करनाल जिला अस्पताल की नर्सों की स्ट्राइक

Categorized as प्रादेशिक समाचार

करनाल के जिला नागरिक अस्पताल की सभी स्टाफ नर्स हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भटिया को बर्खास्त करने की मांग को लेकर मंगलवार को 2 घंटे तक हड़ताल पर रहीं। हड़ताल कर रही नर्सों ने बच्ची के साथ गलत काम करने वाले डॉक्टर के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की मांग की।

दरअसल, बीते दिनों कुरुक्षेत्र में एलएनजीपी सरकारी अस्पताल में एक बच्ची के साथ गलत काम हुआ था, जिसमें अस्पताल के डॉक्टर पर आरोप लगा था। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार भी कर लिया है। इस मामले में महिला आयोग की हरियाणा की अध्यक्ष रेणु भाटिया बीते दिनों अस्पताल में पहुंची थीं और उन्होंने वहां मौजूद नर्स को फटकार लगाई थी। रेणु भटिया ने नर्सों से सवाल किया था कि वह घटना के दौरान मौके पर क्यों नहीं थीं और उन्होंने बेटी को अकेले क्यों डॉक्टर के पास रहने दिया? इसके बाद से अब यह मामला हरियाणा में गरमाता हुआ नजर आ रहा है, जिसको लेकर आज करनाल में नर्स 2 घंटे की पेन डाउन स्ट्राइक पर रहीं।

Also Read : नीट पेपर लीक मामले में मनीषा वाघमारे को झटका, राऊज एवेन्यू कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

करनाल नागरिक अस्पताल की स्टाफ नर्स भारती ने कहा कि आज हमने सिर्फ 2 घंटे की स्ट्राइक की है। अगर सरकार ने हमारी स्ट्राइक को गंभीरता से नहीं लिया और हमारी मांगों को पूरा नहीं किया तो हम लंबी हड़ताल करेंगे। उन्होंने कहा कि आयोग की अध्यक्ष ने हम पर बेबुनियाद आरोप लगाया है। बिना जांच के ही हमें आरोपी बना दिया गया।

महिला आयोग की अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि हमने (नर्सों) महिला होकर बच्ची के साथ गलत होने दिया और डॉक्टर के साथ शामिल थे। जब कोई चीज साबित नहीं हुई तो हमें किस तरह से कसूरवार बताया जा रहा है?

उर्मिला ने कहा हम यह चीज बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। आज तो सिर्फ 2 घंटे की हड़ताल हुई है, अगर सरकार ने महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया मैडम को बर्खास्त नहीं किया तो हमारी हड़ताल आगे भी बढ़ सकती है। हम हरियाणा के संगठन से बातचीत करके आगे की रणनीति बताएंगे कि हमें क्या करना है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

भीलवाड़ा पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, आचार्य पुलक सागर से की धर्मचर्चा

September 15, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को भीलवाड़ा पहुंचे। श्री भागवत ने यहां शास्त्री नगर स्थित सूर्य महल में चल रहे आचार्य पुलक सागर महाराज के चातुर्मास कार्यक्रम में शिरकत करके उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों महानुभावों के बीच करीब 40 मिनट तक महत्वपूर्ण विषयों पर धर्म चर्चा हुई। बातचीत का…

योगी ने बुलंदशहर में दिवंगत विधायक के परिजनों से की मुलाकात

September 15, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को शिकारपुर में दिवंगत विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा के निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। सूचना अधिकारी चांद मियां ने बतया कि उन्होंने श्री अनिल शर्मा के पुत्र कुश के सर पर हाथ रखते हुए कहा कि वह पार्टी के…

डिजिटल भुगतान पर मोदी सरकार का सबसे बड़ा यू टर्न: राहुल

September 15, 2026

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के संसद में यूपीआई भुगतान पर कोई टैक्स या शुल्क नहीं लगाने के आश्वासन के बावजूद मोदी सरकार ने दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई कारोबारी लेनदेन पर शुल्क लगाने का रास्ता खोल दिया…

भाजपा कैसे 21 राज्यों में यूसीसी लागू करेगी

September 15, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि 2029 के लोकसभा चुनाव तक देश के भाजपा और एनडीए शासित 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी लागू हो जाएगी। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने ऐसे बहुत से काम हैं, जिनकी समय सीमा का ऐलान किया था और समय सीमा पूरी होने…

आप का अलायंस कांग्रेस के लिए खतरा

September 15, 2026

आम आदमी पार्टी की राजनीति का एक हिस्सा अपने चुनाव जीतने का तो है लेकिन साथ ही दूसरा हिस्सा कांग्रेस को कमजोर करते जाने का भी है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने गोवा और गुजरात में कांग्रेस का बड़ा नुकसान किया था। गुजरात में आप को 13 फीसदी के करीब वोट मिले थे,…

logo