नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अकासा एयर की उड़ानें शुरू

Categorized as प्रादेशिक समाचार

अकासा एयर ने मंगलवार से नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से वाणिज्यिक उड़ान संचालन (कॉमर्शियल ऑपरेशन) शुरू कर दिया, और इसके साथ ही यह इस नए हवाई अड्डे से सेवाएं शुरू करने वाली शुरुआती विमानन कंपनियों में शामिल हो गई है। 

एयरलाइन ने नोएडा से नवी मुंबई और बेंगलुरु के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू की है। यह उसके नेटवर्क विस्तार की रणनीति में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है और इससे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में उसकी मौजूदगी और मजबूत होगी।

पहली फ्लाइट सुबह 7:25 बजे नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुई और सुबह 9:35 बजे नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची। वापसी की फ्लाइट नोएडा से सुबह 10:15 बजे रवाना हुई और दोपहर 12:30 बजे नवी मुंबई पहुंची।

इसके साथ ही एयरलाइन ने बेंगलुरु के लिए भी सीधी फ्लाइट शुरू की है। एयरलाइन ने कहा कि नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उसका शीघ्र प्रवेश प्रमुख विकास बाजारों में मजबूत उपस्थिति बनाने की उसकी रणनीति के अनुरूप है।

यह शुरुआत अकासा एयर की विस्तार योजनाओं में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। कंपनी का लक्ष्य नए हवाई अड्डों के विकास और उत्तर भारत में बढ़ती हवाई यात्रा की मांग का लाभ उठाना है।

Also Read : सरकार ने नए सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम को क्यों किया सस्पेंड?

विमानन कंपनी ने कहा कि नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुरुआती चरण में प्रवेश उसकी उन योजनाओं के अनुरूप है, जिनके तहत वह तेजी से विकसित हो रहे प्रमुख बाजारों में अपनी मजबूत उपस्थिति बनाना चाहती है।

अकासा एयर के सह-संस्थापक और मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी आनंद श्रीनिवासन ने कहा कि नोएडा से उड़ान संचालन शुरू करना कंपनी की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

उन्होंने कहा नोएडा में हमारी शुरुआती मौजूदगी प्रमुख विकासशील बाजारों में मजबूत नेटवर्क तैयार करने की हमारी दीर्घकालिक रणनीति के अनुरूप है। साथ ही हम आधुनिक विमानन अवसंरचना के विकास में भी योगदान देना चाहते हैं। हम नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के साथ अपनी साझेदारी को और मजबूत करने तथा यात्रियों को बेहतर और भरोसेमंद यात्रा अनुभव देने के लिए उत्साहित हैं।

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उपाध्यक्ष क्रिस्टोफ श्नेलमैन ने कहा कि अकासा एयर का यहां संचालन शुरू करना यात्रियों के लिए यात्रा विकल्प बढ़ाने और क्षेत्रीय संपर्क को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा इस हवाई अड्डे से सेवाएं देने वाली शुरुआती विमानन कंपनियों में शामिल होने के कारण अकासा एयर यात्रियों के लिए नई यात्रा संभावनाएं और अधिक विकल्प उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।”

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

भीलवाड़ा पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, आचार्य पुलक सागर से की धर्मचर्चा

September 15, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को भीलवाड़ा पहुंचे। श्री भागवत ने यहां शास्त्री नगर स्थित सूर्य महल में चल रहे आचार्य पुलक सागर महाराज के चातुर्मास कार्यक्रम में शिरकत करके उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों महानुभावों के बीच करीब 40 मिनट तक महत्वपूर्ण विषयों पर धर्म चर्चा हुई। बातचीत का…

योगी ने बुलंदशहर में दिवंगत विधायक के परिजनों से की मुलाकात

September 15, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को शिकारपुर में दिवंगत विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा के निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। सूचना अधिकारी चांद मियां ने बतया कि उन्होंने श्री अनिल शर्मा के पुत्र कुश के सर पर हाथ रखते हुए कहा कि वह पार्टी के…

डिजिटल भुगतान पर मोदी सरकार का सबसे बड़ा यू टर्न: राहुल

September 15, 2026

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के संसद में यूपीआई भुगतान पर कोई टैक्स या शुल्क नहीं लगाने के आश्वासन के बावजूद मोदी सरकार ने दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई कारोबारी लेनदेन पर शुल्क लगाने का रास्ता खोल दिया…

भाजपा कैसे 21 राज्यों में यूसीसी लागू करेगी

September 15, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि 2029 के लोकसभा चुनाव तक देश के भाजपा और एनडीए शासित 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी लागू हो जाएगी। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने ऐसे बहुत से काम हैं, जिनकी समय सीमा का ऐलान किया था और समय सीमा पूरी होने…

आप का अलायंस कांग्रेस के लिए खतरा

September 15, 2026

आम आदमी पार्टी की राजनीति का एक हिस्सा अपने चुनाव जीतने का तो है लेकिन साथ ही दूसरा हिस्सा कांग्रेस को कमजोर करते जाने का भी है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने गोवा और गुजरात में कांग्रेस का बड़ा नुकसान किया था। गुजरात में आप को 13 फीसदी के करीब वोट मिले थे,…

logo