एसआईआर प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला सराहनीय: आठवले

Categorized as प्रादेशिक समाचार

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने कर्नाटक की राजनीति, सुप्रीम कोर्ट के एसआईआर प्रक्रिया पर आए फैसले और इंडिया गठबंधन के नेतृत्व को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधा। 

सुप्रीम कोर्ट द्वारा एसआईआर प्रक्रिया को संवैधानिक अधिकार करार दिए जाने के बाद भाजपा विपक्ष पर लगातार हमलावर है। इस मुद्दे पर समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए रामदास आठवले ने कहा कि विपक्ष किसी को भी निशाना बना सकता है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को यह अधिकार दिया है कि वह मतदाता सूची को साफ और सटीक बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में किसी व्यक्ति का नाम दो या तीन बार नहीं होना चाहिए और मृत व्यक्तियों के नाम भी सूची में शामिल नहीं रहने चाहिए। आठवले ने दावा किया कि इन सभी पहलुओं की समीक्षा करने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग की प्रक्रिया को सही ठहराया है।

Also Read : पीएम मोदी के मार्गदर्शन में बिहार का कृषि क्षेत्र नई ऊंचाइयों को छुएगा: विजय सिन्हा

इंडिया गठबंधन में नेतृत्व को लेकर कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी को सबसे बड़ा नेता बताए जाने पर भी आठवले ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल अपने-अपने नेताओं के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात करते रहे हैं।

उन्‍होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी ) यह कहेगी कि चुनाव ममता बनर्जी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा, जबकि शरद पवार की पार्टी अपने नेतृत्व का दावा करेगी। आठवले ने कहा कि इंडिया गठबंधन किसके नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा, यह उनका खुद का फैसला होगा और इससे भाजपा या एनडीए को कोई विशेष फर्क नहीं पड़ता।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस्‍तीफे को लेकर उन्होंने कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पहले जनता दल को छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा था और उसके बाद उन्हें कई वर्षों तक मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिला। हालांकि, कांग्रेस के भीतर कई वरिष्ठ नेताओं की यह भी मांग रही कि डीके शिवकुमार के नाम पर भी विचार किया जाना चाहिए।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

भीलवाड़ा पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, आचार्य पुलक सागर से की धर्मचर्चा

September 15, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को भीलवाड़ा पहुंचे। श्री भागवत ने यहां शास्त्री नगर स्थित सूर्य महल में चल रहे आचार्य पुलक सागर महाराज के चातुर्मास कार्यक्रम में शिरकत करके उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों महानुभावों के बीच करीब 40 मिनट तक महत्वपूर्ण विषयों पर धर्म चर्चा हुई। बातचीत का…

योगी ने बुलंदशहर में दिवंगत विधायक के परिजनों से की मुलाकात

September 15, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को शिकारपुर में दिवंगत विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा के निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। सूचना अधिकारी चांद मियां ने बतया कि उन्होंने श्री अनिल शर्मा के पुत्र कुश के सर पर हाथ रखते हुए कहा कि वह पार्टी के…

डिजिटल भुगतान पर मोदी सरकार का सबसे बड़ा यू टर्न: राहुल

September 15, 2026

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के संसद में यूपीआई भुगतान पर कोई टैक्स या शुल्क नहीं लगाने के आश्वासन के बावजूद मोदी सरकार ने दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई कारोबारी लेनदेन पर शुल्क लगाने का रास्ता खोल दिया…

भाजपा कैसे 21 राज्यों में यूसीसी लागू करेगी

September 15, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि 2029 के लोकसभा चुनाव तक देश के भाजपा और एनडीए शासित 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी लागू हो जाएगी। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने ऐसे बहुत से काम हैं, जिनकी समय सीमा का ऐलान किया था और समय सीमा पूरी होने…

आप का अलायंस कांग्रेस के लिए खतरा

September 15, 2026

आम आदमी पार्टी की राजनीति का एक हिस्सा अपने चुनाव जीतने का तो है लेकिन साथ ही दूसरा हिस्सा कांग्रेस को कमजोर करते जाने का भी है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने गोवा और गुजरात में कांग्रेस का बड़ा नुकसान किया था। गुजरात में आप को 13 फीसदी के करीब वोट मिले थे,…

logo