पीएम मोदी ने नीदरलैंड्स में भारतीय संस्कृति को सराहा

Categorized as प्रादेशिक समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नीदरलैंड्स यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और परंपराओं की शानदार प्रस्तुति की सराहना की। उन्होंने कहा कि वैश्विक मंच पर भारत की सांस्कृतिक विरासत लगातार नई पहचान बना रही है।

पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर महाराष्ट्र की पारंपरिक प्रस्तुतियों की झलक साझा करते हुए लिखा नीदरलैंड्स में आयोजित सामुदायिक कार्यक्रम में महाराष्ट्र की गौरवशाली संस्कृति जीवंत हो उठी। यह महाराष्ट्र की परंपराओं का यादगार उत्सव था, जो दुनिया भर में लोकप्रिय हो रही हैं।

उन्होंने असम की सांस्कृतिक प्रस्तुति की भी प्रशंसा की। पीएम मोदी ने एक अन्य पोस्ट में कहा, “असम की संस्कृति की झलक ने नीदरलैंड्स के सामुदायिक कार्यक्रम में विशेष ऊर्जा भर दी। यह वैश्विक मंच पर असम की सांस्कृतिक भावना का शानदार उदाहरण है।

प्रधानमंत्री ने द हेग में आयोजित सामुदायिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे भारतीय समुदाय के लोगों के उत्साह की भी सराहना की। उन्होंने लिखा द हेग में भारतीय समुदाय के अपार स्नेह और उत्साह से मैं बेहद भावुक हूं। उनकी ऊर्जा और भारत से जुड़ाव बेहद खास है।

Also Read : आईएसआईएस के टॉप कमांडर अबू-बिलाल अल-मिनुकी का हुआ अंत, ट्रंप

पीएम मोदी ने भारतीय प्रवासी समुदाय को डच समाज में उनके योगदान और भारत-नीदरलैंड्स मित्रता के “जीवंत सेतु” के रूप में उनकी भूमिका के लिए सराहा। उन्होंने सूरीनामी-हिंदुस्तानी समुदाय के भारत से ऐतिहासिक और गहरे संबंधों का भी उल्लेख किया और पीढ़ियों से अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोकर रखने के उनके प्रयासों की प्रशंसा की।

प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार देर रात अपने बहु-देशीय यूरोप दौरे के तहत नीदरलैंड्स पहुंचे थे। इस यात्रा का उद्देश्य यूरोप में भारत की रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी को मजबूत करना है।

द हेग में प्रधानमंत्री मोदी की डच नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय वार्ता प्रस्तावित है। इसमें व्यापार, निवेश, सेमीकंडक्टर, स्वच्छ ऊर्जा, जल प्रबंधन, कृषि, रक्षा और उभरती प्रौद्योगिकियों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी।

इसके अलावा जलवायु कार्रवाई, ग्रीन हाइड्रोजन, मजबूत आपूर्ति श्रृंखला, डिजिटल नवाचार और समुद्री सहयोग जैसे क्षेत्रों में साझेदारी मजबूत करने पर भी विचार-विमर्श होने की उम्मीद है।

अधिकारियों के मुताबिक, नीदरलैंड्स यूरोप में भारत का एक महत्वपूर्ण आर्थिक साझेदार है और दोनों देशों के बीच व्यापार एवं निवेश संबंध काफी मजबूत हैं। वहीं, रॉटरडैम बंदरगाह भारतीय निर्यात के लिए यूरोप का प्रमुख प्रवेश द्वार माना जाता है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

भीलवाड़ा पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, आचार्य पुलक सागर से की धर्मचर्चा

September 15, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को भीलवाड़ा पहुंचे। श्री भागवत ने यहां शास्त्री नगर स्थित सूर्य महल में चल रहे आचार्य पुलक सागर महाराज के चातुर्मास कार्यक्रम में शिरकत करके उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों महानुभावों के बीच करीब 40 मिनट तक महत्वपूर्ण विषयों पर धर्म चर्चा हुई। बातचीत का…

योगी ने बुलंदशहर में दिवंगत विधायक के परिजनों से की मुलाकात

September 15, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को शिकारपुर में दिवंगत विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा के निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। सूचना अधिकारी चांद मियां ने बतया कि उन्होंने श्री अनिल शर्मा के पुत्र कुश के सर पर हाथ रखते हुए कहा कि वह पार्टी के…

डिजिटल भुगतान पर मोदी सरकार का सबसे बड़ा यू टर्न: राहुल

September 15, 2026

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के संसद में यूपीआई भुगतान पर कोई टैक्स या शुल्क नहीं लगाने के आश्वासन के बावजूद मोदी सरकार ने दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई कारोबारी लेनदेन पर शुल्क लगाने का रास्ता खोल दिया…

भाजपा कैसे 21 राज्यों में यूसीसी लागू करेगी

September 15, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि 2029 के लोकसभा चुनाव तक देश के भाजपा और एनडीए शासित 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी लागू हो जाएगी। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने ऐसे बहुत से काम हैं, जिनकी समय सीमा का ऐलान किया था और समय सीमा पूरी होने…

आप का अलायंस कांग्रेस के लिए खतरा

September 15, 2026

आम आदमी पार्टी की राजनीति का एक हिस्सा अपने चुनाव जीतने का तो है लेकिन साथ ही दूसरा हिस्सा कांग्रेस को कमजोर करते जाने का भी है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने गोवा और गुजरात में कांग्रेस का बड़ा नुकसान किया था। गुजरात में आप को 13 फीसदी के करीब वोट मिले थे,…

logo