राहुल ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को बताया अपना पसंदीदा नेता

Categorized as प्रादेशिक समाचार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा में अपने पसंदीदा नेता के बारे में पूछे गए छात्रों के एक सवाल के जवाब में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम लेते हुए कहा कि कैप्टन सिंह कूल हैं और उनके सबसे पंसदीदा नेता हैं।

श्री गांधी ने इस संवाद के अंश का एक वीडियो खुद जारी किया है जिसमें वह कैप्टन अमरिंदर की तारीफ करते हुए कह रहे हैं कि वह अमरिंदर सिंह के साथ अच्छी तरह घुल-मिल जाते हैं और उन्हें सैन्य इतिहास का विशेषज्ञ मानते हैं।

कांग्रेस नेता ने छात्रों और जेन-ज़ी के साथ सोशल मीडिया पर आयोजित ‘आस्क मी एनीथिंग’ सत्र में यह पूछने पर कहा “भाजपा में आपके पसंदीदा नेता कौन हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह। निश्चित रूप से मैं उनके साथ अच्छी तरह घुल-मिल जाता हूं । वह सहज स्वभाव के हैं और सैन्य इतिहास के विशेषज्ञ भी हैं। इसलिए मैं उन्हें काफी पसंद करता हूं।”

छात्रों के सवाल का जवाब देने के बाद मुस्कराते हुए मजाकिया अंदाज में श्री गांधी ने आगे कहा, “हैलो अंकल अमरिंदर।” उनका यह जवाब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Also Read : झारखंड विधानसभा में प्रथम अनुपूरक बजट पेश

कांग्रेस नेता के इस बयान के बाद पंजाब की राजनीति में कैप्टन की कांग्रेस में वापसी की अटकलें तेज हो गई हैं। श्री गांधी के कैप्टन के साथ व्यक्तिगत रिश्तों की बात ने सियासी गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। पंजाब कांग्रेस ने चल रही गुटबाजी के बीच राहुल की इस तारीफ के कारण माना जाने लगा है कि 2022 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले कैप्टन सिंह को इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री पद से हटाया गया था। कांग्रेस से अलग होने के बाद उन्होंने पंजाब लोक कांग्रेस बनाई और जिसका बाद में भाजपा में विलय हो गया था।

पंजाब में कांग्रेस के बदले समीकरण के बीच अब राहुल गांधी भाजपा में उन्हें अपना पसंदीदा नेता बता रहे हैं। राहुल की अचानक अमरिंदर की इस तारीफ को कुछ नया होने का बड़ा इशारा माना जा रहा है।

Pic Credit : ANI


Previous News

More News

झारखंड विधानसभा में प्रथम अनुपूरक बजट पेश

August 7, 2026

झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन आज सदन में जेपीएससी और जेएसएससी की प्रमुख भर्ती परीक्षाओं में धांधली और अनियमितताओं के मुद्दे पर जोरदार हंगामा हुआ। विपक्षी विधायकों के तीखे विरोध और नारेबाजी के कारण प्रश्नकाल की कार्यवाही पूरी तरह प्रभावित रही। बढ़ते हंगामे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने बैठक शुरू होने…

बांग्लादेश में राष्ट्रपति चुनाव 20 अगस्त को

August 7, 2026

बांग्लादेश के चुनाव आयोग ने गुरुवार को घोषणा करते हुए कहा कि नए राष्ट्रपति का चुनाव 20 अगस्त को कराया जाएगा। इसके तहत मतदान दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगा। चुनाव आयोग के वरिष्ठ सचिव अख्तर अहमद ने ढाका के अगरगांव स्थित आयोग के मुख्यालय में इस समय सारणी की घोषणा की।…

मोदी ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर बुनकरों को किया सलाम

August 7, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और देश की सदियों पुरानी हथकरघा परंपरा को नमन करते हुए इस क्षेत्र के विकास और संरक्षण के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि हथकरघा क्षेत्र ग्रामीण सशक्तिकरण, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में…

एमएसएमई संशोधन विधेयक पर लगी संसद की मुहर

August 7, 2026

लोकसभा ने विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच शुक्रवार को “सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विकास (संशोधन) विधेयक, 2026” बिना चर्चा के ध्वनिमत से पारित कर दिया। इसके साथ ही राज्यसभा से पहले ही पारित इस विधेयक पर संसद की मुहर लग गई। पीठासीन अधिकारी ने एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 12 बजे…

‘नागरिक-सैनिक’ सहयोग बढ़ाकर विकसित भारत के विजन को आगे बढ़ा रही है प्रादेशिक सेना: राजनाथ

August 7, 2026

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रादेशिक सेना को ‘नागरिक-सैनिक’ सहयोग की अवधारणा का जीता-जागता उदाहरण बताते हुए कहा है कि ‘विकसित भारत’ के विज़न को आगे बढ़ाने में इसकी भूमिका महत्वपूर्ण है। श्री सिंह ने राष्ट्रीय सुरक्षा, आपदा राहत, पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा में बल की दोहरी भूमिका पर जोर दिया। श्री सिंह ने…

logo