पहलगाम आतंकी हमला: पूरक आरोपपत्र में लश्कर प्रमुख हाफिज सईद का नाम

Categorized as प्रादेशिक समाचार

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने सोमवार को पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े अपने पूरक आरोपपत्र में लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख हाफिज सईद को आरोपी बनाया।

एनआईए के एक बयान के मुताबिक, जम्मू में एनआईए की विशेष अदालत में दाखिल आरोपपत्र में, आतंकवाद निरोधक एजेंसी ने पाकिस्तान में रहने वाले सईद पर व्यक्तिगत तौर पर और प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा और उसके सक्रिय सहयोगी संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) के प्रमुख के तौर पर आरोप लगाए हैं।

सईद पर भारतीय न्याय संहिता, 2023 और गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए, 1967 की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। एनआईए ने आरोपपत्र में सईद पर भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने और सीमा पार से साजिश रचने का भी आरोप लगाया है।

बयान के अनुसार, 1,597 पन्नों के मूल आरोपपत्र के बाद दाखिल किए गए पूरक आरोपपत्र में पाकिस्तान की साजिश, सईद की भूमिका और एनआईए द्वारा बारीकी से वैज्ञानिक जांच और जमीनी पड़ताल के जरिए इकट्ठा किए गए सबूतों की जानकारी दी गई है।

Also Read : उच्च न्यायालय का राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार

एनआईए ने 15 दिसंबर, 2025 को दाखिल अपने पिछले आरोपपत्र में पाकिस्तानी हैंडलर साजिद जट्ट को आरोपी बनाया था, साथ ही जुलाई 2025 में ‘ऑपरेशन महादेव’ के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा मारे गए तीन आतंकवादियों और गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों को भी इसमें शामिल किया था।

उसने प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर/टीआरएफ पर भी पहलगाम आतंकी हमले की साजिश रचने, उसमें मदद करने और उसे अंजाम देने में भूमिका निभाने के आरोप लगाए।

पिछले साल 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए घातक हमले में पर्यटकों को निशाना बनाया गया था; पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने 25 पर्यटकों और एक स्थानीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

शुरुआत में पहलगाम में थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शुरुआती जांच के बाद, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मामला एनआईए को सौंप दिया था।

बयान में कहा गया एनआईए पाकिस्तान की पूरी साजिश का पता लगाने के लिए मामले की जांच जारी रखे हुए है। पाकिस्तान सीमा पार से भारतीय धरती पर आतंकवाद को सक्रिय रूप से बढ़ावा दे रहा है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

भीलवाड़ा पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, आचार्य पुलक सागर से की धर्मचर्चा

September 15, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को भीलवाड़ा पहुंचे। श्री भागवत ने यहां शास्त्री नगर स्थित सूर्य महल में चल रहे आचार्य पुलक सागर महाराज के चातुर्मास कार्यक्रम में शिरकत करके उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों महानुभावों के बीच करीब 40 मिनट तक महत्वपूर्ण विषयों पर धर्म चर्चा हुई। बातचीत का…

योगी ने बुलंदशहर में दिवंगत विधायक के परिजनों से की मुलाकात

September 15, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को शिकारपुर में दिवंगत विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा के निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। सूचना अधिकारी चांद मियां ने बतया कि उन्होंने श्री अनिल शर्मा के पुत्र कुश के सर पर हाथ रखते हुए कहा कि वह पार्टी के…

डिजिटल भुगतान पर मोदी सरकार का सबसे बड़ा यू टर्न: राहुल

September 15, 2026

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के संसद में यूपीआई भुगतान पर कोई टैक्स या शुल्क नहीं लगाने के आश्वासन के बावजूद मोदी सरकार ने दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई कारोबारी लेनदेन पर शुल्क लगाने का रास्ता खोल दिया…

भाजपा कैसे 21 राज्यों में यूसीसी लागू करेगी

September 15, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि 2029 के लोकसभा चुनाव तक देश के भाजपा और एनडीए शासित 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी लागू हो जाएगी। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने ऐसे बहुत से काम हैं, जिनकी समय सीमा का ऐलान किया था और समय सीमा पूरी होने…

आप का अलायंस कांग्रेस के लिए खतरा

September 15, 2026

आम आदमी पार्टी की राजनीति का एक हिस्सा अपने चुनाव जीतने का तो है लेकिन साथ ही दूसरा हिस्सा कांग्रेस को कमजोर करते जाने का भी है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने गोवा और गुजरात में कांग्रेस का बड़ा नुकसान किया था। गुजरात में आप को 13 फीसदी के करीब वोट मिले थे,…

logo