हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी: सीएम मोहन यादव

Categorized as प्रादेशिक समाचार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सनातन संस्कृति की मूल अवधारणा, हमारी जीवन पद्धति पर्यावरण के अनुसार थी। हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी है। 

राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ का शुभारंभ करते हुए सीएम मोहन यादव ने सर्कुलर इकॉनॉमी से संबंधित 5 कोर्स मॉड्यूल्स, एप्को और इन्टैक द्वारा प्रदेश में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत 16 जिलों की 500 बावड़ियों के दस्तावेजों का विमोचन किया। कार्यक्रम में प्रदेश की आठ श्रेणियों में 11 राज्य स्तरीय पर्यावरण पुरस्कार प्रदान किए।

उन्होंने कार्यक्रम में कहा कि हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सफलता पूर्वक 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर 13वें वर्ष में प्रवेश किया है। इस पूरे आयोजन के पीछे प्रधानमंत्री मोदी का विजन है। हमारी सनातन संस्कृति की मूल अवधारणा, हमारी जीवन पद्धति पर्यावरण के अनुसार थी। आज पर्यावरण संरक्षण के लिए विश्व हमारी तरफ देख रहा है। हमारा सौभाग्य है कि परमात्मा ने हमें 5 तत्वों से बनी सृष्टि प्रदान की है। इस सृष्टि में हमारे हर शास्त्र में विस्तार से पर्यावरण की व्याख्या की गई है। छोटे-छोटे वेद-वाक्यों में सारी बातें विस्तार से कही गई हैं।

Also Read : भाजपा छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने बनाई नई पार्टी ‘वी द लीडर्स’

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि अगर हम अपने चारों तरफ के वातावरण को देखें, तो हमारी किसी भी प्रकार की पद्धति, पूजा-पाठ, प्रकृति के बिना अधूरा है। हम संध्यावंदन करते हैं, सूर्य को अर्घ्य देते हैं, भगवान को लगने वाला भोग तुलसी के बिना नहीं लगता। इस बात को वैज्ञानिक तरीके से भी कहा गया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में सबसे लंबे समय तक कार्य करने वाली शख्सियत होंगे। आने वाले 4 दिनों में वे पंडित जवाहरलाल नेहरू से आगे निकल जाएंगे। यह भारतीय लोकतंत्र की खूबसूरती है कि भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 24 दलों के गठबंधन में सरकार चलाई थी। उन्होंने देश को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी अनेक सौगातें दी हैं। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत इतना सशक्त हुआ कि वह दुश्मनों को उनके घर में घुसकर मुंहतोड़ जबाव देता है। वर्तमान समय में देश आतंकवाद और नक्सलवाद से मुक्त हुआ है। भारतीय प्रतिभाएं अंतरिक्ष, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और खेल सहित सभी क्षेत्रों में दुनियाभर में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने हर अवसर पर खिलाड़ियों और वैज्ञानिकों का उत्साहवर्धन किया है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

भीलवाड़ा पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, आचार्य पुलक सागर से की धर्मचर्चा

September 15, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को भीलवाड़ा पहुंचे। श्री भागवत ने यहां शास्त्री नगर स्थित सूर्य महल में चल रहे आचार्य पुलक सागर महाराज के चातुर्मास कार्यक्रम में शिरकत करके उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों महानुभावों के बीच करीब 40 मिनट तक महत्वपूर्ण विषयों पर धर्म चर्चा हुई। बातचीत का…

योगी ने बुलंदशहर में दिवंगत विधायक के परिजनों से की मुलाकात

September 15, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को शिकारपुर में दिवंगत विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा के निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। सूचना अधिकारी चांद मियां ने बतया कि उन्होंने श्री अनिल शर्मा के पुत्र कुश के सर पर हाथ रखते हुए कहा कि वह पार्टी के…

डिजिटल भुगतान पर मोदी सरकार का सबसे बड़ा यू टर्न: राहुल

September 15, 2026

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के संसद में यूपीआई भुगतान पर कोई टैक्स या शुल्क नहीं लगाने के आश्वासन के बावजूद मोदी सरकार ने दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई कारोबारी लेनदेन पर शुल्क लगाने का रास्ता खोल दिया…

भाजपा कैसे 21 राज्यों में यूसीसी लागू करेगी

September 15, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि 2029 के लोकसभा चुनाव तक देश के भाजपा और एनडीए शासित 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी लागू हो जाएगी। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने ऐसे बहुत से काम हैं, जिनकी समय सीमा का ऐलान किया था और समय सीमा पूरी होने…

आप का अलायंस कांग्रेस के लिए खतरा

September 15, 2026

आम आदमी पार्टी की राजनीति का एक हिस्सा अपने चुनाव जीतने का तो है लेकिन साथ ही दूसरा हिस्सा कांग्रेस को कमजोर करते जाने का भी है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने गोवा और गुजरात में कांग्रेस का बड़ा नुकसान किया था। गुजरात में आप को 13 फीसदी के करीब वोट मिले थे,…

logo