कर्नाटक में सियासी बदलाव पर घमासान

Categorized as प्रादेशिक समाचार

कर्नाटक कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही अंदरूनी खींचतान के बाद डी.के. शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने की संभावना के बीच विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा और जदयू नेताओं ने कांग्रेस पर तुष्टीकरण, परिवारवाद और विकास की अनदेखी का आरोप लगाया है। 

भाजपा कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “कांग्रेस सरकार सत्ता में आने के बाद से ही अल्पसंख्यकों को खुश करने वाली राजनीति कर रही है। कांग्रेस लगातार हिंदुओं का अपमान कर रही है और उसके नेता अहंकारी हो गए हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री बदलाव पर टिप्पणी करते हुए कहा पिछले तीन सालों में कांग्रेस सरकार ने कोई खास विकास कार्य नहीं किया। अगर डी.के. शिवकुमार मुख्यमंत्री बन भी जाते हैं, तो भी कर्नाटक में कोई बड़ा विकास नहीं होगा। गारंटी योजनाओं ने खुद को बांध लिया है। नेतृत्व बदलने से विकास की स्थिति में कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा ऐसा होना ही था। हमने पहले भी चिंता जताई थी। राहुल गांधी ने कर्नाटक पर फैसला लेने में काफी समय लगाया। जब पार्टी टूटने की कगार पर पहुंच जाती है, तभी वे दखल देते हैं। यह कैबिनेट की खींचतान का सिर्फ एक संकेत है।

Also Read : कुवैत पर मिसाइल और ड्रोन हमलों का अलर्ट, एयर डिफेंस सिस्टम ने संभाला मोर्चा

तेलंगाना के भाजपा नेता टी.आर. श्रीनिवास ने कहा कर्नाटक में ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ आखिरकार खत्म हुआ। डी.के. शिवकुमार को मुख्यमंत्री पद के लिए नामित होने पर शुभकामनाएं। उम्मीद है कि वे प्रतीकात्मक गारंटियों से आगे बढ़कर शहरी-ग्रामीण संकट, किसानों की समस्याओं और प्रशासनिक चुनौतियों पर ध्यान देंगे। फिलहाल कर्नाटक में नीतिगत ठहराव और जनता में असंतोष है।

जदयू नेता हरि नारायण सिंह ने परिवारवाद पर सवाल उठाते हुए कहा सभी के बेटों को मंत्री पद मिल रहा है। सिद्दारमैया को राज्यसभा का ऑफर मिला था, विपक्ष का नेता बनने का मौका भी मिला था, लेकिन उन्होंने विधायक रहना पसंद किया। अगर वे बेटे को मंत्री बना रहे हैं तो गलत नहीं कर रहे, यह परंपरा चल चुकी है।

भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कांग्रेस वास्तव में कलह पार्टी है। पार्टी के अंदर की कलह अब खुलकर सामने आ गए हैं। कर्नाटक में कांग्रेस की नई सरकार बनते ही उसकी उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। दक्षिण राज्यों में भी कांग्रेस अपना अस्तित्व खोएगी।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

भीलवाड़ा पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, आचार्य पुलक सागर से की धर्मचर्चा

September 15, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को भीलवाड़ा पहुंचे। श्री भागवत ने यहां शास्त्री नगर स्थित सूर्य महल में चल रहे आचार्य पुलक सागर महाराज के चातुर्मास कार्यक्रम में शिरकत करके उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों महानुभावों के बीच करीब 40 मिनट तक महत्वपूर्ण विषयों पर धर्म चर्चा हुई। बातचीत का…

योगी ने बुलंदशहर में दिवंगत विधायक के परिजनों से की मुलाकात

September 15, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को शिकारपुर में दिवंगत विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा के निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। सूचना अधिकारी चांद मियां ने बतया कि उन्होंने श्री अनिल शर्मा के पुत्र कुश के सर पर हाथ रखते हुए कहा कि वह पार्टी के…

डिजिटल भुगतान पर मोदी सरकार का सबसे बड़ा यू टर्न: राहुल

September 15, 2026

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के संसद में यूपीआई भुगतान पर कोई टैक्स या शुल्क नहीं लगाने के आश्वासन के बावजूद मोदी सरकार ने दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई कारोबारी लेनदेन पर शुल्क लगाने का रास्ता खोल दिया…

भाजपा कैसे 21 राज्यों में यूसीसी लागू करेगी

September 15, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि 2029 के लोकसभा चुनाव तक देश के भाजपा और एनडीए शासित 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी लागू हो जाएगी। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने ऐसे बहुत से काम हैं, जिनकी समय सीमा का ऐलान किया था और समय सीमा पूरी होने…

आप का अलायंस कांग्रेस के लिए खतरा

September 15, 2026

आम आदमी पार्टी की राजनीति का एक हिस्सा अपने चुनाव जीतने का तो है लेकिन साथ ही दूसरा हिस्सा कांग्रेस को कमजोर करते जाने का भी है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने गोवा और गुजरात में कांग्रेस का बड़ा नुकसान किया था। गुजरात में आप को 13 फीसदी के करीब वोट मिले थे,…

logo