देशभर में नौ से 15 अगस्त तक चलेगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान

Categorized as प्रादेशिक समाचार

केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और देशभर में नौ से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान के तहत पूरे सप्ताह प्रशासन की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अभियान में स्कूल-कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के साथ आरडब्ल्यूए, मार्केट एसोसिएशन, विभिन्न सरकारी विभागों तथा सुरक्षा बलों की भी भागीदारी रहेगी। इसके अलावा मोटरसाइकिल और कार रैलियां निकाली जाएंगी, जिनमें तिरंगा प्रमुख आकर्षण रहेगा। सुखना लेक से वॉकाथॉन का आयोजन भी किया जाएगा।

Also Read : विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज, वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले छोड़े

शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों, बाजारों और आरडब्ल्यूए क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा सहित कई कार्यक्रम होंगे। स्कूल-कॉलेजों में पेंटिंग, रंगोली और अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। देशभक्ति पर आधारित लघु फिल्मों का प्रदर्शन, सेल्फी प्वाइंट और जागरूकता कार्यक्रम भी अभियान का हिस्सा होंगे।

अभियान का उद्देश्य नागरिकों में देशप्रेम और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना है। तिरंगा केवल सरकारी कार्यालयों तक सीमित न रहकर हर घर तक पहुंचे और प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत हो, इसी उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

इस वर्ष अभियान के दौरान राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ भी विशेष रूप से मनाई जा रही है। सार्वजनिक स्थानों पर ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन तथा स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रभक्ति से जुड़ी जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। प्रशासन का लक्ष्य विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को व्यापक जन-आंदोलन का रूप देना है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

दिल्ली में बस यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सरकार सख्त

September 1, 2026

दिल्ली सरकार ने राजधानी में संचालित सभी बसों के ऑपरेटरों को यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। दिल्ली परिवहन विभाग ने मंगलवार को स्पष्ट किया है कि दिल्ली में चलने वाली बसों में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी), पैनिक बटन, अग्निशमन यंत्र और फर्स्ट-एड किट…

कॉकरोच जनता पार्टी ने 5 सितंबर का मार्च टाला

September 1, 2026

उच्चतम न्यायालय ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट से जुड़े प्रदर्शनों के दौरान आंदोलनकारियों पर दर्ज प्राथमिकियों को अपने विशेषाधिकार का इस्तेमाल करते हुए मंगलवार को रद्द कर दिया। न्यायालय के इस आदेश के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने दिल्ली में आगामी पांच सितंबर को प्रस्तावित अपना मार्च वापस लेने का ऐलान कर दिया। उच्चतम…

ईरान की सैन्य चेतावनी- अमेरिका को हमला करने के लिए मदद न दें क्षेत्रीय देश

September 1, 2026

ईरान के खातम अल-अंबिया केंद्रीय मुख्यालय और सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ ने पश्चिमी एशियाई देशों को चेतावनी दी है कि वे ईरान पर हमला करने के लिए अमेरिका को अपनी जमीन या हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल की इजाजत न दें। ईरान के सरकारी प्रसारक आईआरआईबी के सोमवार को जारी बयान के मुताबिक, “क्षेत्र के…

विकसित भारत बनाने के लिए विदेश यात्रा से बचें, सोना न खरीदें: मोदी

September 1, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एक बार फिर लोगों से विदेश यात्रा से बचने और सोना न खरीदने की अपील करते हुए इसे “विकसित भारत” के लिए जरूरी बताया। मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि की तारीफ करते हुए श्री मोदी ने लोगों को…

वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर हुआ महंगा

September 1, 2026

तेल विपणन कंपनियों ने मंगलवार से होटल, रेस्त्रां आदि में इस्तेमाल होने वाले 19 किलोग्राम के वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिये हैं। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, 01 सितंबर से दिल्ली में वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर 2,747.50 रुपये का मिलेगा। अगस्त में इसकी कीमत 2,738…

logo