मुस्लिम नाटो में तुर्की भी शामिल

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। अमेरिका और यूरोपीय देशों के रक्षा संगठन नाटो की तर्ज पर तीन इस्लामिक देशों ने अपना एक संगठन बनाया है। इसे मुस्लिम नाटो कहा जा रहा है। इस पर पाकिस्तान और सऊदी अरब के साथ तुर्की ने भी दस्तखत किए हैं। मक्का में तीनों देशों ने एक संयुक्त रक्षा समझौते पर दस्तखत किए। इस समझौते के मुताबिक, इन तीनों देशों में से किसी एक पर भी सशस्त्र हमला तीनों देशों पर हमला माना जाएगा। इस बीच भारत ने कहा है कि वह इस समझौते पर नजर रखे हुए है।

बहरहाल, समझौते पर सऊदी क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान, तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयब एर्दोआन और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की मौजूदगी में दस्तखत हुए। मक्का के अल सफा पैलेस में आयोजित शिखर सम्मेलन में इस समझौते पर सहमति बनी और दस्तखत हुआ। इसे ‘मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट’ नाम दिया गया है। बाद में तीनों देशों ने साझा बयान में कहा कि यह समझौता उनके ऐतिहासिक संबंधों, इस्लामी एकजुटता, साझा रणनीतिक हितों और लंबे समय से चले आ रहे रक्षा सहयोग पर आधारित है।

साझा बयान में कहा गया कि इस समझौके का मकसद सामूहिक सुरक्षा को मजबूत करना और क्षेत्रीय व वैश्विक स्तर पर शांति, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देना है। यह भी कहा गया कि समझौते का मकसद किसी भी बाहरी आक्रमण के खिलाफ सामूहिक प्रतिरोध क्षमता को मजबूत करना है। इस बीच भारत की ओर से कहा गया है कि वह इन तीनों देशों के बीच हुए रक्षा समझौते पर नजर बनाए हुई है। समझौते की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘तीनों देशों के बीच हुआ यह समझौता एक ऐसा घटनाक्रम है, जिस पर हम बारीकी से नजर रख रहे हैं और हम आपको इसके बारे में अपडेट देते रहेंगे’।


Previous News Next News

More News

हिमाचल प्रदेश में निजी बस पलटने से सात लोगों की मौत, 11 घायल

August 8, 2026

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार सुबह करीब सवा सात बजे एक निजी बस पलटकर नीचे की सड़क पर जा गिरी, जिससे सात यात्रियों की मौत हो गई और 11 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह हादसा उस समय हुआ जब बस बैरागढ़ से चंबा जा रही थी। बैरागढ़-तीसा…

मेटा के खिलाफ न्यू मेक्सिको की अदालत का बड़ा फैसला

August 8, 2026

न्यू मेक्सिको के एक न्यायाधीश ने मेटा के खिलाफ एक अहम फैसला सुनाते हुए कंपनी के सोशल मीडिया मंचों की तुलना कारखानों से की और कहा कि फेसबुक और इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करने वाले बच्चों को होने वाली मानसिक क्षति को इन मंचों से निकलने वाले प्रदूषण की तरह देखा जा सकता है। न्यायाधीश ब्रायन…

तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

August 8, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि दुनिया और प्रौद्योगिकी तेजी से बदल रही है, ऐसे में वही लोग आगे बढ़ेंगे जो लगातार सीखते रहेंगे। मोदी ने छात्रों से अपनी जिज्ञासा बनाए रखने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जिनमें…

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर उनकी समाधि स्थल पहुंचकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

August 8, 2026

मुख्यमंत्री ने शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर मल्यार्पण कर उन्हें शत्-शत  नमन किया मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज शहीद निर्मल महतो जी के 39वीं शहादत दिवस पर उलियान, जमशेदपुर स्थित समाधि स्थल पहुंचे। उन्होंने झारखंड आंदोलन के महानायक एवं अमर शहीद निर्मल महतो जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शहीद…

प्रधानमंत्री के पास ‘गद्दारों’ के लिए समय, प्रदर्शनकारी युवाओं के लिए नहीं : उद्धव ठाकरे

August 8, 2026

शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने वाले अपने पार्टी के सांसदों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संवाद को लेकर शनिवार को उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री “गद्दारों” से मुलाकात के लिए तो समय निकाल लेते हैं, लेकिन विरोध-प्रदर्शन करने वाले युवाओं को नजरअंदाज…

logo