उप्र: विशेष विमान से प्रयागराज पहुंचे राहुल गांधी

Categorized as प्रादेशिक समाचार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार दोपहर यहां केपी ग्राउंड में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होने प्रयागराज पहुंचे। हवाईअड्डे से वह अपने पैतृक निवास आनंद भवन-स्वराज भवन भी गये।

कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रयागराज हवाईअड्डे पर इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र के सांसद उज्ज्वल रमण सिंह समेत प्रदेश और जिले के पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का स्वागत किया।

Also Read : डोनाल्ड ट्रंप के दामाद माइकल बोलोस निजी यात्रा पर कोच्चि पहुंचे

उन्होंने बताया कि राहुल गांधी आनंद भवन-स्वराज भवन में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं।राय ने बताया कि इसके बाद शाम करीब छह बजे वह केपी ग्राउंड पहुंचकर छात्रों से संवाद करेंगे।

उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं केपी ग्राउंड में पहुंच रहे हैं।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

हिमाचल प्रदेश में निजी बस पलटने से सात लोगों की मौत, 11 घायल

August 8, 2026

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार सुबह करीब सवा सात बजे एक निजी बस पलटकर नीचे की सड़क पर जा गिरी, जिससे सात यात्रियों की मौत हो गई और 11 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह हादसा उस समय हुआ जब बस बैरागढ़ से चंबा जा रही थी। बैरागढ़-तीसा…

मेटा के खिलाफ न्यू मेक्सिको की अदालत का बड़ा फैसला

August 8, 2026

न्यू मेक्सिको के एक न्यायाधीश ने मेटा के खिलाफ एक अहम फैसला सुनाते हुए कंपनी के सोशल मीडिया मंचों की तुलना कारखानों से की और कहा कि फेसबुक और इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करने वाले बच्चों को होने वाली मानसिक क्षति को इन मंचों से निकलने वाले प्रदूषण की तरह देखा जा सकता है। न्यायाधीश ब्रायन…

तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

August 8, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि दुनिया और प्रौद्योगिकी तेजी से बदल रही है, ऐसे में वही लोग आगे बढ़ेंगे जो लगातार सीखते रहेंगे। मोदी ने छात्रों से अपनी जिज्ञासा बनाए रखने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जिनमें…

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर उनकी समाधि स्थल पहुंचकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

August 8, 2026

मुख्यमंत्री ने शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर मल्यार्पण कर उन्हें शत्-शत  नमन किया मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज शहीद निर्मल महतो जी के 39वीं शहादत दिवस पर उलियान, जमशेदपुर स्थित समाधि स्थल पहुंचे। उन्होंने झारखंड आंदोलन के महानायक एवं अमर शहीद निर्मल महतो जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शहीद…

प्रधानमंत्री के पास ‘गद्दारों’ के लिए समय, प्रदर्शनकारी युवाओं के लिए नहीं : उद्धव ठाकरे

August 8, 2026

शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने वाले अपने पार्टी के सांसदों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संवाद को लेकर शनिवार को उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री “गद्दारों” से मुलाकात के लिए तो समय निकाल लेते हैं, लेकिन विरोध-प्रदर्शन करने वाले युवाओं को नजरअंदाज…

logo