दिल्ली विधानसभा में प्रदर्शन कर रहे आप के आठ विधायकों को बाहर निकाला गया

Categorized as प्रादेशिक समाचार

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) के आठ विधायकों को सदन से बाहर करवा दिया। ये विधायक नारेबाजी कर रहे थे और खाद्य मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा के इस्तीफे की मांग को लेकर सदन की कार्यवाही बाधित कर रहे थे।

सत्र की शुरुआत से ही आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली सरकार के कार्यकाल में कथित चावल घोटाले का आरोप लगाते हुए मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। सिरसा ने इन आरोपों से इनकार किया है।

सदन से बाहर किए गए विधायकों में संजीव झा, जरनैल सिंह, कुलदीप कुमार, सोम दत्त, अजय दत्त, वीरेंद्र कादियान, सुरिंदर कुमार और चौधरी जुबैर अहमद शामिल हैं।

दोपहर के भोजनावकाश के बाद सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होते ही आम आदमी पार्टी (आप) के सदस्यों ने तख्तियां लेकर नारेबाजी शुरू कर दी और सिरसा के इस्तीफे की मांग की।

Also Read : सरकार ने 10 व 20 रुपये के एक अरब प्लास्टिक नोट के चलन के लिए दी मंजूरी

गुप्ता ने आप विधायकों को बाहर ले जाने के लिए मार्शलों को निर्देश देते हुए कहा, ‘‘इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह विपक्ष का बेहद गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार है। उन्होंने पिछले तीन दिनों से लगातार सदन की कार्यवाही बाधित करने की कोशिश की है।

पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने आरोप लगाया कि आप विधायक कुलदीप कुमार ने “मौके पर मौजूद अधिकारियों की ओर कुछ फेंका।

सिंह ने कहा यह स्वीकार्य व्यवहार नहीं है और उन्हें तुरंत बाहर कर देना चाहिए। सिरसा ने आम आदमी पार्टी (आप) के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराने की धमकी दी।

मंत्री ने सदन के अंदर कहा, “हमने न तो कोई चावल खरीदा और न ही बेचा। हमारे पास एक कंपनी की ओर से एक आवेदन आया था। मैंने केवल यह लिखा था कि ‘नियमों के अनुसार विचार किया जा सकता है’। विपक्ष के पास अब कोई वास्तविक मुद्दा नहीं बचा है। मैं मानहानि के मामले में उन्हें अदालत ले जाऊंगा।

भाजपा विधायक अजय महावर ने विधानसभा अध्यक्ष गुप्ता से अनुरोध किया कि कुलदीप कुमार के आचरण को देखते हुए उन्हें पूरे एक साल के लिए विधानसभा से निलंबित कर दिया जाए।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

दिल्ली में बस यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सरकार सख्त

September 1, 2026

दिल्ली सरकार ने राजधानी में संचालित सभी बसों के ऑपरेटरों को यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। दिल्ली परिवहन विभाग ने मंगलवार को स्पष्ट किया है कि दिल्ली में चलने वाली बसों में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी), पैनिक बटन, अग्निशमन यंत्र और फर्स्ट-एड किट…

कॉकरोच जनता पार्टी ने 5 सितंबर का मार्च टाला

September 1, 2026

उच्चतम न्यायालय ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट से जुड़े प्रदर्शनों के दौरान आंदोलनकारियों पर दर्ज प्राथमिकियों को अपने विशेषाधिकार का इस्तेमाल करते हुए मंगलवार को रद्द कर दिया। न्यायालय के इस आदेश के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने दिल्ली में आगामी पांच सितंबर को प्रस्तावित अपना मार्च वापस लेने का ऐलान कर दिया। उच्चतम…

ईरान की सैन्य चेतावनी- अमेरिका को हमला करने के लिए मदद न दें क्षेत्रीय देश

September 1, 2026

ईरान के खातम अल-अंबिया केंद्रीय मुख्यालय और सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ ने पश्चिमी एशियाई देशों को चेतावनी दी है कि वे ईरान पर हमला करने के लिए अमेरिका को अपनी जमीन या हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल की इजाजत न दें। ईरान के सरकारी प्रसारक आईआरआईबी के सोमवार को जारी बयान के मुताबिक, “क्षेत्र के…

विकसित भारत बनाने के लिए विदेश यात्रा से बचें, सोना न खरीदें: मोदी

September 1, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एक बार फिर लोगों से विदेश यात्रा से बचने और सोना न खरीदने की अपील करते हुए इसे “विकसित भारत” के लिए जरूरी बताया। मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि की तारीफ करते हुए श्री मोदी ने लोगों को…

वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर हुआ महंगा

September 1, 2026

तेल विपणन कंपनियों ने मंगलवार से होटल, रेस्त्रां आदि में इस्तेमाल होने वाले 19 किलोग्राम के वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिये हैं। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, 01 सितंबर से दिल्ली में वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर 2,747.50 रुपये का मिलेगा। अगस्त में इसकी कीमत 2,738…

logo