आदिवासी महोत्सव 2026 के भव्य आगाज के लिए तैयार, मोरहाबादी मैदान में सारी तैयारियाँ पूरी

Categorized as प्रादेशिक समाचार

अपर मुख्य सचिव  वंदना दादेल ने लिया तैयारियों का जायजा

झारखंड की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, परंपरा एवं विरासत को समर्पित दो दिवसीय आदिवासी महोत्सव 2026 का शुभारंभ कल से रांची के मोरहाबादी मैदान में भव्य रूप से होगा। महोत्सव के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग  वंदना दादेल ने शुक्रवार को आयोजन स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दादेल ने महोत्सव स्थल पर चल रहे निर्माण कार्यों एवं विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी करते हुए गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Also Read : अभिनेत्री अविका गौर डेंगू के कारण अस्पताल में भर्ती

अपर मुख्य सचिव ने वीवीआईपी आवागमन, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, यातायात प्रबंधन, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, पार्किंग एवं भीड़ प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि महोत्सव में बड़ी संख्या में आने वाले आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए, इसके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ रूप से उपलब्ध कराई जाएं।

इस दौरान उन्होंने मुख्य मंच, विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के स्टॉल, पार्किंग क्षेत्र सहित समस्त व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और संबंधित विभागों को आयोजन शुरू होने से पूर्व सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।

दादेल ने कहा कि आदिवासी महोत्सव राज्य की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय एवं गंभीरता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान कल्याण आयुक्त  कुलदीप चौधरी, विशेष सचिव, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग राजीव लोचन बक्शी, संयुक्त निदेशक  आनंद, निदेशक टीआरआई  आलोक एस. कच्छप सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं एजेंसी प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

हिमाचल प्रदेश में निजी बस पलटने से सात लोगों की मौत, 11 घायल

August 8, 2026

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार सुबह करीब सवा सात बजे एक निजी बस पलटकर नीचे की सड़क पर जा गिरी, जिससे सात यात्रियों की मौत हो गई और 11 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह हादसा उस समय हुआ जब बस बैरागढ़ से चंबा जा रही थी। बैरागढ़-तीसा…

मेटा के खिलाफ न्यू मेक्सिको की अदालत का बड़ा फैसला

August 8, 2026

न्यू मेक्सिको के एक न्यायाधीश ने मेटा के खिलाफ एक अहम फैसला सुनाते हुए कंपनी के सोशल मीडिया मंचों की तुलना कारखानों से की और कहा कि फेसबुक और इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करने वाले बच्चों को होने वाली मानसिक क्षति को इन मंचों से निकलने वाले प्रदूषण की तरह देखा जा सकता है। न्यायाधीश ब्रायन…

तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

August 8, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि दुनिया और प्रौद्योगिकी तेजी से बदल रही है, ऐसे में वही लोग आगे बढ़ेंगे जो लगातार सीखते रहेंगे। मोदी ने छात्रों से अपनी जिज्ञासा बनाए रखने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जिनमें…

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर उनकी समाधि स्थल पहुंचकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

August 8, 2026

मुख्यमंत्री ने शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर मल्यार्पण कर उन्हें शत्-शत  नमन किया मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज शहीद निर्मल महतो जी के 39वीं शहादत दिवस पर उलियान, जमशेदपुर स्थित समाधि स्थल पहुंचे। उन्होंने झारखंड आंदोलन के महानायक एवं अमर शहीद निर्मल महतो जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शहीद…

प्रधानमंत्री के पास ‘गद्दारों’ के लिए समय, प्रदर्शनकारी युवाओं के लिए नहीं : उद्धव ठाकरे

August 8, 2026

शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने वाले अपने पार्टी के सांसदों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संवाद को लेकर शनिवार को उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री “गद्दारों” से मुलाकात के लिए तो समय निकाल लेते हैं, लेकिन विरोध-प्रदर्शन करने वाले युवाओं को नजरअंदाज…

logo