बकरीद को लेकर मुंबई पुलिस अलर्ट

Categorized as प्रादेशिक समाचार

मुंबई में 28 मई 2026 को बकरीद का त्योहार हर वर्ष की तरह बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिदों, दरगाहों और मदरसों में एकत्र होकर नमाज अदा करेंगे तथा कुर्बानी की रस्म निभाई जाएगी।

त्योहार के दौरान शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुंबई पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। मुंबई पुलिस आयुक्त के मार्गदर्शन और संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) की निगरानी में पूरे शहर में विशेष बंदोबस्त की योजना बनाई गई है।

Also Read : ट्विशा शर्मा केस : 29 मई तक सीबीआई हिरासत में पति समर्थ सिंह

मुंबई पुलिस के अनुसार, बकरीद के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए 8 अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, 21 पुलिस उपायुक्त, 61 सहायक पुलिस आयुक्त, 1980 पुलिस अधिकारी और 10,110 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा आरसीपी, एंटी डेमो टीम, एसआरपीएफ प्लाटून, दंगा नियंत्रण पथक, क्विक रिस्पॉन्स टीम, डेल्टा, कॉम्बैट फोर्स और होमगार्ड्स की भी तैनाती की गई है।

संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाएगी ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।

मुंबई पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर संयम बनाए रखें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध या लावारिस वस्तु मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में नागरिक 100 और 112 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

भीलवाड़ा पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, आचार्य पुलक सागर से की धर्मचर्चा

September 15, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को भीलवाड़ा पहुंचे। श्री भागवत ने यहां शास्त्री नगर स्थित सूर्य महल में चल रहे आचार्य पुलक सागर महाराज के चातुर्मास कार्यक्रम में शिरकत करके उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों महानुभावों के बीच करीब 40 मिनट तक महत्वपूर्ण विषयों पर धर्म चर्चा हुई। बातचीत का…

योगी ने बुलंदशहर में दिवंगत विधायक के परिजनों से की मुलाकात

September 15, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को शिकारपुर में दिवंगत विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा के निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। सूचना अधिकारी चांद मियां ने बतया कि उन्होंने श्री अनिल शर्मा के पुत्र कुश के सर पर हाथ रखते हुए कहा कि वह पार्टी के…

डिजिटल भुगतान पर मोदी सरकार का सबसे बड़ा यू टर्न: राहुल

September 15, 2026

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के संसद में यूपीआई भुगतान पर कोई टैक्स या शुल्क नहीं लगाने के आश्वासन के बावजूद मोदी सरकार ने दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई कारोबारी लेनदेन पर शुल्क लगाने का रास्ता खोल दिया…

भाजपा कैसे 21 राज्यों में यूसीसी लागू करेगी

September 15, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि 2029 के लोकसभा चुनाव तक देश के भाजपा और एनडीए शासित 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी लागू हो जाएगी। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने ऐसे बहुत से काम हैं, जिनकी समय सीमा का ऐलान किया था और समय सीमा पूरी होने…

आप का अलायंस कांग्रेस के लिए खतरा

September 15, 2026

आम आदमी पार्टी की राजनीति का एक हिस्सा अपने चुनाव जीतने का तो है लेकिन साथ ही दूसरा हिस्सा कांग्रेस को कमजोर करते जाने का भी है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने गोवा और गुजरात में कांग्रेस का बड़ा नुकसान किया था। गुजरात में आप को 13 फीसदी के करीब वोट मिले थे,…

logo