दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की मार्च में होने वाली परीक्षा पर रोक

Categorized as प्रादेशिक समाचार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) की मार्च महीने में होने वाली परीक्षाओं पर दिल्ली सरकार ने रोक लगा दी है। यह फैसला शिक्षा मंत्री आशीष सूद के निर्देश पर लिया गया है।

इसके साथ ही, माना जा रहा है कि सरकार अब डीएसएसएसबी परीक्षा की आयु सीमा बढ़ाने को लेकर गंभीरता से विचार कर रही है।

दरअसल, दिल्ली सरकार के स्कूलों में टीजीटी (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर) और पीजीटी (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) पदों पर होने वाली भर्तियां डीएसएसएसबी परीक्षा के माध्यम से प्रस्तावित हैं। इन भर्तियों को लेकर लंबे समय से अभ्यर्थी आयु सीमा में छूट की मांग कर रहे थे। इसी मांग को देखते हुए सरकार ने परीक्षा पर अस्थायी रोक लगाकर आयु सीमा से जुड़े मुद्दे की समीक्षा शुरू कर दी है।

अभ्यर्थियों का कहना है कि वर्तमान में डीएसएसएसबी परीक्षा में शामिल होने के लिए आयु सीमा काफी कम है, जिससे बड़ी संख्या में योग्य उम्मीदवार परीक्षा से बाहर हो जाते हैं। 

Also Read : कार्तिक आर्यन की ‘तू मेरी मैं तेरा’ की पहले दिन दमदार कमाई

अभ्यर्थी पीजीटी पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 36 वर्ष और टीजीटी पद के लिए 32 वर्ष किए जाने की मांग कर रहे हैं। उनका तर्क है कि अन्य राज्यों और केंद्रीय भर्तियों की तुलना में दिल्ली में शिक्षकों की भर्ती के लिए आयु सीमा बेहद सख्त है।

वहीं, पीआरटी अभ्यर्थियों की ओर से भी आयु सीमा में पांच साल की अतिरिक्त छूट दिए जाने की मांग उठ रही है। फिलहाल दिल्ली में डीएसएसएसबी की परीक्षाओं में अधिकतम 30 वर्ष की आयु वाले अभ्यर्थी ही शामिल हो सकते हैं, जिसे लेकर उम्मीदवारों में लगातार नाराजगी देखी जा रही है।

शिक्षा मंत्री आशीष सूद के आदेश के बाद शिक्षा विभाग और संबंधित अधिकारी आयु सीमा बढ़ाने के प्रस्ताव पर मंथन कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, सरकार जल्द ही इस मुद्दे पर अंतिम फैसला ले सकती है।

आयु सीमा बढ़ाने की दिशा में अगर सरकार कोई फैसला लेती है तो इससे हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिल सकती है। ऐसे में हर किसी की नजरें अब सरकार के अगले फैसले पर टिकी हैं, जिससे यह साफ होगा कि परीक्षा की नई तिथियां क्या होंगी और आयु सीमा में कितनी छूट दी जाएगी।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

भीलवाड़ा पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, आचार्य पुलक सागर से की धर्मचर्चा

September 15, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को भीलवाड़ा पहुंचे। श्री भागवत ने यहां शास्त्री नगर स्थित सूर्य महल में चल रहे आचार्य पुलक सागर महाराज के चातुर्मास कार्यक्रम में शिरकत करके उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों महानुभावों के बीच करीब 40 मिनट तक महत्वपूर्ण विषयों पर धर्म चर्चा हुई। बातचीत का…

योगी ने बुलंदशहर में दिवंगत विधायक के परिजनों से की मुलाकात

September 15, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को शिकारपुर में दिवंगत विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा के निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। सूचना अधिकारी चांद मियां ने बतया कि उन्होंने श्री अनिल शर्मा के पुत्र कुश के सर पर हाथ रखते हुए कहा कि वह पार्टी के…

डिजिटल भुगतान पर मोदी सरकार का सबसे बड़ा यू टर्न: राहुल

September 15, 2026

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के संसद में यूपीआई भुगतान पर कोई टैक्स या शुल्क नहीं लगाने के आश्वासन के बावजूद मोदी सरकार ने दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई कारोबारी लेनदेन पर शुल्क लगाने का रास्ता खोल दिया…

भाजपा कैसे 21 राज्यों में यूसीसी लागू करेगी

September 15, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि 2029 के लोकसभा चुनाव तक देश के भाजपा और एनडीए शासित 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी लागू हो जाएगी। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने ऐसे बहुत से काम हैं, जिनकी समय सीमा का ऐलान किया था और समय सीमा पूरी होने…

आप का अलायंस कांग्रेस के लिए खतरा

September 15, 2026

आम आदमी पार्टी की राजनीति का एक हिस्सा अपने चुनाव जीतने का तो है लेकिन साथ ही दूसरा हिस्सा कांग्रेस को कमजोर करते जाने का भी है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने गोवा और गुजरात में कांग्रेस का बड़ा नुकसान किया था। गुजरात में आप को 13 फीसदी के करीब वोट मिले थे,…

logo