ई-20 के खिलाफ लड़ेंगे राहुल

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल यानी ई-20 के खिलाफ लड़ाई का ऐलान किया है। अब तक छिटपुट तरीके से कांग्रेस यह मुद्दा उठा रही थी, जबकि आम आदमी पार्टी के सुप्रीम अरविंद केजरीवाल इसकी लड़ाई लड़ रहे थे। शुक्रवार को राहुल गांधी ने यह मुद्दा उठाने की बात कही है। उन्होंने साथ ही यह भी कहा है कि यहां दाल में काला नहीं है, बल्कि पूरी दाल ही काली है। इसके लिए राहुल ने एक वीडियो रील बना कर भी सोशल मीडिया में पोस्ट किया है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की यह वीडियो रील करीब 53 सेकेंड की है। वीडियो में राहुल कार की पेट्रोल टंकी खोलते नजर आए। पेट्रोल टंकी का ढक्कन उठा कर राहुल अंदर झांका और कहा, ‘नॉर्मली हम कहते हैं कि दाल में काला है लेकिन यहां पूरी दाल ही काली है’। राहुल ने आगे कहा, ‘इस समय देश में करप्शन की लाइन लगी है। उनमें से एक ई-20 ईंधन का मामला है। इसके चलते लोगों की कार और स्कूटर खराब हो रहे हैं। हम इस मुद्दे को उठाएंगे’। गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल इसे लेकर दिल्ली में एक मार्च निकाल चुके हैं।

बहरहाल, शुक्रवार को राहुल के सोशल मीडिया पोस्ट से पहले पेट्रोलिय और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिल्ली में कहा कि भारत का बायोफ्यूल ब्लेंडिंग प्रोग्राम बहुत अच्छा काम कर रहा है। नतीजे काफी बेहतर रहे हैं। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा, ‘कुछ लोग ई-20 को लेकर बेवजह विवाद पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं’। इस बीच केंद्र सरकार ने कहा है कि पेट्रोल में मिलाया जाने वाला इथेनॉल पूरी तरह घरेलू स्रोतों से लिया जा रहा है। सरकार ने भारत द्वारा अमेरिका से बड़े पैमाने पर इथेनॉल आयात करने की छह अगस्त की मीडिया रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया।

गौरतलब है कि भारत में 20 फीसदी इथेनॉल और 80 फीसदी पेट्रोल के मिश्रण वाले ईंधन यानी ई-20 पेट्रोल का देश भर में विरोध हो रहा है। 2023 से पहले बनी पेट्रोल गाड़ियों के मालिक खास तौर से परेशान हैं। उनका दावा है कि इस ईंधन से गाड़ियों का माइलेज कम हो रहा है और रखरखाव का खर्च बढ़ गया है। उनका कहना है कि इंजन के पार्ट्स जल्दी खराब हो रहे हैं। हालांकि सरकार ने इन आशंकाओं को खारिज किया है। सरकार ने सिर्फ इतना माना है कि कुछ रबड़ के पार्ट्स इससे खराब हो रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने इसे बड़ा मुद्दा बनाया है। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में नेशनल टाउन हॉल कार्यक्रम किया और उसके दो दो लाख ऑनलाइन याचिकाएं लेकर प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च भी किया था। अब पार्टी ने कहा है कि शनिवार, आठ अगस्त से वह ई-20 ईंधन के विरोध में देश भर में टाउन हॉल का आयोजन करेगी।


Previous News Next News

More News

हिमाचल प्रदेश में निजी बस पलटने से सात लोगों की मौत, 11 घायल

August 8, 2026

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार सुबह करीब सवा सात बजे एक निजी बस पलटकर नीचे की सड़क पर जा गिरी, जिससे सात यात्रियों की मौत हो गई और 11 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह हादसा उस समय हुआ जब बस बैरागढ़ से चंबा जा रही थी। बैरागढ़-तीसा…

मेटा के खिलाफ न्यू मेक्सिको की अदालत का बड़ा फैसला

August 8, 2026

न्यू मेक्सिको के एक न्यायाधीश ने मेटा के खिलाफ एक अहम फैसला सुनाते हुए कंपनी के सोशल मीडिया मंचों की तुलना कारखानों से की और कहा कि फेसबुक और इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करने वाले बच्चों को होने वाली मानसिक क्षति को इन मंचों से निकलने वाले प्रदूषण की तरह देखा जा सकता है। न्यायाधीश ब्रायन…

तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

August 8, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि दुनिया और प्रौद्योगिकी तेजी से बदल रही है, ऐसे में वही लोग आगे बढ़ेंगे जो लगातार सीखते रहेंगे। मोदी ने छात्रों से अपनी जिज्ञासा बनाए रखने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जिनमें…

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर उनकी समाधि स्थल पहुंचकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

August 8, 2026

मुख्यमंत्री ने शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर मल्यार्पण कर उन्हें शत्-शत  नमन किया मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज शहीद निर्मल महतो जी के 39वीं शहादत दिवस पर उलियान, जमशेदपुर स्थित समाधि स्थल पहुंचे। उन्होंने झारखंड आंदोलन के महानायक एवं अमर शहीद निर्मल महतो जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शहीद…

प्रधानमंत्री के पास ‘गद्दारों’ के लिए समय, प्रदर्शनकारी युवाओं के लिए नहीं : उद्धव ठाकरे

August 8, 2026

शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने वाले अपने पार्टी के सांसदों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संवाद को लेकर शनिवार को उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री “गद्दारों” से मुलाकात के लिए तो समय निकाल लेते हैं, लेकिन विरोध-प्रदर्शन करने वाले युवाओं को नजरअंदाज…

logo