“उचित समय” कब आएगा?

Categorized as संपादकीय

केंद्र ने स्पष्ट नहीं किया है कि सही समयसे उसका तात्पर्य क्या है और उसकी राय में इसके कब तक आने की संभावना है? उचित होगा कि जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा वापसी से संबंधित इस भ्रम को वह दूर करे।

उमर अब्दुल्ला की व्यग्रता समझी जा सकती है। वे पूर्ण बहुमत से निर्वाचित पार्टी के विधायक दल का नेता होने के नाते मुख्यमंत्री हैं, लेकिन जम्मू-कश्मीर के सामान्य प्रशासन में उनकी ज्यादा नहीं चलती। नरेंद्र मोदी सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की स्थिति राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सरकार जैसी बना रखी है, जहां सारे प्रमुख अधिकार उप-राज्यपाल के पास हैं। बहरहाल, अंतर यह है कि जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने का केंद्र ने वादा कर रखा है, जबकि दिल्ली के साथ ऐसी बात नहीं है।

धारा 370 को हटाने की संवैधानिकता पर सुनवाई के दौरान केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि “उचित समय” आने पर जम्मू-कश्मीर को फिर से पूर्ण राज्य बनाया जाएगा। तब उसने कहा कि जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाने का कदम अस्थायी है। दिसंबर 2023 में धारा 370 पर फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र के उस बयान को स्वीकार कर लिया। लेकिन उसने निर्देश दिया था कि जम्मू-कश्मीर में 30 सितंबर 2024 तक विधानसभा चुनाव करा लिए जाएं। केंद्र ने इस आदेश का पालन किया। लेकिन उसके लगभग दो साल बाद तक उसने यह स्पष्ट नहीं किया है कि “उचित समय” से उसका तात्पर्य क्या है और उसकी राय में इसके कब तक आने की संभावना है? इस संबंध में केंद्र और जम्मू-कश्मीर सरकारों के बीच संवाद रहता, तो उमर अब्दुल्ला को आंदोलन की राह पकड़ने की जरूरत नहीं पड़ती।

राज्य में रैलियां आयोजित करने के बाद अब अब्दुल्ला ने दिल्ली में जंतर-मंतर पर आकर विरोध प्रदर्शन करने का इरादा जताया है। बेहतर होगा, केंद्रीय नेतृत्व इस प्रश्न को दलगत हितों से उठ कर देखे और एक निर्वाचित सरकार के मुख्यमंत्री को भरोसे में ले। उसे यह भी याद करना चाहिए कि जम्मू-कश्मीर का दर्जा गिराए सात साल गुजर चुके हैं। आखिर “अस्थायी” उपाय की कोई तो तार्किक समय-सीमा होनी चाहिए। वैसे भी किसी पूर्ण राज्य को केंद्र शासित प्रदेश बनाना विचित्र और सामान्य समझ से लोकतांत्रिक भावना के खिलाफ कदम था। उससे पैदा हुई विसंगतियों को दूर करने के लिए अब वो कदम वापस लिए जाने की आवश्यकता है।


Previous News Next News

More News

आप का अलायंस कांग्रेस के लिए खतरा

September 15, 2026

आम आदमी पार्टी की राजनीति का एक हिस्सा अपने चुनाव जीतने का तो है लेकिन साथ ही दूसरा हिस्सा कांग्रेस को कमजोर करते जाने का भी है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने गोवा और गुजरात में कांग्रेस का बड़ा नुकसान किया था। गुजरात में आप को 13 फीसदी के करीब वोट मिले थे,…

ब्रिक्स के लाइमलाइट से दूर रहे शाह

September 15, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ब्रिक्स नेताओं के सम्मान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दिए गए रात्रिभोज में शामिल हुए थे। वे अन्य केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही बस में सवार होकर भारत मंडपम पहुंचे थे। जेपी नड्डा, ओम बिरला, निर्मला सीतारमण आदि उसी बस में थे। हालांकि उससे पहले या उसके बाद…

ब्रिक्स से दक्षिण की राजनीति पर नजर

September 15, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान तमिल कवि तिरुवल्लुर की किताब तिरूवक्कुल की प्रति रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भेंट की। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया भर के नेताओं का स्वागत जिस बैकग्राउंड में किया वह तमिलनाडु के रामनाथस्वामी मंदिर का था। हालांकि कहने को कहा जा सकता है कि हर…

नंदीग्राम में ममता का तीसरा उम्मीदवार

September 15, 2026

ममता बनर्जी विधानसभा की दो सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव में किसी सीट से नहीं लड़ रही हैं। पहले माना जा रहा था कि वे चुनाव लड़ सकती हैं। हुमायूं कबीर ने उनको अपनी खाली की हुई सीट से लड़ने का प्रस्ताव दिया था। यह भी कहा जा रहा था कि वे नंदीग्राम से…

संघ परिवार: किस का पैरोकार?

September 15, 2026

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अमेरिका में कहा: “यदि कोई हिन्दू सोचे, कि भारत में कोई मुस्लिम नहीं रहना चाहिए, तो वह हिन्दू नहीं है। यदि आप अपने को हिन्दू कहना चाहते हैं, तो आप को विश्वास होना चाहिए कि सभी रास्ते एक ही लक्ष्य की ओर जाते हैं।” पूछना चाहिए: यदि वे इतना अभेद…

logo