभीरता पर परदा नहीं डाल सकतीं।

इसी हफ्ते एक अखबारी रिपोर्ट में बताया गया कि राष्ट्रीय वन्य जीवन बोर्ड के सामने पिछले एक दशक में मंजूरी के लिए आई परियोजनाओं में से 96.5 प्रतिशत (1876 में से 1810) को तुरंत हरी झंडी दे दी गई। आरोप है कि ज्यादातर प्रस्तावों को बिना पूरी पड़ताल के आगे बढ़ा दिया गया। 2017 में केंद्र ने परियोजनाओं पर अमल के बाद पर्यावरण मंजूरी लेने का रास्ता खोला था, जिसका लाभ अनेक बड़ी कंपनियां उठा रही हैं। इस बीच गुजरात के पिपावाव पोर्ट विस्तार परियोजना में पर्यावरण क्षति की शिकायत करने वाले पर्यावरण कार्यकर्ता को सुप्रीम कोर्ट में यह फटकार सुननी पड़ी कि हर परियोजना रोक दी गई, तो फिर देश विकसित कैसे होगा? जब ऐसा नजरिया हावी हो, तो वैज्ञानिकों की रिपोर्ट को “अवैज्ञानिक” बताना कौतुक ही पैदा करता है।


Previous News Next News

More News

आप का अलायंस कांग्रेस के लिए खतरा

September 15, 2026

आम आदमी पार्टी की राजनीति का एक हिस्सा अपने चुनाव जीतने का तो है लेकिन साथ ही दूसरा हिस्सा कांग्रेस को कमजोर करते जाने का भी है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने गोवा और गुजरात में कांग्रेस का बड़ा नुकसान किया था। गुजरात में आप को 13 फीसदी के करीब वोट मिले थे,…

ब्रिक्स के लाइमलाइट से दूर रहे शाह

September 15, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ब्रिक्स नेताओं के सम्मान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दिए गए रात्रिभोज में शामिल हुए थे। वे अन्य केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही बस में सवार होकर भारत मंडपम पहुंचे थे। जेपी नड्डा, ओम बिरला, निर्मला सीतारमण आदि उसी बस में थे। हालांकि उससे पहले या उसके बाद…

ब्रिक्स से दक्षिण की राजनीति पर नजर

September 15, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान तमिल कवि तिरुवल्लुर की किताब तिरूवक्कुल की प्रति रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भेंट की। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया भर के नेताओं का स्वागत जिस बैकग्राउंड में किया वह तमिलनाडु के रामनाथस्वामी मंदिर का था। हालांकि कहने को कहा जा सकता है कि हर…

नंदीग्राम में ममता का तीसरा उम्मीदवार

September 15, 2026

ममता बनर्जी विधानसभा की दो सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव में किसी सीट से नहीं लड़ रही हैं। पहले माना जा रहा था कि वे चुनाव लड़ सकती हैं। हुमायूं कबीर ने उनको अपनी खाली की हुई सीट से लड़ने का प्रस्ताव दिया था। यह भी कहा जा रहा था कि वे नंदीग्राम से…

संघ परिवार: किस का पैरोकार?

September 15, 2026

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अमेरिका में कहा: “यदि कोई हिन्दू सोचे, कि भारत में कोई मुस्लिम नहीं रहना चाहिए, तो वह हिन्दू नहीं है। यदि आप अपने को हिन्दू कहना चाहते हैं, तो आप को विश्वास होना चाहिए कि सभी रास्ते एक ही लक्ष्य की ओर जाते हैं।” पूछना चाहिए: यदि वे इतना अभेद…

logo