‘जी राम जी’ बिल की वापसी के लिए सडकों पर उतरेंगे: पप्पू यादव

Categorized as प्रादेशिक समाचार

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने ‘जी राम जी’ बिल को लेकर दावा किया है कि इस बिल को वापस लेने के लिए किसान आंदोलन से भी बड़ा आंदोलन करने की जरूरत है और अंजाम कितना भी भयावह हो, सरकार को चलने नहीं दिया जाएगा।  

नई दिल्ली में सांसद पप्पू यादव ने आईएएनएस से बातचीत की। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के विचारों को बनाए रखने के लिए बिना किसी समझौते के लड़ाई लड़ने की जरूरत है। इस देश की संस्कृति और इतिहास से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। अगर कुछ भी संविधान के खिलाफ जाता है या लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए ठीक नहीं है, तो हमें उसके खिलाफ लड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सदन को नहीं चलने देंगे। हम अंजाम भुगतने को तैयार हैं।

सांसद पप्पू यादव ने कहा कि मनरेगा का मुद्दा आम गरीबों का मुद्दा है। मनरेगा की हत्या कर दी गई है, यह कैसे भुलाया जा सकता है। यह बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह ने जो किया, वह आजीवन याद रहेगा। मनरेगा महात्मा गांधी से जुड़ा हुआ था। 

Also Read : भाजपा शासित राज्यों में बंगाली मजदूरों पर अत्याचार: सीएम ममता

पप्पू यादव ने कहा कि राजीव गांधी के सपने पंचायती राज व्यवस्था को खत्म करने का काम किया है, गांधी के ग्राम स्वराज को खत्म किया गया है। गरीबों के अधिकार के लिए कांग्रेस ने जो बड़ी सोच लाई थी, आम आदमी के अधिकार को खत्म कर दिया गया है। इसीलिए उस अधिकार के लिए किसान आंदोलन से बड़े आंदोलन की जरूरत है। यह बिल तब तक वापस नहीं लिया जाएगा, जब तक हम सड़कों पर नहीं उतरेंगे।

बांग्लादेश में हिंदुओं की मॉब लिंचिंग पर पप्पू यादव ने कहा कि हमें समझ नहीं आता कि जिसे पाकिस्तान से लड़ने की ताकत नहीं है। जिस सरकार में अपने ही देश के अंदर की ताकतों से लड़ने की हिम्मत नहीं है। इस बीच, बांग्लादेश में पिछले छह महीनों से सनातन मान्यताओं पर लगातार हमले हो रहे हैं और यह सरकार चुपचाप देखती रही है। आखिर कितनी हत्याओं के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

भीलवाड़ा पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, आचार्य पुलक सागर से की धर्मचर्चा

September 15, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को भीलवाड़ा पहुंचे। श्री भागवत ने यहां शास्त्री नगर स्थित सूर्य महल में चल रहे आचार्य पुलक सागर महाराज के चातुर्मास कार्यक्रम में शिरकत करके उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों महानुभावों के बीच करीब 40 मिनट तक महत्वपूर्ण विषयों पर धर्म चर्चा हुई। बातचीत का…

योगी ने बुलंदशहर में दिवंगत विधायक के परिजनों से की मुलाकात

September 15, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को शिकारपुर में दिवंगत विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा के निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। सूचना अधिकारी चांद मियां ने बतया कि उन्होंने श्री अनिल शर्मा के पुत्र कुश के सर पर हाथ रखते हुए कहा कि वह पार्टी के…

डिजिटल भुगतान पर मोदी सरकार का सबसे बड़ा यू टर्न: राहुल

September 15, 2026

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के संसद में यूपीआई भुगतान पर कोई टैक्स या शुल्क नहीं लगाने के आश्वासन के बावजूद मोदी सरकार ने दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई कारोबारी लेनदेन पर शुल्क लगाने का रास्ता खोल दिया…

भाजपा कैसे 21 राज्यों में यूसीसी लागू करेगी

September 15, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि 2029 के लोकसभा चुनाव तक देश के भाजपा और एनडीए शासित 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी लागू हो जाएगी। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने ऐसे बहुत से काम हैं, जिनकी समय सीमा का ऐलान किया था और समय सीमा पूरी होने…

आप का अलायंस कांग्रेस के लिए खतरा

September 15, 2026

आम आदमी पार्टी की राजनीति का एक हिस्सा अपने चुनाव जीतने का तो है लेकिन साथ ही दूसरा हिस्सा कांग्रेस को कमजोर करते जाने का भी है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने गोवा और गुजरात में कांग्रेस का बड़ा नुकसान किया था। गुजरात में आप को 13 फीसदी के करीब वोट मिले थे,…

logo