महाराष्ट्र विधानसभा में 36,585 करोड़ रुपये की कर्ज माफी का ऐलान

Categorized as प्रादेशिक समाचार

महाराष्ट्र सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए 36,585 करोड़ रुपये की कृषि कर्ज माफी की घोषणा की है। सरकार के इस कदम से राज्य के 56 लाख से अधिक किसानों को सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है।

राज्य विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन इसकी घोषणा करते हुए कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे ने कहा कि यह पहल कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता का हिस्सा है। विधानसभा में नियम 293 के तहत हुई चर्चा का जवाब देते हुए श्री भरणे ने कहा, “महायुति सरकार किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों के आश्वासनों के मुताबिक, हम एक व्यापक कर्जमाफी लागू कर रहे हैं। यह योजना वर्ष 2009, 2017 और 2019 के पिछले प्रयासों की तुलना में कहीं अधिक व्यापक है।

सभी को साथ लेकर चलने के सरकार के रुख पर मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इसी सत्र में ‘महाराष्ट्र महिला किसान सशक्तीकरण विधेयक’ पेश करेगी। इसका उद्देश्य खेतों में पुरुषों का काम करने वाली महिलाओं को औपचारिक कानूनी मान्यता और समान अधिकार देना है। यह कदम संयुक्त राष्ट्र की वर्ष 2026 को ‘अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष’ घोषित किये जाने के भी अनुकूल है।

Also Read : राजस्थान में योजनाएं सिर्फ कागजों तक सिमट कर रह गयी: गहलोत

किसान दुर्घटना बीमा योजना में बड़ा बदलाव करते हुए श्री भरणे ने घोषणा की कि अब इसके तहत खेतिहर मजदूरों को भी सुरक्षा दी जायेगी। इसके अलावा लगातार बढ़ रहे लू के प्रकोप के मद्देनजर अब इससे होने वाली मौतों को भी इस योजना के तहत वित्तीय राहत के लिए योग्य माना जायेगा। मंत्री ने साझा चिंताओं को दूर करते हुए खरीफ सीजन के लिए आश्वस्त किया कि खेती की जरूरी चीजों की कोई कमी नहीं है। राज्य में 42 लाख टन रासायनिक उर्वरक और 28 लाख टन बीज पहले ही उपलब्ध कराये जा चुके हैं।

उन्होंने ‘लिंकिंग’ बिक्री की गैर-कानूनी प्रथा के खिलाफ सख्त चेतावनी जारी की। इसमें डीलर किसानों को अनुदानित खाद के साथ गैर-अनुदानित उत्पाद खरीदने के लिए मजबूर करते हैं। मंत्री ने किसानों को शिकायत दर्ज कराने के लिए एक टोल-फ्री नंबर (1800-233-4000) भी जारी किया। कृषि मंत्री ने फसल बीमा में ‘बीड़ पैटर्न’ (80-110 मॉडल) की सफलता का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि इसने बीमा कंपनियों के मुनाफे की सीमा को प्रभावी ढंग से तय कर दिया है, जिसके तहत 96 प्रतिशत योग्य किसानों को पहले ही 1,523 करोड़ रुपये का मुआवजा मिल चुका है।

मंत्री ने किसानों से अपील की कि मानसून की शुरुआत के बावजूद जब तक मिट्टी में पर्याप्त नमी न हो जाये, तब तक बुवाई के काम में जल्दबाजी न करें। अपने संबोधन के दौरान भावुक होते हुए श्री भरणे ने कहा मैं खुद एक किसान हूं और जब तक मैं अपने खेतों में न चला जाऊं, मुझे नींद नहीं आती। यह सरकार किसानों की है और हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि संकट के समय उन्हें अपने हाल पर न छोड़ दिया जाये।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

भीलवाड़ा पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, आचार्य पुलक सागर से की धर्मचर्चा

September 15, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को भीलवाड़ा पहुंचे। श्री भागवत ने यहां शास्त्री नगर स्थित सूर्य महल में चल रहे आचार्य पुलक सागर महाराज के चातुर्मास कार्यक्रम में शिरकत करके उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों महानुभावों के बीच करीब 40 मिनट तक महत्वपूर्ण विषयों पर धर्म चर्चा हुई। बातचीत का…

योगी ने बुलंदशहर में दिवंगत विधायक के परिजनों से की मुलाकात

September 15, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को शिकारपुर में दिवंगत विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा के निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। सूचना अधिकारी चांद मियां ने बतया कि उन्होंने श्री अनिल शर्मा के पुत्र कुश के सर पर हाथ रखते हुए कहा कि वह पार्टी के…

डिजिटल भुगतान पर मोदी सरकार का सबसे बड़ा यू टर्न: राहुल

September 15, 2026

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के संसद में यूपीआई भुगतान पर कोई टैक्स या शुल्क नहीं लगाने के आश्वासन के बावजूद मोदी सरकार ने दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई कारोबारी लेनदेन पर शुल्क लगाने का रास्ता खोल दिया…

भाजपा कैसे 21 राज्यों में यूसीसी लागू करेगी

September 15, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि 2029 के लोकसभा चुनाव तक देश के भाजपा और एनडीए शासित 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी लागू हो जाएगी। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने ऐसे बहुत से काम हैं, जिनकी समय सीमा का ऐलान किया था और समय सीमा पूरी होने…

आप का अलायंस कांग्रेस के लिए खतरा

September 15, 2026

आम आदमी पार्टी की राजनीति का एक हिस्सा अपने चुनाव जीतने का तो है लेकिन साथ ही दूसरा हिस्सा कांग्रेस को कमजोर करते जाने का भी है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने गोवा और गुजरात में कांग्रेस का बड़ा नुकसान किया था। गुजरात में आप को 13 फीसदी के करीब वोट मिले थे,…

logo