महाराष्ट्र: परभणी जिले में मंदिर की छत का एक हिस्सा गिरा, तीन लोगों की मौत

Categorized as प्रादेशिक समाचार

महाराष्ट्र में परभणी जिले के यशवाड़ी गांव में शनिवार दोपहर हनुमान मंदिर की छत का एक हिस्सा गिर गया। इस हादसे में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह गांव मानवत मार्ग पर स्थित है और छत्रपति संभाजीनगर से करीब 190 किलोमीटर दूर है।

Also Read : ‘फोर्स 3’ की शूटिंग के साथ पढ़ाई पर भी फोकस कर रहे हर्षवर्धन राणे

एक अधिकारी ने बताया मंदिर के सभा-मंडप (बाहरी हॉल) की छत का हिस्सा करीब अपराह्न साढ़े तीन बजे गिर गया। पुलिस और जिला प्रशासन ने अपनी टीमें भेज दी हैं और बचाव अभियान जारी है। अब तक करीब 25 लोगों को मलबे के नीचे से बाहर निकाला जा चुका है।

वहीं, पुलिस ने बताया कि इस हादसे में अब तक कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार बचाव दल राहत कार्यों में जुटे हैं।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि शनिवार होने के कारण मंदिर में भक्तों की भीड़ थी।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

कथित ट्रैक टू डिप्लोमेसी से कोई आहत नहीं

July 1, 2026

यह कमाल की बात है कि कांग्रेस का कोई नेता पाकिस्तान के नई दिल्ली स्थिति उच्चायोग में जाकर वहां के उच्चायुक्त या किसी अन्य राजनियक से मिल ले तो हंगामा मच जाता है। भारतीय जनता पार्टी के साथ साथ राइटविंग के हर लेखक, पत्रकार की भावनाएं आहत हो जाती हैं। उस नेता को देशद्रोही ठहराया…

इजराइल, अमेरिका को नाराज नहीं करना है

July 1, 2026

दो साल पहले 2024 में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की एक दुर्घटना में मौत के बाद भाऱत ने उनके अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिए तत्कालीन उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को ईरान भेजा था। लेकिन अब वहां के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिए उसके बहुत…

बहुमत के लिए विजय की नजर अन्नाडीएमके पर

July 1, 2026

अन्ना डीएमके के कई विधायकों ने तमिलनाडु में विजय की सरकार को समर्थन दिया था। हालांकि बाद में दोनों खेमे एक हो गए। फिर भी मुख्यमंत्री विजय की नजर अन्ना डीएमके पर ही है। एक एक करके जिस तरह से पार्टी के विधायक इस्तीफा दे रहे हैं, उससे लग रहा है कि विजय अपने हिसाब…

राबड़ी ने सरकार को आईना दिखाया

July 1, 2026

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार विधान परिषद में विपक्ष की नेता राबड़ी देवी ने 10, सरकुलर रोड का बंगला खाली कर दिया है। सोमवार, 29 जून तक सरकार ने बंगला खाली करने को कहा था। उन्होंने ज्यादातर सामान शिफ्ट कर दिया है और बाकी चीजें हटाने के लिए पांच जुलाई तक का समय मांगा…

राजनीति अब केवल अवसरवाद

July 1, 2026

अब भारत की राजनीति में धारा दक्षिणपंथ या धर्मनिरपेक्षता या वामपंथ की नहीं है। न ही  हिंदुत्व की है। 2026 की मौजूदा राजनीति में अब केवल अवसरवाद है। वही सर्वोपरी है। विचार और सिद्धांत समाप्त नहीं हुए हैं, लेकिन सत्ता के सामने ये सब स्थगित है। … 2014 और 2019 की लगातार जीतों ने भाजपा…

logo