दुनिया की सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट्स सूची में शामिल हुआ गुवाहाटी एयरपोर्ट का नया टर्मिनल

Categorized as प्रादेशिक समाचार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को कहा कि गुवाहाटी हवाई अड्डे के नए टर्मिनल को प्रतिष्ठित प्रिक्स वर्साय वर्ल्ड्स मोस्ट ब्यूटीफुल एयरपोर्ट्स लिस्ट 2026 में स्थान मिला है। उन्होंने कहा कि यह असम की स्थापत्य कला, सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय शिल्पकला को मिली वैश्विक पहचान का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा दुनिया अब असम की स्थापत्य पहचान को नोटिस कर रही है। गुवाहाटी एयरपोर्ट का नया टर्मिनल प्रिक्स वर्साय की दुनिया के सबसे खूबसूरत हवाई अड्डों की सूची 2026 में शामिल हुआ है। इसके डिजाइन में स्वदेशी कला, स्थानीय कारीगरी और प्रकृति से प्रेरित कथाओं का शानदार समावेश किया गया है।

उन्होंने इसे पूरे राज्य के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि पूर्वोत्तर भारत का प्रवेश द्वार अब दुनिया के सबसे उत्कृष्ट हवाई अड्डों की सूची में शामिल हो गया है।

Also Read : झारखंड कैबिनेट का फैसला: जंगली जानवरों के हमले में मौत पर 10 लाख मुआवजा

इससे पहले मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा था कि गुवाहाटी, जिसे लंबे समय से पूर्वोत्तर भारत का प्रवेश द्वार माना जाता रहा है, अब धीरे-धीरे दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए भारत का प्रवेश द्वार बनकर उभर रहा है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में शहर में कई ऐतिहासिक विकास परियोजनाएं आकार लेने वाली हैं और इसी सिलसिले में उन्होंने गुवाहाटी और उसके आसपास चल रही विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की है।

मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा था पूर्वोत्तर का प्रवेश द्वार अब भारत का दक्षिण-पूर्व एशिया का प्रवेश द्वार बन रहा है। गुवाहाटी आने वाले दिनों में कई ऐतिहासिक क्षणों का साक्षी बनने जा रहा है और इसी को देखते हुए मैंने राजधानी और उसके आसपास चल रही विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की।

बता दें कि असम में, विशेष रूप से गुवाहाटी में, बड़े पैमाने पर आधारभूत ढांचा विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। केंद्र सरकार की एक्ट ईस्ट नीति के तहत, गुवाहाटी को आर्थिक और लॉजिस्टिक्स हब के रूप में विकसित किया जा रहा है।

पिछले कुछ वर्षों में राज्य सरकार ने शहर के शहरी ढांचे को आधुनिक बनाने और संपर्क व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इनमें सड़क नेटवर्क का विस्तार, नए फ्लाईओवरों का निर्माण, रिवरफ्रंट विकास, सार्वजनिक परिवहन सुविधाओं का विस्तार तथा पड़ोसी राज्यों और अंतरराष्ट्रीय बाजारों से संपर्क मजबूत करने की योजनाएं शामिल हैं।

इसके अलावा, विमानन, रेलवे और अंतर्देशीय जल परिवहन क्षेत्र में भी बड़े निवेश किए गए हैं, जिससे गुवाहाटी की पूर्वोत्तर भारत के प्रमुख प्रवेश द्वार के रूप में भूमिका और मजबूत हुई है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

भीलवाड़ा पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, आचार्य पुलक सागर से की धर्मचर्चा

September 15, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को भीलवाड़ा पहुंचे। श्री भागवत ने यहां शास्त्री नगर स्थित सूर्य महल में चल रहे आचार्य पुलक सागर महाराज के चातुर्मास कार्यक्रम में शिरकत करके उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों महानुभावों के बीच करीब 40 मिनट तक महत्वपूर्ण विषयों पर धर्म चर्चा हुई। बातचीत का…

योगी ने बुलंदशहर में दिवंगत विधायक के परिजनों से की मुलाकात

September 15, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को शिकारपुर में दिवंगत विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा के निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। सूचना अधिकारी चांद मियां ने बतया कि उन्होंने श्री अनिल शर्मा के पुत्र कुश के सर पर हाथ रखते हुए कहा कि वह पार्टी के…

डिजिटल भुगतान पर मोदी सरकार का सबसे बड़ा यू टर्न: राहुल

September 15, 2026

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के संसद में यूपीआई भुगतान पर कोई टैक्स या शुल्क नहीं लगाने के आश्वासन के बावजूद मोदी सरकार ने दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई कारोबारी लेनदेन पर शुल्क लगाने का रास्ता खोल दिया…

भाजपा कैसे 21 राज्यों में यूसीसी लागू करेगी

September 15, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि 2029 के लोकसभा चुनाव तक देश के भाजपा और एनडीए शासित 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी लागू हो जाएगी। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने ऐसे बहुत से काम हैं, जिनकी समय सीमा का ऐलान किया था और समय सीमा पूरी होने…

आप का अलायंस कांग्रेस के लिए खतरा

September 15, 2026

आम आदमी पार्टी की राजनीति का एक हिस्सा अपने चुनाव जीतने का तो है लेकिन साथ ही दूसरा हिस्सा कांग्रेस को कमजोर करते जाने का भी है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने गोवा और गुजरात में कांग्रेस का बड़ा नुकसान किया था। गुजरात में आप को 13 फीसदी के करीब वोट मिले थे,…

logo