मेटा के खिलाफ न्यू मेक्सिको की अदालत का बड़ा फैसला

Categorized as समाचार

न्यू मेक्सिको के एक न्यायाधीश ने मेटा के खिलाफ एक अहम फैसला सुनाते हुए कंपनी के सोशल मीडिया मंचों की तुलना कारखानों से की और कहा कि फेसबुक और इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करने वाले बच्चों को होने वाली मानसिक क्षति को इन मंचों से निकलने वाले प्रदूषण की तरह देखा जा सकता है।

न्यायाधीश ब्रायन बिडशीड ने बृहस्पतिवार को दिए गए फैसले में मेटा पर 56.7 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाया और बच्चों को संभावित नुकसान से बचाने के लिए कई नए सुरक्षा उपायों का आदेश दिया। इनमें 18 वर्ष से कम उम्र के उपयोगकर्ताओं के लिए सोशल मीडिया इस्तेमाल की सीमा 90 घंटे प्रति माह तय करना, कृत्रिम मेधा (एआई) चैटबॉट पर प्रतिबंध और मंचों पर अनिवार्य चेतावनी शामिल हैं।

हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि इन उपायों को कैसे लागू किया जा सकेगा या वे बच्चों को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी नुकसान से बचाने में कितने प्रभावी होंगे।

Also Read : तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

ये आदेश फिलहाल केवल न्यू मेक्सिको के बच्चों पर लागू होंगे। मेटा के लिए इन्हें लागू करने की कोई समय सीमा तय नहीं की गई है, वहीं कंपनी ने कहा है कि वह इस फैसले के खिलाफ अपील करेगी।

न्यायाधीश का आदेश देशभर में मेटा के खिलाफ चल रहे अन्य कानूनी मामलों के लिए एक संभावित रास्ता दिखाता है। कंपनी पर युवाओं की सुरक्षा के लिए और कदम उठाने का दबाव लगातार बढ़ रहा है।

यह फैसला न्यू मेक्सिको सरकार द्वारा सोशल मीडिया कंपनी के खिलाफ दायर मुकदमे की सुनवाई के दूसरे चरण में आया है। मार्च में जूरी ने कंपनी पर बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को जानबूझकर नुकसान पहुंचाने और अपने मंचों पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी जानकारी छिपाने के आरोपों में 37.5 करोड़ डॉलर का नागरिक जुर्माना लगाया था। नया जुर्माना इसके अतिरिक्त है।

मेटा ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि वह अपने मंचों को सुरक्षित रखने के लिए काम करता है और गलत गतिविधियों तथा हानिकारक सामग्री की पहचान और उसे हटाने की चुनौतियों के बारे में पारदर्शी रहा है।

कंपनी ने कहा हमें किशोरों की ऑनलाइन सुरक्षा के अपने रिकॉर्ड पर भरोसा है और हम उन दावों के खिलाफ अपना बचाव जारी रखेंगे जो तथ्यों को गलत तरीके से पेश करते हैं।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

हिमाचल प्रदेश में निजी बस पलटने से सात लोगों की मौत, 11 घायल

August 8, 2026

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार सुबह करीब सवा सात बजे एक निजी बस पलटकर नीचे की सड़क पर जा गिरी, जिससे सात यात्रियों की मौत हो गई और 11 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह हादसा उस समय हुआ जब बस बैरागढ़ से चंबा जा रही थी। बैरागढ़-तीसा…

मेटा के खिलाफ न्यू मेक्सिको की अदालत का बड़ा फैसला

August 8, 2026

न्यू मेक्सिको के एक न्यायाधीश ने मेटा के खिलाफ एक अहम फैसला सुनाते हुए कंपनी के सोशल मीडिया मंचों की तुलना कारखानों से की और कहा कि फेसबुक और इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करने वाले बच्चों को होने वाली मानसिक क्षति को इन मंचों से निकलने वाले प्रदूषण की तरह देखा जा सकता है। न्यायाधीश ब्रायन…

तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

August 8, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि दुनिया और प्रौद्योगिकी तेजी से बदल रही है, ऐसे में वही लोग आगे बढ़ेंगे जो लगातार सीखते रहेंगे। मोदी ने छात्रों से अपनी जिज्ञासा बनाए रखने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जिनमें…

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर उनकी समाधि स्थल पहुंचकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

August 8, 2026

मुख्यमंत्री ने शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर मल्यार्पण कर उन्हें शत्-शत  नमन किया मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज शहीद निर्मल महतो जी के 39वीं शहादत दिवस पर उलियान, जमशेदपुर स्थित समाधि स्थल पहुंचे। उन्होंने झारखंड आंदोलन के महानायक एवं अमर शहीद निर्मल महतो जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शहीद…

प्रधानमंत्री के पास ‘गद्दारों’ के लिए समय, प्रदर्शनकारी युवाओं के लिए नहीं : उद्धव ठाकरे

August 8, 2026

शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने वाले अपने पार्टी के सांसदों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संवाद को लेकर शनिवार को उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री “गद्दारों” से मुलाकात के लिए तो समय निकाल लेते हैं, लेकिन विरोध-प्रदर्शन करने वाले युवाओं को नजरअंदाज…

logo