उचित प्रक्रिया पर जोर

Categorized as संपादकीय

जब हर व्यक्ति की नागरिकता को लेकर अनिश्चय खड़ा कर दिया गया है, सुप्रीम कोर्ट की ये व्यवस्था बेहद अहम है कि नागरिकता निर्धारण की प्रक्रिया अनिवार्य रूप से उचित, विधि-सम्मत और विवेकपूर्णहोनी चाहिए।

जिस समय नरेंद्र मोदी सरकार ने हर भारतीय की नागरिकता को सवालों के घेरे में डाल दिया है, असम के एक मामले में सुप्रीम कोर्ट का निर्णय राहत बन कर आया है। ताजा संदर्भ में कोर्ट की ये टिप्पणी अत्यंत महत्त्वपूर्ण है कि ‘सरकार की कोई मनमानी कार्रवाई सिर्फ इसलिए (न्यायिक) संरक्षण पाने का दावा नहीं कर सकती कि उसे वैधानिक जामा पहना दिया गया है।’ कोर्ट की ये व्यवस्था भी बेहद अहम है कि संविधान के अनुच्छेद 14 और अनुच्छेद 21 के तहत मिला संरक्षण सिर्फ भारतीय नागरिकों तक सीमित नहीं है। यानी भारत भूमि पर यह संरक्षण अ-नागरिकों को भी हासिल है।

अनुच्छेद 14 के तहत राज्य किसी व्यक्ति को कानून के समक्ष समानता एवं कानून के समान संरक्षण से वंचित नहीं कर सकता। अनुच्छेद 21 के तहत बिना उचित कानूनी प्रक्रिया अपनाए किसी व्यक्ति को जीवन एवं व्यक्तिगत स्वतंत्रताओं से वंचित नहीं किया जा सकता। यह बड़ा नजरिया अपनाते हुए न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की खंडपीठ ने 27 व्यक्तियों की नागरिकता रद्द करने के ट्रिब्यूनल के फैसले को रद्द कर दिया, जिस पर गुवाहाटी हाई कोर्ट ने भी मुहर लगा दी थी। सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि नागरिकता निर्धारण की प्रक्रिया अनिवार्य रूप से “उचित, विधि-सम्मत और विवेकपूर्ण” होनी चाहिए।

ट्रिब्यूनलों को यह अवश्य सुनिश्चित करना होगा कि संबंधित व्यक्ति को अपना पक्ष रखने का पूरा मौका मिले। उसे यह बताना अनिवार्य है कि उसकी नागरिकता को किस आधार पर चुनौती दी गई है, क्या उसके खिलाफ ठोस साक्ष्य मौजूद हैं, और क्या निष्कर्ष उपलब्ध सामग्रियों के आधार पर निकाला गया है? सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नागरिकता साबित करने का दायित्व संबंधित व्यक्ति पर होने का प्रावधान मौजूद होने के बावजूद ‘उचित प्रक्रिया’ की बलि नहीं चढ़ाई जा सकती। स्पष्टतः ये व्यवस्थाएं कानून के शासन के सिद्धांत का प्राण हैं। भारत संविधान इस सिद्धांत को स्थापित करता है, तो किसी रूप में उचित प्रक्रिया अपनाए बिना किसी की नागरिकता रद्द नहीं की जानी चाहिए। उचित होगा कि केंद्र इस न्यायिक व्यवस्था का संदेश समझे और सबकी नागरिकता को लेकर अनिश्चय खड़ा करने से बाज आए।


Previous News Next News

More News

आप का अलायंस कांग्रेस के लिए खतरा

September 15, 2026

आम आदमी पार्टी की राजनीति का एक हिस्सा अपने चुनाव जीतने का तो है लेकिन साथ ही दूसरा हिस्सा कांग्रेस को कमजोर करते जाने का भी है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने गोवा और गुजरात में कांग्रेस का बड़ा नुकसान किया था। गुजरात में आप को 13 फीसदी के करीब वोट मिले थे,…

ब्रिक्स के लाइमलाइट से दूर रहे शाह

September 15, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ब्रिक्स नेताओं के सम्मान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दिए गए रात्रिभोज में शामिल हुए थे। वे अन्य केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही बस में सवार होकर भारत मंडपम पहुंचे थे। जेपी नड्डा, ओम बिरला, निर्मला सीतारमण आदि उसी बस में थे। हालांकि उससे पहले या उसके बाद…

ब्रिक्स से दक्षिण की राजनीति पर नजर

September 15, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान तमिल कवि तिरुवल्लुर की किताब तिरूवक्कुल की प्रति रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भेंट की। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया भर के नेताओं का स्वागत जिस बैकग्राउंड में किया वह तमिलनाडु के रामनाथस्वामी मंदिर का था। हालांकि कहने को कहा जा सकता है कि हर…

नंदीग्राम में ममता का तीसरा उम्मीदवार

September 15, 2026

ममता बनर्जी विधानसभा की दो सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव में किसी सीट से नहीं लड़ रही हैं। पहले माना जा रहा था कि वे चुनाव लड़ सकती हैं। हुमायूं कबीर ने उनको अपनी खाली की हुई सीट से लड़ने का प्रस्ताव दिया था। यह भी कहा जा रहा था कि वे नंदीग्राम से…

संघ परिवार: किस का पैरोकार?

September 15, 2026

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अमेरिका में कहा: “यदि कोई हिन्दू सोचे, कि भारत में कोई मुस्लिम नहीं रहना चाहिए, तो वह हिन्दू नहीं है। यदि आप अपने को हिन्दू कहना चाहते हैं, तो आप को विश्वास होना चाहिए कि सभी रास्ते एक ही लक्ष्य की ओर जाते हैं।” पूछना चाहिए: यदि वे इतना अभेद…

logo