बारिश में ठहर गया दिल्ली, एनसीआर

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। शुक्रवार को पूरे दिन राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाके में बारिश होती रही। लगातार बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया, जिससे सड़कों पर ट्रैफिक जाम हो गया। एक दिन की तेज बारिश ने दिल्ली में नगर निगम के दावों की पोल भी खोल दी। सभी मुख्य सड़कों पर पानी जमा हुआ, जिसकी वजह से लोग घंटों जाम में रेंगते रहे। देश के दूसरे कई हिस्सों में भी तेज बारिश हुई है। नोएडा के सेक्टर 95 में एक एंबुलेंस पानी में फंस गई।

इससे पहले गुरुवार को द्वारका सेक्टर 25 में तेज बारिश के दौरान एक युवक खुले नाले में गिरकर तेज बहाव में बह गया। कई घंटे तक राहत अभियान के बावजूद वह नहीं मिला। उधर उत्तराखंड में लगातार बारिश से अलकनंदा, मंदाकिनी, भागीरथी सहित छह नदियां खतरे के स्तर पर बह रही हैं। हरिद्वार व ऋषिकेश में घाट और मंदिर डूब गए हैं। रुद्रप्रयाग में स्कूल बंद हैं। बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री नेशनल हाईवे बंद किए गए हैं।

उत्तर प्रदेश में भी लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं। कई इलाकों में गंगा खतरे के निशान के करीब पहुंच गई। शुक्रवार की सुबह राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में बारिश हुई। संभल में नहर कट गई तो आगरा में सड़क धंस गई। आगरा में सड़क पर 20 फीट का गड्ढा हो गया। इसे लेकर विपक्षी पार्टियों ने सरकार के ऊपर तीखा हमला किया।

उधर बिहार में भी नेपाल के पानी से बाढ़ के हालात बन गए हैं। नेपाल में हो रही बारिश से मुजफ्फरपुर में बागमती नदी उफान पर है। जिसके चलते कई प्रखंडों के निचले इलाकों में पानी भर गया है। नेपाल की नदियों का पानी अगर छोड़ा गया तो बिहार में बागमती के अलावा कोशी, कमला बलान जैसी दूसरी नदियों में पानी बढ़ेगा और बाढ़ के हालात बनेंगे।


Previous News Next News

More News

हिमाचल प्रदेश में निजी बस पलटने से सात लोगों की मौत, 11 घायल

August 8, 2026

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार सुबह करीब सवा सात बजे एक निजी बस पलटकर नीचे की सड़क पर जा गिरी, जिससे सात यात्रियों की मौत हो गई और 11 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह हादसा उस समय हुआ जब बस बैरागढ़ से चंबा जा रही थी। बैरागढ़-तीसा…

मेटा के खिलाफ न्यू मेक्सिको की अदालत का बड़ा फैसला

August 8, 2026

न्यू मेक्सिको के एक न्यायाधीश ने मेटा के खिलाफ एक अहम फैसला सुनाते हुए कंपनी के सोशल मीडिया मंचों की तुलना कारखानों से की और कहा कि फेसबुक और इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करने वाले बच्चों को होने वाली मानसिक क्षति को इन मंचों से निकलने वाले प्रदूषण की तरह देखा जा सकता है। न्यायाधीश ब्रायन…

तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

August 8, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि दुनिया और प्रौद्योगिकी तेजी से बदल रही है, ऐसे में वही लोग आगे बढ़ेंगे जो लगातार सीखते रहेंगे। मोदी ने छात्रों से अपनी जिज्ञासा बनाए रखने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जिनमें…

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर उनकी समाधि स्थल पहुंचकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

August 8, 2026

मुख्यमंत्री ने शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर मल्यार्पण कर उन्हें शत्-शत  नमन किया मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज शहीद निर्मल महतो जी के 39वीं शहादत दिवस पर उलियान, जमशेदपुर स्थित समाधि स्थल पहुंचे। उन्होंने झारखंड आंदोलन के महानायक एवं अमर शहीद निर्मल महतो जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शहीद…

प्रधानमंत्री के पास ‘गद्दारों’ के लिए समय, प्रदर्शनकारी युवाओं के लिए नहीं : उद्धव ठाकरे

August 8, 2026

शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने वाले अपने पार्टी के सांसदों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संवाद को लेकर शनिवार को उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री “गद्दारों” से मुलाकात के लिए तो समय निकाल लेते हैं, लेकिन विरोध-प्रदर्शन करने वाले युवाओं को नजरअंदाज…

logo